logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, फेसबुक लाइव में दी चेतावनी,रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश सराधना को सस्पेंड किया जावे। जयपुर के सेक्टर-6 इंदिरा गांधी नगर, खातीपुरा स्टेशन के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब सौम्या मीणा नाम की महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि जब तक रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश सराधना को सस्पेंड नहीं किया जाएगा, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगी। फेसबुक लाइव में महिला ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन के लोग टंकी पर चढ़ने की कोशिश करेंगे तो वह खुद को आग लगाकर ऊपर से कूद जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारी की होगी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और महिला को समझाने का प्रयास किया गया

9 hrs ago
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
9 hrs ago

जयपुर: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, फेसबुक लाइव में दी चेतावनी,रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश सराधना को सस्पेंड किया जावे। जयपुर के सेक्टर-6 इंदिरा गांधी नगर, खातीपुरा स्टेशन के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब सौम्या मीणा नाम की महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि जब तक रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश सराधना को सस्पेंड नहीं किया जाएगा, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगी। फेसबुक लाइव में महिला ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन के लोग टंकी पर चढ़ने की कोशिश करेंगे तो वह खुद को आग लगाकर ऊपर से कूद जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारी की होगी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और महिला को समझाने का प्रयास किया गया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जयपुर के सेक्टर-6 इंदिरा गांधी नगर, खातीपुरा स्टेशन के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब सौम्या मीणा नाम की महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि जब तक रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश सराधना को सस्पेंड नहीं किया जाएगा, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगी। फेसबुक लाइव में महिला ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन के लोग टंकी पर चढ़ने की कोशिश करेंगे तो वह खुद को आग लगाकर ऊपर से कूद जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारी की होगी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और महिला को समझाने का प्रयास किया गया
    1
    जयपुर के सेक्टर-6 इंदिरा गांधी नगर, खातीपुरा स्टेशन के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब सौम्या मीणा नाम की महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई।
महिला ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि जब तक रेवेन्यू इंस्पेक्टर जगदीश सराधना को सस्पेंड नहीं किया जाएगा, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगी।
फेसबुक लाइव में महिला ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन के लोग टंकी पर चढ़ने की कोशिश करेंगे तो वह खुद को आग लगाकर ऊपर से कूद जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारी की होगी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और महिला को समझाने का प्रयास किया गया
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मकराना में RAC जवान की पानी के होद में डूबने से हुई मौत: पानी के होद में डूबने से RAC के एक जवान की मौत हो गई। मकराना ट्रक यूनियन हल्का क्षेत्र परबतसर स्थित आरएसी चौकी में तैनात एक जवान की बुधवार को पानी के होद में डूबने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सवाई माधोपुर जिले के मोजमाबाद निवासी कजोड़ीमल मीणा पुत्र तूफान मल मीणा के रूप में हुई है। पैर फिसलने से होद में गिरा जवान जानकारी के अनुसार, जवान होद से पानी निकालने के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी से भरे होद में गिर गया। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। होद की दीवार तोड़कर शव बाहर निकाला चौकी पर मौजूद साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन होद में ऊपर तक पानी भरा होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में होद को नीचे से तोड़कर जवान को बाहर निकाला गया और तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी नेमीचंद खारिया भी मकराना पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।
    2
    मकराना में RAC जवान की पानी के होद में डूबने से हुई मौत:
पानी के होद में डूबने से RAC के एक जवान की मौत हो गई।
मकराना ट्रक यूनियन हल्का क्षेत्र परबतसर स्थित आरएसी चौकी में तैनात एक जवान की बुधवार को पानी के होद में डूबने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सवाई माधोपुर जिले के मोजमाबाद निवासी कजोड़ीमल मीणा पुत्र तूफान मल मीणा के रूप में हुई है। पैर फिसलने से होद में गिरा जवान जानकारी के अनुसार, जवान होद से पानी निकालने के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी से भरे होद में गिर गया। डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। होद की दीवार तोड़कर शव बाहर निकाला चौकी पर मौजूद साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन होद में ऊपर तक पानी भरा होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में होद को नीचे से तोड़कर जवान
को बाहर निकाला गया और तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी नेमीचंद खारिया भी मकराना पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • जयपुर के राजा पार्क इलाक़े में शांति नगर में एक ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. सूचना पर दमकल मौके पर पहुँची और आग पर क़ाबू पा लिया गया.
    1
    जयपुर के राजा पार्क इलाक़े में शांति नगर में एक ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. सूचना पर दमकल मौके पर पहुँची और आग पर क़ाबू पा लिया गया.
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बसवा(दौसा)। उपखंड क्षेत्र के राजपुर रोड पर कालका माता मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। AVM बसवा स्कूल की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।चश्मदीदों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण बस रोड किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा व सीसा टूट गया। ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल बस बच्चों को बैठाकर तेज गति से चलती है जिससे बच्चों कि ज़िन्दगी खतरे में रहती है।स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है हादसे के बाद अभिभावकों में डर का माहौल है। बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    3
    बसवा(दौसा)। उपखंड क्षेत्र के राजपुर रोड पर कालका माता मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। AVM बसवा स्कूल की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं।चश्मदीदों के अनुसार, बस चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण बस रोड किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा व सीसा टूट  गया।
ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल बस बच्चों को बैठाकर तेज गति से चलती है जिससे बच्चों कि ज़िन्दगी खतरे में रहती है।स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है  हादसे के बाद अभिभावकों में डर का माहौल है। बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    4 hrs ago
  • स्लग - बस्सी में ACB की बड़ी कार्रवाई, ACB की टीम ने पटवारी विक्रम और दलाल को दबोचा, 30 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप, कार्रवाई के चलते कार्मिकों में मचा हड़कंप, तकासमा रिपोर्ट को लेकर मांगी थी रिश्वत, ACB ने 2 दिन पहले शिकायत का किया था सत्यापन, सत्यापन होने के बाद टीम ने बिछाया जाल, ASP सुनील सिहाग के नेतृत्व में हुई कार्रवाई। एंकर - बस्सी(जयपुर ग्रामीण), जयपुर ग्रामीण के बस्सी में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने पटवारी विक्रम और उसके दलाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। बताया जा रहा है कि तकासमा रिपोर्ट तैयार करने के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने दो दिन पहले मामले का सत्यापन किया था और पुष्टि होने के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्मिकों में हड़कंप मच गया। एसीबी की यह कार्रवाई एएसपी सुनील सिहाग के नेतृत्व में की गई। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। बाइट - 1- सुनील सिहाग, ASP
    3
    स्लग - 
बस्सी में ACB की बड़ी कार्रवाई,
ACB की टीम ने पटवारी विक्रम और दलाल को दबोचा,
30 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप,
कार्रवाई के चलते कार्मिकों में मचा हड़कंप,
तकासमा रिपोर्ट को लेकर मांगी थी रिश्वत,
ACB ने 2 दिन पहले शिकायत का किया था सत्यापन,
सत्यापन होने के बाद टीम ने बिछाया जाल,
ASP सुनील सिहाग के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।
एंकर - 
बस्सी(जयपुर ग्रामीण),
जयपुर ग्रामीण के बस्सी में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने पटवारी विक्रम और उसके दलाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। बताया जा रहा है कि तकासमा रिपोर्ट तैयार करने के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने दो दिन पहले मामले का सत्यापन किया था और पुष्टि होने के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्मिकों में हड़कंप मच गया। एसीबी की यह कार्रवाई एएसपी सुनील सिहाग के नेतृत्व में की गई। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
बाइट - 
1- सुनील सिहाग, ASP
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • शीतलाअष्टमी पर ब्याई माता मेला का हुआ आयोजन, ऊंट- घोड़ी दौड़ ,नाल, कुश्ती, दंगल देखने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु उपखंड मुख्यालय लालसोट की ग्राम पंचायत डिगो के पहाड़ों पर विराजमान ब्याई माता मन्दिर में शीतला अष्टमी पर विशाल मेले का बुधवार को आयोजित हुआ। मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति एवं ग्राम पंचायत डिगो द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई। ग्राम पंचायत डिगो सरपंच मंजू कंवर ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर छाया, पानी की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की गई है। मेले में दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पुर्व सरपंच रामसिंह मीणा ने बताया कि मेले में मां जगदम्बे की आकर्षक झांकी, पहलवान कुश्ती, नाल उठाना, उंट दौड़ , घौडा दौड, रसिया दंगल, कन्हैया दंगल सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जीतने वाले प्रतियोगी को इनाम देकर सम्मानित किया गया । मेले को देखने आसपास के इलाकों के हजारों ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे एकत्रित हुए । इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा ब्याई माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया।
    7
    शीतलाअष्टमी पर ब्याई माता मेला का हुआ आयोजन, ऊंट- घोड़ी दौड़ ,नाल, कुश्ती, दंगल देखने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
उपखंड मुख्यालय लालसोट की ग्राम पंचायत डिगो के पहाड़ों पर विराजमान ब्याई माता मन्दिर में शीतला अष्टमी पर विशाल मेले का बुधवार को आयोजित हुआ। 
मेले के आयोजन को लेकर
मेला समिति एवं ग्राम पंचायत डिगो द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई। 
ग्राम पंचायत डिगो सरपंच मंजू कंवर ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर छाया, पानी की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की गई है। मेले में दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 
पुर्व सरपंच रामसिंह मीणा ने बताया कि मेले में मां जगदम्बे की आकर्षक झांकी, पहलवान कुश्ती, नाल उठाना, उंट दौड़ , घौडा दौड, रसिया दंगल, कन्हैया दंगल सहित अन्य  प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जीतने वाले प्रतियोगी को  इनाम देकर सम्मानित किया गया । मेले को देखने आसपास के इलाकों के हजारों  ग्रामीण महिला पुरुष  बच्चे एकत्रित हुए । 
इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा ब्याई माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    12 hrs ago
  • 🚨 जयपुर में सरेआम स्टंटबाज़ी, जान जोखिम में! जयपुर के टोंक रोड स्थित टोंक फाटक फ्लाईओवर पर एक युवक खुलेआम बाइक से खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दिया। तेज रफ्तार में किए जा रहे ऐसे स्टंट न सिर्फ स्टंट करने वाले की बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस प्रशासन कहाँ है? ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती? अगर समय रहते इन स्टंटबाज़ों पर लगाम नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से अपील है कि ऐसे लापरवाह युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क पर आम लोगों की सुरक्षा बनी रहे। और जुड़े रहिए हमारे साथ कमेंट शेयर फॉलो अवश्य करें जस्ट जयपुर लाइव से
    1
    🚨 जयपुर में सरेआम स्टंटबाज़ी, जान जोखिम में!
जयपुर के टोंक रोड स्थित टोंक फाटक फ्लाईओवर पर एक युवक खुलेआम बाइक से खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दिया। तेज रफ्तार में किए जा रहे ऐसे स्टंट न सिर्फ स्टंट करने वाले की बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल देते हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस प्रशासन कहाँ है? ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती? अगर समय रहते इन स्टंटबाज़ों पर लगाम नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रशासन से अपील है कि ऐसे लापरवाह युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क पर आम लोगों की सुरक्षा बनी रहे। और जुड़े रहिए हमारे साथ कमेंट शेयर फॉलो अवश्य करें जस्ट जयपुर लाइव से
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दौसा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल दौसा श्री योगेंद्र फौजदार RPS के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट दौसा द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व जागरूकता के उद्देश्य से पटवारी ट्रेनिंग सेंटर दौसा की नई बैच एवं महिला कॉलेज छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं व आमजन को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सुरक्षा अभियानों तथा कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। उन्हें राजकोप सिटिजन ऐप के उपयोग के बारे में बताया गया, जिससे आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, आत्म सुरक्षा के उपाय अपनाने तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला डेस्क, ऑपरेशन गरिमा, ऑपरेशन लाडली, सुरक्षा सखी अभियान तथा ऑपरेशन जागृति के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि इन अभियानों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम दौसा का आपातकालीन नंबर 112 आमजन को नोट करवाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। इसके अतिरिक्त उपस्थित छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच–बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। दौसा पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन, विशेषकर महिलाओं व छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक कर उन्हें सुरक्षित व सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
    4
    दौसा।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सेल दौसा श्री योगेंद्र फौजदार RPS के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट दौसा द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा व जागरूकता के उद्देश्य से पटवारी ट्रेनिंग सेंटर दौसा की नई बैच एवं महिला कॉलेज छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं व आमजन को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सुरक्षा अभियानों तथा कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। उन्हें राजकोप सिटिजन ऐप के उपयोग के बारे में बताया गया, जिससे आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, आत्म सुरक्षा के उपाय अपनाने तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला डेस्क, ऑपरेशन गरिमा, ऑपरेशन लाडली, सुरक्षा सखी अभियान तथा ऑपरेशन जागृति के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि इन अभियानों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम दौसा का आपातकालीन नंबर 112 आमजन को नोट करवाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।
इसके अतिरिक्त उपस्थित छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, गुड टच–बैड टच तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
दौसा पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन, विशेषकर महिलाओं व छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक कर उन्हें सुरक्षित व सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.