आदर्श विद्या मंदिर बसवा बस नीम के पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे मासूम। बसवा(दौसा)। उपखंड क्षेत्र के राजपुर रोड पर कालका माता मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। AVM बसवा स्कूल की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।चश्मदीदों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण बस रोड किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा व सीसा टूट गया। ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल बस बच्चों को बैठाकर तेज गति से चलती है जिससे बच्चों कि ज़िन्दगी खतरे में रहती है।स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है हादसे के बाद अभिभावकों में डर का माहौल है। बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
आदर्श विद्या मंदिर बसवा बस नीम के पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे मासूम। बसवा(दौसा)। उपखंड क्षेत्र के राजपुर रोड पर कालका माता मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। AVM बसवा स्कूल की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी
भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।चश्मदीदों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण बस रोड किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा व सीसा टूट गया। ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल बस बच्चों को बैठाकर तेज गति
से चलती है जिससे बच्चों कि ज़िन्दगी खतरे में रहती है।स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है हादसे के बाद अभिभावकों में डर का माहौल है। बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
- बसवा(दौसा)। उपखंड क्षेत्र के राजपुर रोड पर कालका माता मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। AVM बसवा स्कूल की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।चश्मदीदों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण बस रोड किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा व सीसा टूट गया। ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल बस बच्चों को बैठाकर तेज गति से चलती है जिससे बच्चों कि ज़िन्दगी खतरे में रहती है।स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है हादसे के बाद अभिभावकों में डर का माहौल है। बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।3
- जयपुर के सेक्टर-6 इंदिरा गांधी नगर, खातीपुरा स्टेशन के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब सौम्या मीणा नाम की महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि जब तक रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश सराधना को सस्पेंड नहीं किया जाएगा, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगी। फेसबुक लाइव में महिला ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन के लोग टंकी पर चढ़ने की कोशिश करेंगे तो वह खुद को आग लगाकर ऊपर से कूद जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारी की होगी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और महिला को समझाने का प्रयास किया गया1
- मकराना में RAC जवान की पानी के होद में डूबने से हुई मौत: पानी के होद में डूबने से RAC के एक जवान की मौत हो गई। मकराना ट्रक यूनियन हल्का क्षेत्र परबतसर स्थित आरएसी चौकी में तैनात एक जवान की बुधवार को पानी के होद में डूबने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सवाई माधोपुर जिले के मोजमाबाद निवासी कजोड़ीमल मीणा पुत्र तूफान मल मीणा के रूप में हुई है। पैर फिसलने से होद में गिरा जवान जानकारी के अनुसार, जवान होद से पानी निकालने के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी से भरे होद में गिर गया। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। होद की दीवार तोड़कर शव बाहर निकाला चौकी पर मौजूद साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन होद में ऊपर तक पानी भरा होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में होद को नीचे से तोड़कर जवान को बाहर निकाला गया और तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी नेमीचंद खारिया भी मकराना पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।2
- जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शीला शेखावत ने समाज के सभी संगठनों से एकजुट होने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे आरोपियों को जल्द भारत लाकर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो वे मुख्यमंत्री आवास जयपुर पर अपने प्राण त्यागने तक का कदम उठा सकती हैं। साथ ही सभी संगठनों और समर्थकों से 29 मार्च को जयपुर पहुंचकर गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है।1
- जयपुर के राजा पार्क इलाक़े में शांति नगर में एक ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. सूचना पर दमकल मौके पर पहुँची और आग पर क़ाबू पा लिया गया.1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Janta Seva841
- दौसा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल दौसा श्री योगेंद्र फौजदार RPS के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट दौसा द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व जागरूकता के उद्देश्य से पटवारी ट्रेनिंग सेंटर दौसा की नई बैच एवं महिला कॉलेज छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं व आमजन को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सुरक्षा अभियानों तथा कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। उन्हें राजकोप सिटिजन ऐप के उपयोग के बारे में बताया गया, जिससे आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, आत्म सुरक्षा के उपाय अपनाने तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला डेस्क, ऑपरेशन गरिमा, ऑपरेशन लाडली, सुरक्षा सखी अभियान तथा ऑपरेशन जागृति के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि इन अभियानों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम दौसा का आपातकालीन नंबर 112 आमजन को नोट करवाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। इसके अतिरिक्त उपस्थित छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच–बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। दौसा पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन, विशेषकर महिलाओं व छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक कर उन्हें सुरक्षित व सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।4