logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम ड्रग्स के खिलाफ रविवार को 100 सप्ताह का अभियान करेंगे शुरू नई दिल्ली : देश में ड्रग्स के बढ़ते दुरुपयोग की समस्या के खिलाफ जागरूकता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को - देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। देशभर में 10 हजार जगहों पर एक साथ कार्यक्रम होंगे, जिनमें एक करोड़ से अधिक युवा मादक पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ शपथ लेंगे। 100 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के तहत मादक पदार्थ मुक्त समाज का संदेश फैलाने के लिए हर रविवार वाकेथान, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, ध्यान सत्र, प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में बेहतरीन योगदान देने वाले वालंटियरों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह में सम्मानित किया जाएगा। खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे और देश के युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे। इसका मकसद युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने को करेंगे प्रेरित मादक पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ एक करोड़ से अधिक युवा लेंगे शपथ देशभर के युवाओं को नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ सामूहिक राष्ट्रीय मिशन में एकजुट करना है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में लगभग 1.34 लाख किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1,980 करोड़ रुपये है। रिकार्ड 42,282 एकड़ में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया। 2020 में यह आंकड़ा सिर्फ 10 हजार एकड़ था यानी इसमें भारी बढ़ोतरी हुई है।

12 hrs ago
user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
राठौड़ न्यूज एजेंसी
Jawad, Neemuch•
12 hrs ago
17a5f3ad-b874-424e-9b81-31a91c0801b8

पीएम ड्रग्स के खिलाफ रविवार को 100 सप्ताह का अभियान करेंगे शुरू नई दिल्ली : देश में ड्रग्स के बढ़ते दुरुपयोग की समस्या के खिलाफ जागरूकता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को - देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। देशभर में 10 हजार जगहों पर एक साथ कार्यक्रम होंगे, जिनमें एक करोड़ से अधिक युवा मादक पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ शपथ लेंगे। 100 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के तहत मादक पदार्थ मुक्त समाज का संदेश फैलाने के लिए हर रविवार वाकेथान, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, ध्यान सत्र, प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में बेहतरीन योगदान देने वाले वालंटियरों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह में सम्मानित किया जाएगा। खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे और देश के युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे। इसका मकसद युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने को करेंगे प्रेरित मादक पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ एक करोड़ से अधिक युवा लेंगे शपथ देशभर के युवाओं को नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के खिलाफ सामूहिक राष्ट्रीय मिशन में एकजुट करना है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में लगभग 1.34 लाख किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1,980 करोड़ रुपये है। रिकार्ड 42,282 एकड़ में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया। 2020 में यह आंकड़ा सिर्फ 10 हजार एकड़ था यानी इसमें भारी बढ़ोतरी हुई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    1
    मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश
नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • नीमच में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, वैकल्पिक ज़मीन पर स्कूल बनाने पर सहमति नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यदि वैकल्पिक भूमि उपलब्ध होती है तो वहां सांदीपनि विद्यालय बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। नपा अध्यक्ष ने भी वैकल्पिक ज़मीन तत्काल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। समिति ने प्रस्तावित स्कूल का नक्शा जारी कर आरोप लगाया कि पूरा खेल मैदान निर्माण की जद में आ जाएगा। प्रशासन ने कोर्ट में लंबित भूमि मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि समिति ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।
    1
    नीमच में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, वैकल्पिक ज़मीन पर स्कूल बनाने पर सहमति
नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यदि वैकल्पिक भूमि उपलब्ध होती है तो वहां सांदीपनि विद्यालय बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। नपा अध्यक्ष ने भी वैकल्पिक ज़मीन तत्काल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। समिति ने प्रस्तावित स्कूल का नक्शा जारी कर आरोप लगाया कि पूरा खेल मैदान निर्माण की जद में आ जाएगा। प्रशासन ने कोर्ट में लंबित भूमि मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि समिति ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    1
    LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन
🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    48 min ago
  • मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹2,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 12 डकैती-चोरी के मामलों का खुलासा, 1.4 किलो चांदी व ₹1.60 लाख बरामद मनासा | 31 जुलाई 2026 नीमच जिले की मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2024 से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी आरोपी अश्विन पिता दिलीप बांछड़ा (25 वर्ष), निवासी हाड़ीपिपल्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी सुरेन्द्र पिता फुलचंद बांछड़ा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 1 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण तथा ₹1,60,000 नकद बरामद किए गए हैं। प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती, नकबजनी और चोरी के कुल 12 मामलों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोचा। मामले में शिवम, राजु उर्फ राजदीप, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश और अनुज सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और मनासा पुलिस टीम द्वारा की गई।
    2
    मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹2,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 12 डकैती-चोरी के मामलों का खुलासा, 1.4 किलो चांदी व ₹1.60 लाख बरामद

मनासा | 31 जुलाई 2026
नीमच जिले की मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2024 से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी आरोपी अश्विन पिता दिलीप बांछड़ा (25 वर्ष), निवासी हाड़ीपिपल्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी सुरेन्द्र पिता फुलचंद बांछड़ा को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 1 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण तथा ₹1,60,000 नकद बरामद किए गए हैं।
प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती, नकबजनी और चोरी के कुल 12 मामलों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोचा।
मामले में शिवम, राजु उर्फ राजदीप, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश और अनुज सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और मनासा पुलिस टीम द्वारा की गई।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.