Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज महाकुंभ-2025 से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले ने केरल में फरमान खान के साथ शादी कर ली है। एक वीडियो सामने आया है, जो एक मंदिर का है। मोनालिसा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने फरमान के साथ मंदिर में दर्शन किए। हालांकि यह रिश्ता मोनालिसा के परिवार को मंजूर नहीं है। मोनालिसा ने अपने परिवार से ही अपनी जान को खतरा बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने 9 मार्च को केरल पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस से कहा- वह फरमान के साथ रहना चाहती हैं। अलग-अलग धर्म से होने के कारण परिवार की तरफ से उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके परिवार, खासकर उनके पिता जयसिंह भोसले, उसके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
प्रयागराज महाकुंभ-2025 से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले ने केरल में फरमान खान के साथ शादी कर ली है। एक वीडियो सामने आया है, जो एक मंदिर का है। मोनालिसा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने फरमान के साथ मंदिर में दर्शन किए। हालांकि यह रिश्ता मोनालिसा के परिवार को मंजूर नहीं है। मोनालिसा ने अपने परिवार से ही अपनी जान को खतरा बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने 9 मार्च को केरल पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस से कहा- वह फरमान के साथ रहना चाहती हैं। अलग-अलग धर्म से होने के कारण परिवार की तरफ से उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके परिवार, खासकर उनके पिता जयसिंह भोसले, उसके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हरियाणा नहर परियोजना1
- Post by Janta Seva841
- जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शीला शेखावत ने समाज के सभी संगठनों से एकजुट होने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे आरोपियों को जल्द भारत लाकर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो वे मुख्यमंत्री आवास जयपुर पर अपने प्राण त्यागने तक का कदम उठा सकती हैं। साथ ही सभी संगठनों और समर्थकों से 29 मार्च को जयपुर पहुंचकर गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है।1
- Post by Voice of Labour1
- एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से 16 वर्षीय किशोर की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद खून पीने और शव का मांस खाने की कोशिश भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक घटना दिनदहाड़े हुई। बताया जा रहा है कि किशोर अपनी बहन से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपी ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने हथौड़े और लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने अमानवीय हरकत करते हुए खून पीने और शव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना को देख आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- बसवा(दौसा)। उपखंड क्षेत्र के राजपुर रोड पर कालका माता मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। AVM बसवा स्कूल की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।चश्मदीदों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण बस रोड किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा व सीसा टूट गया। ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल बस बच्चों को बैठाकर तेज गति से चलती है जिससे बच्चों कि ज़िन्दगी खतरे में रहती है।स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है हादसे के बाद अभिभावकों में डर का माहौल है। बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।3
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- जयपुर। धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के बेटे के सगाई समारोह में राजस्थान की राजनीति से जुड़ा एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने खुद आगे बढ़कर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुड़ा का हाथ पकड़ते हुए उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलवाया। समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार यह मुलाकात काफी चर्चा का विषय बन गई। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई, जिसमें उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार बचाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है। ‘लाल डायरी’ विवाद के बाद राजेंद्र सिंह गुड़ा और अशोक गहलोत की इस तरह सार्वजनिक मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। सगाई समारोह में मौजूद कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें इस मुलाकात पर टिकी रहीं।1
- घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे घर के बाहर खड़े नजर आते हैं जबकि उनकी मां Sheetal Kanwar गेट पर खड़ी होकर उन्हें अंदर आने से मना करती दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार मानवेन्द्र सिंह अपने जोधपुर स्थित पैतृक आवास पर कुछ सामान और कपड़े लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मां ने गेट नहीं खुलवाया और दोनों के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई। यह पूरी घटना किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि हाल ही में मानवेन्द्र सिंह के निजी जीवन से जुड़े फैसलों को लेकर परिवार में नाराजगी है, जिसके चलते यह स्थिति बनी। हालांकि इस संबंध में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के समय मानवेन्द्र सिंह सुरक्षा कर्मियों के साथ घर पहुंचे थे। कुछ देर घर के बाहर खड़े रहने के बाद वे वहां से वापस लौट गए। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।1