logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई में 1 हजार करोड़ की शराब पी गए शौकीन, देशी वालों ने अंग्रेजी वालों को पछाड़ा

5 hrs ago
user_मोनू शुक्ला
मोनू शुक्ला
बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

हरदोई में 1 हजार करोड़ की शराब पी गए शौकीन, देशी वालों ने अंग्रेजी वालों को पछाड़ा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #हरदोई। जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मगरहा गांव में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ट्रैक्टर, लिस्टर इंजन और तीन भैंसें गंभीर रूप से जल गईं। इसके अलावा झोपड़ीनुमा आवास में रखा पूरा सामान भी राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गोमती (75) पत्नी करण गांव के बाहर छप्परनुमा बंगले में रहती थी। उसी स्थान पर उनका ट्रैक्टर, लिस्टर इंजन और पशुधन बंधा हुआ था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोमती आग की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ट्रैक्टर, इंजन और तीन भैंसें जल गईं, जबकि गृहस्थी का पूरा सामान भी नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
    1
    #हरदोई। जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मगरहा गांव में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक ट्रैक्टर, लिस्टर इंजन और तीन भैंसें गंभीर रूप से जल गईं। इसके अलावा झोपड़ीनुमा आवास में रखा पूरा सामान भी राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गोमती (75) पत्नी करण गांव के बाहर छप्परनुमा बंगले में रहती थी। उसी स्थान पर उनका ट्रैक्टर, लिस्टर इंजन और पशुधन बंधा हुआ था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोमती आग की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में ट्रैक्टर, इंजन और तीन भैंसें जल गईं, जबकि गृहस्थी का पूरा सामान भी नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दिव्य दर्शन: भोर में उतरा आस्था का सागर बघौली क्षेत्र के सुन्नी गांव स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज सुबह ऐसा नज़ारा दिखा, जिसने हर श्रद्धालु का मन मोह लिया। भोले बाबा के भव्य श्रृंगार दर्शन ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद जरूर पूरी होती है—और आज की सुबह इस विश्वास को और भी मजबूत कर गई। 🚩🔱
    1
    दिव्य दर्शन: भोर में उतरा आस्था का सागर
बघौली क्षेत्र के सुन्नी गांव स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज सुबह ऐसा नज़ारा दिखा, जिसने हर श्रद्धालु का मन मोह लिया। भोले बाबा के भव्य श्रृंगार दर्शन ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद जरूर पूरी होती है—और आज की सुबह इस विश्वास को और भी मजबूत कर गई। 🚩🔱
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वर्दी की मर्यादा तार-तार, दरोगा-महिला सिपाही की रील वायरल ​एंकर __हरदोई पुलिस फिर विवादों में है। ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाना एक दरोगा और महिला सिपाही को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक विवादित गाने, "एक फोन पे चौकी हिले, दूसरे पे थाना" पर अभिनय करते नजर आ रहे हैं। ​चौंकाने वाली बात यह है कि इस रील को भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ शूट किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​फिलहाल, वर्दी की गरिमा को दरकिनार करने वाले इन पुलिसकर्मियों पर विभाग क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    2
    वर्दी की मर्यादा तार-तार, दरोगा-महिला सिपाही की रील वायरल
​एंकर __हरदोई पुलिस फिर विवादों में है। ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाना एक दरोगा और महिला सिपाही को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक विवादित गाने, "एक फोन पे चौकी हिले, दूसरे पे थाना" पर अभिनय करते नजर आ रहे हैं।
​चौंकाने वाली बात यह है कि इस रील को भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ शूट किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​फिलहाल, वर्दी की गरिमा को दरकिनार करने वाले इन पुलिसकर्मियों पर विभाग क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    user_रजनीश शर्मा चन्दन
    रजनीश शर्मा चन्दन
    Video Creator Hardoi, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • दो बेकाबू ट्रक...बीच में एक साइकिल और दो जिंदगियां,हाइवे पर खूनी खेल में दो ट्रकों की जंग में पिसी दो जिंदगियां,काल बनकर आई रफ्तार,साइकिल सवारों के लिए आखिरी साबित हुई ये रात..... #HardoiNews #RoadAccident #BigBreaking #HardoiPolice #Tragedy #UPNews #BreakingNews #SadNews #AccidentAlert #Kachona #Baghauli #हरदोई #बघौली #कछौना #उत्तरप्रदेश #सड़क_हादसा #ककरहिया #CrimeNewsUP #HardoiDiaries #JusticeForPushpendra #JusticeForKanhaiya #RoadSafety #SpeedKills #RestInPeace #मार्मिक_हादसा #खूनी_सड़क #श्रद्धांजलि
    1
    दो बेकाबू ट्रक...बीच में एक साइकिल और दो जिंदगियां,हाइवे पर खूनी खेल में दो ट्रकों की जंग में पिसी दो जिंदगियां,काल बनकर आई रफ्तार,साइकिल सवारों के लिए आखिरी साबित हुई ये रात.....
#HardoiNews #RoadAccident #BigBreaking #HardoiPolice #Tragedy #UPNews #BreakingNews #SadNews #AccidentAlert #Kachona #Baghauli
#हरदोई #बघौली #कछौना #उत्तरप्रदेश #सड़क_हादसा #ककरहिया #CrimeNewsUP #HardoiDiaries
#JusticeForPushpendra #JusticeForKanhaiya #RoadSafety #SpeedKills #RestInPeace #मार्मिक_हादसा #खूनी_सड़क #श्रद्धांजलि
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की नींव है। इस आदर्श को चरितार्थ करने वाली प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्वर्णलता अपनी 13 वर्षों की अविस्मरणीय सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आँखों में नमी और दिल में उनके प्रति सम्मान लिए पूरा गाँव उमड़ पड़ा। 13 वर्षों का अटूट सफर और समर्पण श्रीमती स्वर्णलता ने पाठकपुर विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से उन्होंने न केवल बच्चों को अक्षर ज्ञान दिया, बल्कि अपनी कुशल शैक्षणिक योग्यता और ममतामयी स्वभाव से विद्यालय को एक परिवार की तरह संवारा। उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल आज पूरे विकासखंड में दी जाती है।वरिष्ठ अतिथियों ने दी शुभकामनाएँ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी (BRC) कार्यालय से पधारे कृपाशंकर यादव ने स्वर्णलता जी के योगदान की सराहना करते हुए कहा, एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उनके द्वारा जलाया गया ज्ञान का दीपक पीढ़ी दर पीढ़ी जलता रहता है।" कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक सुबोध शुक्ला ने किया, जिन्होंने अपनी पंक्तियों के माध्यम से विदाई की बेला को और भी यादगार बना दिया। सम्मान से अभिभूत हुईं विदा ले रही शिक्षिका विदाई की इस बेला में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने स्वर्णलता मैडम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ज्योति मिश्रा समेत अन्य सहयोगियों ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। मैडम का मार्गदर्शन हमारे लिए एक धरोहर की तरह है। उनके जाने से विद्यालय में जो खालीपन आया है, उसे भरना कठिन होगा। वे हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। समस्त विद्यालय स्टाफ कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति समारोह में मुख्य रूप से शिक्षक साथी हेमलता वर्मा शैलेंद्र त्रिपाठी, वर्षा अवस्थी, रूपांजलि, रेनू वर्मा एवं गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही गाँव के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे,
    4
    रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी 
शिवराजपुर शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की नींव है। इस आदर्श को चरितार्थ करने वाली प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती स्वर्णलता अपनी 13 वर्षों की अविस्मरणीय सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आँखों में नमी और दिल में उनके प्रति सम्मान लिए पूरा गाँव उमड़ पड़ा।
13 वर्षों का अटूट सफर और समर्पण
श्रीमती स्वर्णलता ने पाठकपुर विद्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से उन्होंने न केवल बच्चों को अक्षर ज्ञान दिया, बल्कि अपनी कुशल शैक्षणिक योग्यता और ममतामयी स्वभाव से विद्यालय को एक परिवार की तरह संवारा। उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल आज पूरे विकासखंड में दी जाती है।वरिष्ठ अतिथियों ने दी शुभकामनाएँ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी (BRC) कार्यालय से पधारे कृपाशंकर यादव ने स्वर्णलता जी के योगदान की सराहना करते हुए कहा, एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उनके द्वारा जलाया गया ज्ञान का दीपक पीढ़ी दर पीढ़ी जलता रहता है।" कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक सुबोध शुक्ला ने किया, जिन्होंने अपनी पंक्तियों के माध्यम से विदाई की बेला को और भी यादगार बना दिया।
सम्मान से अभिभूत हुईं विदा ले रही शिक्षिका
विदाई की इस बेला में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने स्वर्णलता मैडम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ज्योति मिश्रा समेत अन्य सहयोगियों ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया।
मैडम का मार्गदर्शन हमारे लिए एक धरोहर की तरह है। उनके जाने से विद्यालय में जो खालीपन आया है, उसे भरना कठिन होगा। वे हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। समस्त विद्यालय स्टाफ
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से शिक्षक साथी हेमलता वर्मा शैलेंद्र त्रिपाठी, वर्षा अवस्थी, रूपांजलि, रेनू वर्मा एवं गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही गाँव के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे,
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    22 hrs ago
  • कन्नौज। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने थ्री व्हीलर टेंपो में मारी टक्कर। टेंपो में चालक समेत आधा दर्जन से सवारियां घायल। स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू कर सभी घायलों निकाला बाहर। पुलिस को दी सूचना घायलों को एम्बुलेंस की मदद भेजा अस्पताल। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र आशा पब्लिक स्कूल के सामने नेशनल हाइवे की घटना। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के आशा पब्लिक स्कूल के सामने नेशनल हाईवे की है जहां पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार कर दी और अज्ञात वाहन फरार हो गया टेंपो में सवार आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गई जिसमें महिलाएं और पुरुष शामिल है टेंपो चालक संदीप मिश्रा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सभी सवारियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को छिबरामऊ सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
    2
    कन्नौज। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने थ्री व्हीलर टेंपो में मारी टक्कर।
टेंपो में चालक समेत आधा दर्जन से सवारियां घायल।
स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू कर सभी घायलों निकाला बाहर। पुलिस को दी सूचना घायलों को एम्बुलेंस की मदद भेजा अस्पताल।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र आशा पब्लिक स्कूल के सामने नेशनल हाइवे की घटना। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के आशा पब्लिक स्कूल के सामने नेशनल हाईवे की है जहां पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार कर दी और अज्ञात वाहन फरार हो गया टेंपो में सवार आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गई जिसमें महिलाएं और पुरुष शामिल है टेंपो चालक संदीप मिश्रा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सभी सवारियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को छिबरामऊ सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • Post by (Journalist) Madhur kumar
    1
    Post by (Journalist) Madhur kumar
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बघौली में काल बनकर दौड़ी रफ्तार: डेयरी से लौट रहे दोनों युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम बघौली। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुआ सड़क हादसा अब और भी दर्दनाक हो गया है। डेयरी से घर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहनों ने ऐसी टक्कर मारी कि अब दोनों की ही मौत हो चुकी है। पहले एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार दी। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे बघौली रेलवे क्रॉसिंग के पास यह भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन भी आपस में भिड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच
    3
    बघौली में काल बनकर दौड़ी रफ्तार: डेयरी से लौट रहे दोनों युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम
बघौली। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुआ सड़क हादसा अब और भी दर्दनाक हो गया है। डेयरी से घर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहनों ने ऐसी टक्कर मारी कि अब दोनों की ही मौत हो चुकी है। पहले एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे बघौली रेलवे क्रॉसिंग के पास यह भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन भी आपस में भिड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.