नौणी विवि में सब्जी बीज उत्पादन पर उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न Kasauli : डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के उन्नत संकाय प्रशिक्षण केंद्र बागवानी (सब्जी) में आयोजित सतत उत्पादकता के लिए सब्जी बीज उत्पादन विषय पर 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को संपन्न हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. देविना वैद्य ने सफल तकनीकों और उन्नत सब्जी किस्मों के विकास के लिए भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विविधीकृत सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने व उच्च पोषण मूल्य सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तायुक्त बीज की सतत उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या की पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाना तथा सब्जियों के अंतर्गत क्षेत्र का विस्तार करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने प्रतिभागी वैज्ञानिकों से किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने हेतु नवाचार आधारित बीज उत्पादन तकनीकों के विकास में तेजी लाने का आह्वान किया। इससे पूर्व सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हैप्पी देव शर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित केंद्र वर्ष 1994 से विभाग में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक तथा तेलंगाना सहित सात राज्यों के विभिन्न अनुसंधान संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों से 14 वैज्ञानिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सतत उत्पादकता एवं पोषण सुरक्षा के उद्देश्य से गुणवत्तापूर्ण सब्जी बीज उत्पादन में नवीनतम अनुसंधान एवं उन्नत तकनीकों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए।विचार-विमर्श का मुख्य फोकस बढ़ती जनसंख्या की खाद्य एवं पोषण आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अत्याधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकों पर रहा।उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा अब तक सब्जी फसलों के विभिन्न अनुसंधान एवं विकास पहलुओं पर 34 उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे पिछले 32 वर्षों में 600 से अधिक वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों ने लाभ उठाया है। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

- सोलन के रामशहर मैं चल रही श्री शिव महापुराण कथा दौरान रात्रि भजन कार्यक्रम में कथा व्यास नरेंद्र भारद्वाज के मुखारविंद से रात्रि भजन संध्या कार्यक्रम1
- शिमला में सुक्खू सरकार के ख़िलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स सयुंक्त संघर्ष समिति ने चौड़ा मैदान शिमला में धरना प्रदर्शन किया। समिति ने प्रदेश सरकार पर पेंशनरों की मांगों को पूरा न करने और मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। पेंशनर का तर्क है कि बीते साल 28 नवंबर को धर्मशाला में हुए धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे एक हफ्ते में शिष्टमंडल को बातचीत के लिए बुलाएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपना वादा नहीं निभाया। पेंशनरों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पेंशनरों के प्रति संवेदनशील नहीं है और उनकी देनदारियों को रोक कर अपनी सरकार चला रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पेंशनरों की मांगों को नहीं माना गया, तो वे विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। पेंशनरों की मांग है कि 1.1.2016 से 31.1.2022 तक सेवानिवृत कर्मचारियों की ग्रटुइटी, लीव इनकाशमेंट, कम्युटेशन और संशोधित पैंशन की अदायगी की जाए। इसके अलावा वे 13% मेहगाई भता और 146 महीने का मेहगाई भते का अर्रेंर भी मांग रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन के पेंशनरों को प्रति माह पेंशन की अदायगी पहली तारीख को करने की मांग की जा रही है। साथ ही संशोधित वेतनमान के वित्तीय लाभों को देने की भी मांग है। शहरी नगर निकायों के पेंशनरों को 1.1.2006 के बजाय 1.1.2016 के वेतन आयोग की अनुशंसा के आधार पर पेंशन देने की मांग की जा रही है।1
- जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।1
- Post by Himanshu Chopra1
- yi kam h es acha kr na he nahi tha1
- पहले बच्चे चोरी होने की खबरे ओर अब नया तरीका हिप्नोटाइज करके महिला की सोने की चेन और अंगूठी लेकर कर हुए फरार यमुनानगर वालों हो जाओ सावधान इमरजेंसी में 112 डायल करें धन्यवाद1
- yamuna nagar के फिल्म सिटी के डायरेक्टर लवली सिंह के द्वारा नया गाना बहुत ही जल्दी रिलीज होने जा रहा है1
- सोलन क्षेत्र के नालागढ़ के राम शहर में महाशिवपुराण प्रारंभ कथा के भंडारे का भोग लगाने के लिए शीतला माता के दरबार पहुंचे भक्त1