logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली।जिला पुलिस कार्यालय में देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (IPS),उप महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक, जिला कोटपूतली-बहरोड़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाए रखें। अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए और नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में प्रभावी कार्यवाही की जावे।गुमशुदा बच्चों व महिलाओं की शीघ्र दस्तयाबी कर प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें। थानों में लंबित (Pending) मामलों को जल्द समाप्त कर पैण्डेंसी कम की जाए।चोरी, लूट जैसी वारदातों का खुलासा कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की जाए।अवैध खनन, शराब तस्करी, ड्रग्स एवं हथियार माफियाओं के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्यवाही की जाए। लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करें। स्थाई वारन्टी, पी.ओ. (P.O.) एवं भगौड़ों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। जिले के हार्डकोर अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों (H.S.) की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जाए।जनता के साथ व्यवहार मधुर रखें। थाने पर आने वाले परिवादियों की समस्याओं को नियमित रूप से सुनकर उनका उचित एवं त्वरित निराकरण करें।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोटपूतली/बहरोड़), जिले के समस्त वृताधिकारी (CO) एवं सभी थानाधिकारी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

कोटपूतली।जिला पुलिस कार्यालय में देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (IPS),उप महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक, जिला कोटपूतली-बहरोड़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाए रखें। अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए और नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में प्रभावी कार्यवाही की जावे।गुमशुदा बच्चों व महिलाओं की शीघ्र दस्तयाबी कर प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें। थानों में लंबित (Pending) मामलों को जल्द समाप्त कर पैण्डेंसी कम की जाए।चोरी, लूट जैसी वारदातों का खुलासा कर शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की जाए।अवैध खनन, शराब तस्करी, ड्रग्स एवं हथियार माफियाओं के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्यवाही की जाए। लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करें। स्थाई वारन्टी, पी.ओ. (P.O.) एवं भगौड़ों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। जिले के हार्डकोर अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों (H.S.) की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जाए।जनता के साथ व्यवहार मधुर रखें। थाने पर आने वाले परिवादियों की समस्याओं को नियमित रूप से सुनकर उनका उचित एवं त्वरित निराकरण करें।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोटपूतली/बहरोड़), जिले के समस्त वृताधिकारी (CO) एवं सभी थानाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हरियाणा नहर परियोजना
    1
    हरियाणा नहर परियोजना
    user_BHEEM SINGH Rathore
    BHEEM SINGH Rathore
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शीला शेखावत ने समाज के सभी संगठनों से एकजुट होने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे आरोपियों को जल्द भारत लाकर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो वे मुख्यमंत्री आवास जयपुर पर अपने प्राण त्यागने तक का कदम उठा सकती हैं। साथ ही सभी संगठनों और समर्थकों से 29 मार्च को जयपुर पहुंचकर गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है।
    1
    जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शीला शेखावत ने समाज के सभी संगठनों से एकजुट होने की अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे आरोपियों को जल्द भारत लाकर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो वे मुख्यमंत्री आवास जयपुर पर अपने प्राण त्यागने तक का कदम उठा सकती हैं। साथ ही सभी संगठनों और समर्थकों से 29 मार्च को जयपुर पहुंचकर गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया है।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    Local News Reporter मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Voice of Labour
    1
    Post by Voice of Labour
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से 16 वर्षीय किशोर की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद खून पीने और शव का मांस खाने की कोशिश भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक घटना दिनदहाड़े हुई। बताया जा रहा है कि किशोर अपनी बहन से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपी ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने हथौड़े और लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने अमानवीय हरकत करते हुए खून पीने और शव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना को देख आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से 16 वर्षीय किशोर की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद खून पीने और शव का मांस खाने की कोशिश भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक घटना दिनदहाड़े हुई। बताया जा रहा है कि किशोर अपनी बहन से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपी ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने हथौड़े और लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने अमानवीय हरकत करते हुए खून पीने और शव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना को देख आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • बसवा(दौसा)। उपखंड क्षेत्र के राजपुर रोड पर कालका माता मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। AVM बसवा स्कूल की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।चश्मदीदों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण बस रोड किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा व सीसा टूट गया। ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल बस बच्चों को बैठाकर तेज गति से चलती है जिससे बच्चों कि ज़िन्दगी खतरे में रहती है।स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है हादसे के बाद अभिभावकों में डर का माहौल है। बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    3
    बसवा(दौसा)। उपखंड क्षेत्र के राजपुर रोड पर कालका माता मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। AVM बसवा स्कूल की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।चश्मदीदों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण बस रोड किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा व सीसा टूट  गया।
ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल बस बच्चों को बैठाकर तेज गति से चलती है जिससे बच्चों कि ज़िन्दगी खतरे में रहती है।स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है  हादसे के बाद अभिभावकों में डर का माहौल है। बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    5 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जयपुर। धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के बेटे के सगाई समारोह में राजस्थान की राजनीति से जुड़ा एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने खुद आगे बढ़कर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुड़ा का हाथ पकड़ते हुए उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलवाया। समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार यह मुलाकात काफी चर्चा का विषय बन गई। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई, जिसमें उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार बचाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है। ‘लाल डायरी’ विवाद के बाद राजेंद्र सिंह गुड़ा और अशोक गहलोत की इस तरह सार्वजनिक मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। सगाई समारोह में मौजूद कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें इस मुलाकात पर टिकी रहीं।
    1
    जयपुर। धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के बेटे के सगाई समारोह में राजस्थान की राजनीति से जुड़ा एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने खुद आगे बढ़कर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुड़ा का हाथ पकड़ते हुए उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलवाया।
समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार यह मुलाकात काफी चर्चा का विषय बन गई। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई, जिसमें उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार बचाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है।
‘लाल डायरी’ विवाद के बाद राजेंद्र सिंह गुड़ा और अशोक गहलोत की इस तरह सार्वजनिक मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। सगाई समारोह में मौजूद कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें इस मुलाकात पर टिकी रहीं।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    Local News Reporter मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे घर के बाहर खड़े नजर आते हैं जबकि उनकी मां Sheetal Kanwar गेट पर खड़ी होकर उन्हें अंदर आने से मना करती दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार मानवेन्द्र सिंह अपने जोधपुर स्थित पैतृक आवास पर कुछ सामान और कपड़े लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मां ने गेट नहीं खुलवाया और दोनों के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई। यह पूरी घटना किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि हाल ही में मानवेन्द्र सिंह के निजी जीवन से जुड़े फैसलों को लेकर परिवार में नाराजगी है, जिसके चलते यह स्थिति बनी। हालांकि इस संबंध में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के समय मानवेन्द्र सिंह सुरक्षा कर्मियों के साथ घर पहुंचे थे। कुछ देर घर के बाहर खड़े रहने के बाद वे वहां से वापस लौट गए। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
    1
    घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे घर के बाहर खड़े नजर आते हैं जबकि उनकी मां Sheetal Kanwar गेट पर खड़ी होकर उन्हें अंदर आने से मना करती दिखाई दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार मानवेन्द्र सिंह अपने जोधपुर स्थित पैतृक आवास पर कुछ सामान और कपड़े लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मां ने गेट नहीं खुलवाया और दोनों के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई। यह पूरी घटना किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
बताया जा रहा है कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि हाल ही में मानवेन्द्र सिंह के निजी जीवन से जुड़े फैसलों को लेकर परिवार में नाराजगी है, जिसके चलते यह स्थिति बनी। हालांकि इस संबंध में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना के समय मानवेन्द्र सिंह सुरक्षा कर्मियों के साथ घर पहुंचे थे। कुछ देर घर के बाहर खड़े रहने के बाद वे वहां से वापस लौट गए।
फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.