logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां दामाद ने पुराने विवाद में अपने ही ससुर की हाकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जहां ससुर और दामाद के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना हुई। मृतक की पहचान अशोक बाबू उर्फ पिन्ने (52) के रूप में हुई है, जो अल्लाहगंज के विकास नगर गंज मोहल्ले के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह अशोक बाबू अपनी बहन अलका के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम हथौड़ा के पास नहर के निकट उनके दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में दामाद ने हाकी से ससुर के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में अशोक बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

on 17 February
user_सदन तक
सदन तक
Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
on 17 February

हरदोई से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां दामाद ने पुराने विवाद में अपने ही ससुर की हाकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जहां ससुर और दामाद के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना हुई। मृतक की पहचान अशोक बाबू उर्फ पिन्ने (52) के रूप में हुई है, जो अल्लाहगंज के विकास नगर गंज मोहल्ले के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह अशोक बाबू अपनी बहन अलका के साथ बाइक से हनुमत धाम रामताल मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम हथौड़ा के पास नहर के निकट उनके दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में दामाद ने हाकी से ससुर के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में अशोक बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कन्नौज। सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था पर भड़के डीएम,अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने सीएमएस को लगाई जोरदार फटकार,निरीक्षण की जानकारी होने के बावजूद सीएमएस में नहीं कर रखी थी कोई तैयारी,DM ने कहा बीते कुछ समय से सौ शैय्या अस्पताल में अव्यवस्थाओं की सूचनाए आ रही थी सामने,अस्पताल में आईसीयू रूम में मिला स्टोर रूम,निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के जाने हाल-चाल,विशेषज्ञ चिकित्साको की कमी को लेकर गंभीर दिखे डीएम कन्नौज,15 दिन के अंदर व्यवस्था सुधारने के निर्देश-15 दिन बाद डीएम फिर करेंगे निरीक्षण,Dm ने SDM छिबरामऊ को अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए दिए निर्देश।
    1
    कन्नौज। सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था पर भड़के डीएम,अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने सीएमएस को लगाई जोरदार फटकार,निरीक्षण की जानकारी होने के बावजूद सीएमएस में नहीं कर रखी थी कोई तैयारी,DM ने कहा बीते कुछ समय से सौ शैय्या अस्पताल में अव्यवस्थाओं की सूचनाए आ रही थी सामने,अस्पताल में आईसीयू रूम में मिला स्टोर रूम,निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के जाने हाल-चाल,विशेषज्ञ चिकित्साको की कमी को लेकर गंभीर दिखे डीएम कन्नौज,15 दिन के अंदर व्यवस्था सुधारने के निर्देश-15 दिन बाद डीएम फिर करेंगे निरीक्षण,Dm ने SDM छिबरामऊ को अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए दिए निर्देश।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • ✨ दिव्य दर्शन का अद्भुत नजारा, भक्तों की उमड़ी आस्था! ✨ ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ …………………………………..........… हरदोई के बघौली क्षेत्र का सुन्नी गांव आज फिर भक्ति में डूबा नजर आया, जब प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। भोर की पहली किरण जैसे ही मंदिर परिसर में उतरी, वैसे ही घंटों-घड़ियालों की गूंज और आरती की मधुर ध्वनि ने ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई बस “हर हर महादेव” के जयकारों में खो गया। भोले बाबा का मनमोहक श्रृंगार देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे—आंखों में भक्ति, चेहरे पर सुकून और दिल में अटूट आस्था साफ झलक रही थी। कहा जाता है कि इस पावन धाम में जो भी सच्चे मन से माथा टेकता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है—और यही विश्वास हर दिन यहां भक्तों की भीड़ खींच लाता है। 👉 यह मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवित मिसाल है, जहां आज भी चमत्कारों की कहानियां हवा में तैरती हैं।
    1
    ✨ दिव्य दर्शन का अद्भुत नजारा, भक्तों की उमड़ी आस्था! ✨
✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’
…………………………………..........…
हरदोई के बघौली क्षेत्र का सुन्नी गांव आज फिर भक्ति में डूबा नजर आया, जब प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया।
भोर की पहली किरण जैसे ही मंदिर परिसर में उतरी, वैसे ही घंटों-घड़ियालों की गूंज और आरती की मधुर ध्वनि ने ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई बस “हर हर महादेव” के जयकारों में खो गया।
भोले बाबा का मनमोहक श्रृंगार देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे—आंखों में भक्ति, चेहरे पर सुकून और दिल में अटूट आस्था साफ झलक रही थी।
कहा जाता है कि इस पावन धाम में जो भी सच्चे मन से माथा टेकता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है—और यही विश्वास हर दिन यहां भक्तों की भीड़ खींच लाता है।
👉 यह मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवित मिसाल है, जहां आज भी चमत्कारों की कहानियां हवा में तैरती हैं।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई/बेहटा गोकुल दबंगों ने गरीब को किया गाली गलौज,की मारपीट,कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही पीड़ित दहशत में। #svbharatnew #HardoiNews ​#haroi #BehtaGokul ​#UPPolice ​#JusticeForPoor ​#HardoiPolice #BreakingNews #LatestUpdate #BigNews #ViralNews #BadiKhabar #TodayNews #NewsAlert #FlashNews #NewsReels #ShortNews #ReelNews #TrendingReels #NewsUpdate2026 #FastNews #ViralVideo
    1
    हरदोई/बेहटा गोकुल दबंगों ने गरीब को किया गाली गलौज,की मारपीट,कई दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही पीड़ित दहशत में। #svbharatnew #HardoiNews ​#haroi #BehtaGokul ​#UPPolice ​#JusticeForPoor ​#HardoiPolice #BreakingNews #LatestUpdate #BigNews #ViralNews #BadiKhabar #TodayNews #NewsAlert #FlashNews #NewsReels #ShortNews #ReelNews #TrendingReels #NewsUpdate2026 #FastNews #ViralVideo
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हरदोई का 'नत्थूलाल': गब्बर से भी खतरनाक,अंगूठा लगवाकर निवाला डकार गया,एफआईआर दर्ज...... #HardoiRationScam #NathulalExposed #RationMafia #GariboKaHaq #HardoiNews #UPPoliceAction #CorruptionFreeIndia #YogiAdityanath #DigitalIndiaScam #अंगूठा_छाप_कोटेदार #गल्ला_चोर_नत्थूलाल #गरीब_की_थाली #राशन_पर_डाका #ठेंगा_दिखा_दिया #सरकारी_लूट #InsaafForKalyanmal
    1
    हरदोई का 'नत्थूलाल': गब्बर से भी खतरनाक,अंगूठा लगवाकर निवाला डकार गया,एफआईआर दर्ज......
#HardoiRationScam #NathulalExposed #RationMafia #GariboKaHaq #HardoiNews #UPPoliceAction #CorruptionFreeIndia #YogiAdityanath #DigitalIndiaScam
#अंगूठा_छाप_कोटेदार #गल्ला_चोर_नत्थूलाल #गरीब_की_थाली #राशन_पर_डाका #ठेंगा_दिखा_दिया #सरकारी_लूट #InsaafForKalyanmal
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    1
    Post by रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    user_रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
    Video Creator हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वर्दी में दरोगा और महिला सिपाही की वायरल रील अब नए मोड़ पर है—जिसे भाजपा नेता बताया जा रहा था, अब पार्टी ने उससे पल्ला झाड़ लिया है!” हरदोई के मझिला थाने के दरोगा और महिला सिपाही की वायरल रील ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों वर्दी में ‘भौकाल’ दिखाते नजर आए। शुरुआत में दावा किया गया कि रील भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ बनाई गई है। उसके इंस्टाग्राम पर भाजपा से जुड़े कई फोटो और बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करने के वीडियो भी मौजूद हैं। लेकिन रील के वायरल होते ही सियासी पारा भी चढ़ गया। शाहाबाद से लेकर पिहानी तक भाजपा नेताओं ने साफ कहा—इलियास गाजी का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने भी दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि उक्त व्यक्ति का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। अब सवाल ये है कि वर्दी में रील बनाने वाले कथित भाजपा नेता पर कार्यवाही हो न हो परन्तु पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी…इस पर सभी की निगाहेँ इसलिए और भी अधिक तन्मयता से टिकी हैं क्योंकि हार्दिक पुलिस द्वारा एक्स पर दिए गए जबाब के मुताबिक संदर्भित प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक शाहाबाद को जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है जबकि अपर पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से इधर के लगभग प्रत्येक न्यायप्रिय, निष्पक्ष, निर्भीक नागरिकों के असंतुष्ट होने के सूत्र मिल रहे हैं अंततः यही कारण है कि जैसे ही लोगों ने सुना कि ASP शाहाबाद को जाँच सौंपी गई है कि कार्यवाही की उम्मीद कम हो गई हालांकि ASP शाहाबाद ने पत्रकारों को बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी उनके द्वारा जाँच की जा रही है। अब देखना यह है क्या कुछ खुलाशा होगा और क्या कार्यवाही होगी, फिलहाल जांच और कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
    4
    वर्दी में दरोगा और महिला सिपाही की वायरल रील अब नए मोड़ पर है—जिसे भाजपा नेता बताया जा रहा था, अब पार्टी ने उससे पल्ला झाड़ लिया है!”
हरदोई के मझिला थाने के दरोगा और महिला सिपाही की वायरल रील ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों वर्दी में ‘भौकाल’ दिखाते नजर आए।
शुरुआत में दावा किया गया कि रील भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ बनाई गई है। उसके इंस्टाग्राम पर भाजपा से जुड़े कई फोटो और बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करने के वीडियो भी मौजूद हैं।
लेकिन रील के वायरल होते ही सियासी पारा भी चढ़ गया। शाहाबाद से लेकर पिहानी तक भाजपा नेताओं ने साफ कहा—इलियास गाजी का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने भी दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि उक्त व्यक्ति का भाजपा से कोई संबंध नहीं है।
अब सवाल ये है कि वर्दी में रील बनाने वाले कथित भाजपा नेता पर कार्यवाही हो न हो परन्तु पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी…इस पर सभी की निगाहेँ इसलिए और भी अधिक तन्मयता से टिकी हैं क्योंकि हार्दिक पुलिस द्वारा एक्स पर दिए गए जबाब के मुताबिक संदर्भित प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक शाहाबाद को जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है जबकि अपर पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से इधर के लगभग प्रत्येक न्यायप्रिय, निष्पक्ष, निर्भीक नागरिकों के असंतुष्ट होने के सूत्र मिल रहे हैं अंततः यही कारण है कि जैसे ही लोगों ने सुना कि ASP शाहाबाद को जाँच सौंपी गई है कि कार्यवाही की उम्मीद कम हो गई हालांकि ASP शाहाबाद ने पत्रकारों को बताया कि मामला संज्ञान में आया है जिसकी उनके द्वारा जाँच की जा रही है। अब देखना यह है क्या कुछ खुलाशा होगा और क्या कार्यवाही होगी, फिलहाल जांच और कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रियल न्यूज हरदोई सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्ति फैज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा ने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए और समझाया आप लोगों को कुछ भी दिक्कत हो तो महत्वपूर्ण इन नंबरों पर आप लोग कॉल कर सकती है आपको तुरंत सहायता मिलेगी, जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 102 गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के लिए एंबुलेंस 1930 साइबर अपराध संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। और थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र के भी बारे में जानकारी दी।
    1
    रियल न्यूज 
हरदोई सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्ति फैज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित महिला उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा ने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए और समझाया आप लोगों को कुछ भी दिक्कत हो तो महत्वपूर्ण इन नंबरों पर आप लोग कॉल कर सकती है आपको तुरंत सहायता मिलेगी, जैसे 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 102 गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के लिए एंबुलेंस 1930 साइबर अपराध संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। और थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र के भी बारे में जानकारी दी।
    user_राम सागर
    राम सागर
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कन्नौज में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी ने कन्नौज में संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ की शुरुआत कर दी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पी.एस.एम. कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसमें कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के कन्नौज देहात, मानीमऊ, ठठिया और जलालाबाद मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री (समाज कल्याण) एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण ने भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वट वृक्ष के समान मजबूत राष्ट्रवादी दल है, जिसकी जड़ें उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा पर आधारित है। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यप्रणाली और चुनावी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के गुर सिखाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, रामसेवक कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, श्यामू राजपूत, रामबाबू कटियार, संध्या शर्मा, जिला मंत्री दीपशिखा पाल, कुलदीप दोहरे, रामवीर कठेरिया, यशवंत राजपूत, रजनी पाल, राजेश राजपूत, राजन अवस्थी, लोकेन्द्र चौहान एवं जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने का संदेश दिया।
    1
    कन्नौज में भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के मंत्र
राजेंद्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी ने कन्नौज में संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ की शुरुआत कर दी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पी.एस.एम. कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसमें कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के कन्नौज देहात, मानीमऊ, ठठिया और जलालाबाद मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री (समाज कल्याण) एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण ने भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वट वृक्ष के समान मजबूत राष्ट्रवादी दल है, जिसकी जड़ें उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा पर आधारित है।
जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यप्रणाली और चुनावी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के गुर सिखाए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, रामसेवक कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, श्यामू राजपूत, रामबाबू कटियार, संध्या शर्मा, जिला मंत्री दीपशिखा पाल, कुलदीप दोहरे, रामवीर कठेरिया, यशवंत राजपूत, रजनी पाल, राजेश राजपूत, राजन अवस्थी, लोकेन्द्र चौहान एवं जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने का संदेश दिया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.