2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन नीमच पुलिस द्वारा चलाए गए 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' का समापन पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। दशहरा मैदान में खेले गए फाइनल में एनएफए ने ईगल फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर खिताब जीता। अभियान के तहत 15 से 30 जुलाई तक जिले में 99 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 45,650 स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नीमच पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की।1
- मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी। नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। सीएमओ ने लिया संज्ञान इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।" सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- झांतला मोड़ सड़क बनी मुसीबत, 5 किलोमीटर का सफर हुआ जानलेवा नीमच–सिंगोली मार्ग पर झांतला से झांतला मोड़ तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इस मार्ग से आने-जाने से भी बच रहे हैं। झांतला, जो सिंगोली क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में गिनी जाती है, प्रथम ग्राम न्यायालय, गोकुल ग्राम, "छोटी भोपाल" और भेरूनाथ जी की पावन नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। बावजूद इसके, गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की दुर्दशा विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सड़क की मरम्मत या निर्माण किया जाता है, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क फिर से उखड़ जाती है। उनका आरोप है कि घटिया निर्माण कार्य के कारण सरकारी धन तो खर्च होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाता। इस सड़क की खराब हालत से स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है, किसानों को कृषि उपज लाने-ले जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं मरीजों और स्कूली बच्चों को भी जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि झांतला से झांतला मोड़ तक सड़क का गुणवत्तापूर्ण और स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई है। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट3
- नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 705 किलो डोडाचूरा, देशी पिस्टल और दो वाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान 2.0 के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मनासा थाना क्षेत्र की कंजार्डा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 705 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में शीतल धाकड़, निवासी कंवरपुरा मोहन नगर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 22 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- ये वही डॉक्टर बृजेश यादव जी हैं जो अपने हॉस्पिटल में लड़की जन्म लेती है तो फीस नहीं लेते और बच्चा बच्ची होने पर रामायण की चौपाई दोहे सुनाकर स्वागत करते हैं ? 24 कैरेट यदुवंशी पेपर लीक पर इनके विचार सुनिए ये वही डॉक्टर बृजेश यादव जी हैं जो अपने हॉस्पिटल में लड़की जन्म लेती है तो फीस नहीं लेते और बच्चा बच्ची होने पर रामायण की चौपाई दोहे सुनाकर स्वागत करते हैं ? 24 कैरेट यदुवंशी पेपर लीक पर इनके विचार सुनिए1
- मन्दसौर जिला अस्पताल की नव निर्मित बिल्डिंग में हुआ भ्रष्टाचार ...पीओपी फाड़कर बाहर निकला पानी...मची अफरा तफरी...👇👇 मन्दसौर जिला अस्पताल की नव निर्मित बिल्डिंग में हुआ भ्रष्टाचार ...पीओपी फाड़कर बाहर निकला पानी...मची अफरा तफरी...👇👇3