logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति 5.0: कलेक्ट्रेट में सजा 'हक की बात' का दरबार, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के आदेश #हरदोई: महिला कल्याण विभाग, हरदोई द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी दौरान एक बालिका की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के दिल में तीन छेद हैं, जिससे वह लगातार अस्वस्थ रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी भावनाथ पाण्डेय को निर्देश दिए कि बालिका का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत तत्काल शुरू कराया जाए। इसके अलावा अन्य महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी (नगर) एवं प्रभारी महिला थाना को भी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

3 hrs ago
user_प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मिशन शक्ति 5.0: कलेक्ट्रेट में सजा 'हक की बात' का दरबार, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के आदेश #हरदोई: महिला कल्याण विभाग, हरदोई द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी दौरान एक बालिका की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के दिल में तीन छेद हैं, जिससे वह लगातार अस्वस्थ रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी भावनाथ पाण्डेय को निर्देश दिए कि बालिका का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत तत्काल शुरू कराया जाए। इसके अलावा अन्य महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी (नगर) एवं प्रभारी महिला थाना को भी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • व्हाट्सएप का 'खूनी लिंक': एक क्लिक और संदीप का बैंक खाता सफाचट!व्हाट्सएप पर आया 'काल' बनकर लिंक,कछौना में डिजिटल डकैती,क्लिक किया और लुट गए! कछौना के संदीप के साथ 'डिजिटल कांड', आप भी रहें सतर्क! #सावधान #डिजिटल_डकैती #व्हाट्सएप_ठगी #SandeepKachhauna #BankFraud #LinkScam #CyberCrimeHardoi #CyberCrime #Kachhauna #Hardoi #WhatsAppScam #UPPolice #Alert #BreakingNews
    1
    व्हाट्सएप का 'खूनी लिंक': एक क्लिक और संदीप का बैंक खाता सफाचट!व्हाट्सएप पर आया 'काल' बनकर लिंक,कछौना में डिजिटल डकैती,क्लिक किया और लुट गए! कछौना के संदीप के साथ 'डिजिटल कांड', आप भी रहें सतर्क!
#सावधान #डिजिटल_डकैती #व्हाट्सएप_ठगी #SandeepKachhauna #BankFraud #LinkScam #CyberCrimeHardoi
#CyberCrime #Kachhauna #Hardoi #WhatsAppScam #UPPolice #Alert #BreakingNews
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दिव्य दर्शन: भोर में उतरा आस्था का सागर बघौली क्षेत्र के सुन्नी गांव स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज सुबह ऐसा नज़ारा दिखा, जिसने हर श्रद्धालु का मन मोह लिया। भोले बाबा के भव्य श्रृंगार दर्शन ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद जरूर पूरी होती है—और आज की सुबह इस विश्वास को और भी मजबूत कर गई। 🚩🔱
    1
    दिव्य दर्शन: भोर में उतरा आस्था का सागर
बघौली क्षेत्र के सुन्नी गांव स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज सुबह ऐसा नज़ारा दिखा, जिसने हर श्रद्धालु का मन मोह लिया। भोले बाबा के भव्य श्रृंगार दर्शन ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद जरूर पूरी होती है—और आज की सुबह इस विश्वास को और भी मजबूत कर गई। 🚩🔱
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • वर्दी की मर्यादा तार-तार, दरोगा-महिला सिपाही की रील वायरल ​एंकर __हरदोई पुलिस फिर विवादों में है। ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाना एक दरोगा और महिला सिपाही को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक विवादित गाने, "एक फोन पे चौकी हिले, दूसरे पे थाना" पर अभिनय करते नजर आ रहे हैं। ​चौंकाने वाली बात यह है कि इस रील को भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ शूट किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​फिलहाल, वर्दी की गरिमा को दरकिनार करने वाले इन पुलिसकर्मियों पर विभाग क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    2
    वर्दी की मर्यादा तार-तार, दरोगा-महिला सिपाही की रील वायरल
​एंकर __हरदोई पुलिस फिर विवादों में है। ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाना एक दरोगा और महिला सिपाही को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक विवादित गाने, "एक फोन पे चौकी हिले, दूसरे पे थाना" पर अभिनय करते नजर आ रहे हैं।
​चौंकाने वाली बात यह है कि इस रील को भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ शूट किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​फिलहाल, वर्दी की गरिमा को दरकिनार करने वाले इन पुलिसकर्मियों पर विभाग क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    user_रजनीश शर्मा चन्दन
    रजनीश शर्मा चन्दन
    Video Creator Hardoi, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, हरदोई में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित महिलाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेषकर घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, हरदोई में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित महिलाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेषकर घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
    user_159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    159 विधानसभा लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Optical Wholesaler बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #हरदोई: ग्राम सभा चरौली मजरा कोर्रिया के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया हैं की ग्राम कोर्रिया में कुछ लोग प्लाटिंग का काम रहे हैं जिसमें भूमि गाटा संख्या 870 जिसका रकबा 0.0800 हैं जो बंजर भूमि में दर्ज हैं जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर प्लाटिंग की जा रही हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही हैं ग्रामसभा की सरकारी भूमि को प्लाटिंग कर्ताओं के कब्जे से मुक्त कराने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं हरदोई मनमाने तरीके से अवैध रूप से प्लाटिंग पर नहीं लग पा रही रोक योगी सरकार में भू माफियाओं के हौसले बुलंद भू माफिया शासन प्रशासन दे रहे खुली चुनौती
    1
    #हरदोई: ग्राम सभा चरौली मजरा कोर्रिया के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को दिये गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया हैं की ग्राम कोर्रिया में कुछ लोग प्लाटिंग का काम रहे हैं जिसमें भूमि गाटा संख्या 870 जिसका रकबा 0.0800 हैं जो बंजर भूमि में दर्ज हैं जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर प्लाटिंग की जा रही हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही हैं ग्रामसभा की सरकारी भूमि को प्लाटिंग कर्ताओं के कब्जे से मुक्त कराने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं हरदोई मनमाने तरीके से अवैध रूप से प्लाटिंग पर नहीं लग पा रही रोक योगी सरकार में भू माफियाओं के हौसले बुलंद भू माफिया शासन प्रशासन दे रहे खुली चुनौती
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बिलग्राम, हरदोई। 02 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बिलग्राम की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम दिवाली में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान छोटी बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत करते हुए बचाव के उपाय बताए गए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए। इस मौके पर एचसी रंजीत कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला आरक्षी आरती व सीमा उपस्थित रहीं।
    3
    बिलग्राम, हरदोई। 02 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बिलग्राम की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम दिवाली में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस दौरान छोटी बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत करते हुए बचाव के उपाय बताए गए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए।
इस मौके पर एचसी रंजीत कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला आरक्षी आरती व सीमा उपस्थित रहीं।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरदोई में 1 हजार करोड़ की शराब पी गए शौकीन, देशी वालों ने अंग्रेजी वालों को पछाड़ा
    1
    हरदोई में 1 हजार करोड़ की शराब पी गए शौकीन, देशी वालों ने अंग्रेजी वालों को पछाड़ा
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.