Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराने का वीडियो वायरल, राष्ट्रीय बाल आयोग ने मांगी कार्रवाई
रजनीश शर्मा चन्दन हरदोई
स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराने का वीडियो वायरल, राष्ट्रीय बाल आयोग ने मांगी कार्रवाई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ✨ वातावरण भक्तिमय- दिव्य दर्शन ✨ ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ …………………………………..........… हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में प्रातःकालीन भोले बाबा श्रृंगार दर्शन ! भोर की पहली किरणों के साथ जब मंदिर में आरती और श्रृंगार हुआ, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह दृश्य श्रद्धालुओं के मन को शांति और आस्था से भर देने वाला रहा।1
- #हरदोई: महिला कल्याण विभाग, हरदोई द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी दौरान एक बालिका की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के दिल में तीन छेद हैं, जिससे वह लगातार अस्वस्थ रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी भावनाथ पाण्डेय को निर्देश दिए कि बालिका का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत तत्काल शुरू कराया जाए। इसके अलावा अन्य महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी (नगर) एवं प्रभारी महिला थाना को भी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।1
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, हरदोई में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित महिलाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेषकर घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।1
- बिलग्राम, हरदोई। 02 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बिलग्राम की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम दिवाली में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान छोटी बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत करते हुए बचाव के उपाय बताए गए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए। इस मौके पर एचसी रंजीत कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला आरक्षी आरती व सीमा उपस्थित रहीं।3
- स्लग - GST घोटाले का बड़ा खुलासा, 70 लाख की ITC चोरी 🎤 एंकर- सोनभद्र में GST घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां फर्जी फर्म के जरिए करीब 70 लाख रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की चोरी का मामला सामने आया है। 🔎 क्या है पूरा मामला- मामला संज्ञान में आते ही SIT टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चोपन थाना क्षेत्र निवासी आसिफ अली के रूप में हुई है, जो M/S D.K. Associates के नाम से फर्जी फर्म संचालित कर रहा था। 📄 फर्जीवाड़े का तरीका- आरोपी बिना वास्तविक खरीद-बिक्री के कागजों में कारोबार दिखाकर सरकार को टैक्स का नुकसान पहुंचा रहा था और राजस्व का गबन कर रहा था। 📱 बरामदगी- गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, फर्जी दस्तावेज और एक कार बरामद की है। 💻 तकनीकी जांच से खुलासा- पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और डेटा मॉनिटरिंग के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाते हुए उसे गिरफ्तार किया। 👥 अन्य आरोपियों की तलाश जारी- मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं। 🎙️ बाइट- अनिल कुमार, एडिशनल एसपी, सोनभद्र "प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है, जल्द ही और खुलासे व गिरफ्तारियां हो सकती1
- इस गांव में बहुत सालों से पानी की पाइप डाली जाती है और पाइप डालकर ऐसे ही छोड़ देते हैं ना तो पानी की कोई रोकथाम करते हैं और ना ही उसकी कोई पानी निकालने की व्यवस्था करते हैं पाइप फुट चुकी है अंदर से या उसका सर्किट सही नहीं लगा है इस वजह से पानी रोज लिख करता है आज पड़ोस में खेत और गांव में पानी भरता है और सड़क पर पानी चलता है जिससे कि लोगों में रोज के आना आने जाने की दिक्कत होती है इसका कोई ना कोई समाधान किया जाए इस पर बहुत कम स्लो चल रहा है गांव में पानी की टोटी भी अभी तक नहीं लगी है आपसे अनुरोध है कृपया कर इस काम को जल्दी से जल्दी ठीक करवाया जाए2
- #हरदोई: ब्लॉक मल्लावां के कंथरी गांव में बन रही सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेट,सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का चल रहा कार्य मिट्टी पर डामर डाल कर किया जा रहा भ्रष्टाचार,मिट्टी को डामर से रंग कर बढ़ाई जा रही सड़क की चौड़ाई, पहले भी इस सड़क में किया गया था भ्रष्टाचार घटिया निर्माण के चलते कम समय में ही जर्जर हो गई थी सड़क,दूसरी बार भी भ्रष्टाचार की मिलावट से बन रही सड़क की उम्र बहुत कम होगी,1
- एक फोन पे चौकी हीलै, दूसरे फोन पे थाना गाने पर बनी रील के चक्कर में दरोगा के साथ महिला सिपाही भी घिरी शाहाबाद (हरदोई) 2 अप्रैल। मझिला थाने में तैनात दरोगा और एक महिला सिपाही की वर्दी में वायरल रील ने पुलिस विभाग की किरकिरी करा दी। ड्यूटी के दौरान भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ फिल्माए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों के साथ भाजपा नेता ने चर्चित गाने पर ‘भौकाल’ दिखाते हुए रील बनाकर वायरल कर दी। जिसे उसी भाजपा नेता की आईडी से वायरल देख पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पुलिस के दबाव में कथित भाजपा नेता ने वीडियो डिलीट कर दूसरा वीडियो वायरल कर माफी मांगते हुए दारोगा और महिला सिपाही को निर्दोष बताया है। वायरल हुए वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी ड्यूटी के बजाय कैमरे पर ‘स्वैग’ दिखाते नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला तूल पकड़ने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। विभागीय जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इस सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने एक्स पर जबाब दिया कि संदर्भित प्रकरण में सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद को जाँच एवं कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।2
- फर्रुखाबाद जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय किशोरी का शव पांच दिन बाद बोरे में बंद काली नदी किनारे बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजनों ने थाना नवाबगंज पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, किशोरी कुछ दिन पहले अपने पड़ोस के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ करीब 50 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गया। परिजनों का यह भी कहना है कि युवक ने किशोरी को नींद की गोलियां दी थीं, जबकि किशोरी ने भी घरवालों को दूध में गोलियां मिलाकर बेहोश किया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाना नवाबगंज में नामजद तहरीर दी, लेकिन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। दबाव बनने पर अगले दिन एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ औपचारिकता निभाई। घटना का दुखद अंत तब हुआ जब किशोरी का शव थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी किनारे बोरे में बंद मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजनों में आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं4