logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बघौली में काल बनकर दौड़ी रफ्तार, दो लोगों की मौत बघौली में काल बनकर दौड़ी रफ्तार: डेयरी से लौट रहे दोनों युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम बघौली। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुआ सड़क हादसा अब और भी दर्दनाक हो गया है। डेयरी से घर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहनों ने ऐसी टक्कर मारी कि अब दोनों की ही मौत हो चुकी है। पहले एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरे घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार दी। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे बघौली रेलवे क्रॉसिंग के पास यह भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन भी आपस में भिड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच

15 hrs ago
user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

बघौली में काल बनकर दौड़ी रफ्तार, दो लोगों की मौत बघौली में काल बनकर दौड़ी रफ्तार: डेयरी से लौट रहे दोनों युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम बघौली। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुआ सड़क हादसा अब और भी दर्दनाक हो गया है। डेयरी से घर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहनों ने ऐसी टक्कर मारी कि अब दोनों की ही मौत हो चुकी है। पहले एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़

दिया था, जबकि दूसरे घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार दी। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे बघौली रेलवे क्रॉसिंग के पास यह भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और टैंकर ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन भी आपस में भिड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने

तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच

  • user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश
    😡
    15 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कछौना के बेरुआ में फिर 'अधर्म', शनिदेव की मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश!शांति के दुश्मनों ने एक बार फिर आस्था को ललकारा .............. #Hardoi #Kachona #UPNews #KachonaPolice #Berua #HardoiPolice #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews #YogiAdityanath #ShaniDev #AasthaParChot #Vandalism #TempleVandalized #JusticeForBerua #AnarchyInUP #HinduDharma #AlertIndia #Justice #UPCrime #ShaniMandir #SamajikSauhard #HinduUnity #PoliceInvestigation #ViralNews #KachonaUpdates
    1
    कछौना के बेरुआ में फिर 'अधर्म', शनिदेव की मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश!शांति के दुश्मनों ने एक बार फिर आस्था को ललकारा ..............
#Hardoi #Kachona #UPNews #KachonaPolice #Berua #HardoiPolice #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews #YogiAdityanath
#ShaniDev #AasthaParChot #Vandalism #TempleVandalized #JusticeForBerua #AnarchyInUP #HinduDharma #AlertIndia
#Justice #UPCrime #ShaniMandir #SamajikSauhard #HinduUnity #PoliceInvestigation #ViralNews #KachonaUpdates
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • क्या हैं ? ऐसा इस वीडियो में 🤔 ये वीडियो आज के समय में सरकार व सरकारी योजनाओं विकास कार्यों पर सीधे तमाचा कि तरह है। देखिए। वीडियो................................................ लोगों की प्रतिक्रिया। सरकार के विकास कार्यों पर सवाल। लोगों का कहना हैं वर्षों से विकास नहीं हुआ है । मामला- जनपद उन्नाव के विकास खंड गंज मुरादाबाद ग्राम बहलोलपुर का है। लोगों ने बताया,कि गाँव का मुख्य मार्ग है जिसपे गंदे जल भराव से लोगों को बहुत दिक्कत आ रही है गांव के लोग ही नहीं पढ़ने लिखने वाले बच्चे भी इस गंदगी का शिकार हो रहे हैं। लोग बीमार पड़ जा रहे हैं लोगों ने बताया कि यहां वर्षों से साफ़ सफ़ाई नहीं हुईं हैं जिसपे कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कही न कहीं इस प्रकार की घटनाएं "स्वच्छ भारत मिशन" को कमज़ोर कर रही है। यहीं ही नहीं सवाल साफ़ सफ़ाई पे है ही बात ये भी क्या यहां सफ़ाईकर्मी की तैनाती नहीं की गयी है। अगर की गयी है तो फ़िर साफ़ सफ़ाई क्यू नही हो पा रहा है। फ़िलहाल कहीं न कहीं इन विषयों पर जांच होनी चाहिए।
    3
    क्या हैं ? ऐसा इस वीडियो में 🤔
ये वीडियो आज के समय में सरकार व सरकारी योजनाओं विकास कार्यों पर सीधे तमाचा कि तरह है। 
देखिए। वीडियो................................................
लोगों की प्रतिक्रिया।
सरकार के विकास कार्यों पर सवाल।
लोगों का कहना हैं वर्षों से विकास नहीं हुआ है ।
मामला- जनपद उन्नाव के विकास खंड गंज मुरादाबाद ग्राम बहलोलपुर का है।
लोगों ने बताया,कि गाँव का मुख्य मार्ग है जिसपे गंदे जल भराव से लोगों को बहुत दिक्कत आ रही है गांव के लोग ही नहीं पढ़ने लिखने वाले बच्चे भी इस गंदगी का शिकार हो रहे हैं। लोग बीमार पड़ जा रहे हैं लोगों ने बताया कि यहां वर्षों से साफ़ सफ़ाई नहीं हुईं हैं जिसपे कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
कही न कहीं इस प्रकार की घटनाएं "स्वच्छ भारत मिशन" को कमज़ोर कर रही है। यहीं ही नहीं सवाल साफ़ सफ़ाई पे है ही बात ये भी क्या यहां सफ़ाईकर्मी की तैनाती नहीं की गयी है।
अगर की गयी है तो फ़िर साफ़ सफ़ाई क्यू नही हो पा रहा है।
फ़िलहाल कहीं न कहीं इन विषयों पर जांच होनी चाहिए।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आस्था की अलौकिक छटा से सराबोर हुआ सुन्नी गांव का प्राचीन मंदिर ✨ ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ …………………………………..........… हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में सुबह के समय भक्तिभाव से ओतप्रोत मनमोहक दृश्य देखने को मिला। सूर्योदय से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और भोले बाबा के श्रृंगार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मंदिर में गूंजती घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा परिसर दिव्यता में लीन हो गया हो। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य बताया और माँ के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की। स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्राचीन धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और मां की कृपा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
    1
    आस्था की अलौकिक छटा से सराबोर हुआ सुन्नी गांव का प्राचीन मंदिर ✨
✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’
…………………………………..........…
हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव में स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में सुबह के समय भक्तिभाव से ओतप्रोत मनमोहक दृश्य देखने को मिला। सूर्योदय से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और भोले बाबा के श्रृंगार ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
मंदिर में गूंजती घंटियों और मंत्रोच्चार के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा परिसर दिव्यता में लीन हो गया हो। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण को अपने जीवन का सौभाग्य बताया और माँ के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह प्राचीन धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ आते हैं और मां की कृपा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई हरदोई जनपद में पुलिस विभाग की छवि को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने वर्दी की गरिमा और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मझिला थाने में तैनात एक दरोगा और महिला सिपाही का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक स्थानीय भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ रील बनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ड्यूटी के दौरान ही शूट किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मी पूरी वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में “एक फोन पे चौकी हिले—दूसरे पे थाना” जैसे गाने पर ‘भौकाल’ दिखाने की कोशिश की गई है। इस तरह की हरकत न सिर्फ पुलिस की छवि को धूमिल करती है, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था की गंभीरता पर भी सवाल खड़े करती है। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो भाजपा नेता की सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। जैसे ही वीडियो पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की बात कही जा रही है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जिन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, अगर वही इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होंगे तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि वर्दी की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाना कितना जरूरी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या यह कदम भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाने में कारगर साबित होगा।
    2
    ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई 
हरदोई जनपद में पुलिस विभाग की छवि को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने वर्दी की गरिमा और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मझिला थाने में तैनात एक दरोगा और महिला सिपाही का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी एक स्थानीय भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ रील बनाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो ड्यूटी के दौरान ही शूट किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मी पूरी वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में “एक फोन पे चौकी हिले—दूसरे पे थाना” जैसे गाने पर ‘भौकाल’ दिखाने की कोशिश की गई है। इस तरह की हरकत न सिर्फ पुलिस की छवि को धूमिल करती है, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था की गंभीरता पर भी सवाल खड़े करती है।
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो भाजपा नेता की सोशल मीडिया आईडी से पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। जैसे ही वीडियो पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की बात कही जा रही है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जिन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, अगर वही इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होंगे तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि वर्दी की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाना कितना जरूरी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या यह कदम भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाने में कारगर साबित होगा।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    9 hrs ago
  • Post by Harshdeep Mishra
    1
    Post by Harshdeep Mishra
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूं में चौंकाने वाला मामला! बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुरुष की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कथित तौर पर ‘बच्चेदानी’ का जिक्र किया गया है 😳 👉 रिपोर्ट देखते ही परिवार और लोग हैरान रह गए 👉 मामला एक निजी अस्पताल से जुड़ा बताया जा रहा है फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह 👉 लापरवाही है या रिपोर्ट में छेड़छाड़ जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। ❓ आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं 👇
    1
    बदायूं में चौंकाने वाला मामला!
बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुरुष की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कथित तौर पर ‘बच्चेदानी’ का जिक्र किया गया है 😳
👉 रिपोर्ट देखते ही परिवार और लोग हैरान रह गए
👉 मामला एक निजी अस्पताल से जुड़ा बताया जा रहा है
फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह
👉 लापरवाही है या रिपोर्ट में छेड़छाड़
जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
❓ आपकी क्या राय है?
कमेंट में जरूर बताएं 👇
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • . #हरदोई: माधोगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा मटियामऊ के कुल्ली रोड पर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फुका पड़ा है, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि इस भीषण गर्मी में "विद्युत विभाग मस्त और जनता त्रस्त" है। शिकायत के बाद भी विभाग मौन: क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल पावर हाउस मल्लावां में संबंधित अधिकारियों और लाइनमैन को दे दी गई थी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से इसे बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभागीय सुस्ती के कारण लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें: लगातार बढ़ते तापमान के कारण घरों में रहना दूभर हो गया है। सबसे बुरा हाल छोटे बच्चों और बुजुर्गों का है, जो इस उमस भरी गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे दैनिक कार्यों में भारी समस्या आ रही है। कुल्ली रोड के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
    1
    .
#हरदोई: माधोगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा मटियामऊ के कुल्ली रोड पर विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फुका पड़ा है, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि इस भीषण गर्मी में "विद्युत विभाग मस्त और जनता त्रस्त" है।
शिकायत के बाद भी विभाग मौन:
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल पावर हाउस मल्लावां में संबंधित अधिकारियों और लाइनमैन को दे दी गई थी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से इसे बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभागीय सुस्ती के कारण लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें:
लगातार बढ़ते तापमान के कारण घरों में रहना दूभर हो गया है। सबसे बुरा हाल छोटे बच्चों और बुजुर्गों का है, जो इस उमस भरी गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे दैनिक कार्यों में भारी समस्या आ रही है। कुल्ली रोड के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई हरदोई जनपद के शाहाबाद क्षेत्र के टोडरपुर ब्लॉक अंतर्गत स्थित जमुरा उप स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर सुर्खियों में है—लेकिन इस बार वजह विकास नहीं, बल्कि बदहाली, लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता है। सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई यहां साफ देखी जा सकती है। पत्रकारों की टीम जब मौके पर पहुंची, तो उपकेंद्र पूरी तरह बंद मिला। मुख्य गेट पर जंग लगा ताला लटक रहा था, मानो महीनों से यहां कोई गतिविधि न हुई हो। अंदर कमरों पर भी ताले जड़े मिले और परिसर में सन्नाटा पसरा था। यह दृश्य किसी सक्रिय स्वास्थ्य केंद्र का नहीं, बल्कि एक परित्यक्त भवन का प्रतीत हो रहा था। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब यहां चिकित्सक और स्टाफ की तैनाती का दावा किया जा रहा है, तो वे हैं कहां? 👉 क्या ड्यूटी केवल कागज़ों तक सीमित है? 👉 क्या निरीक्षण केवल फाइलों में ही पूरा हो जाता है? 👉 और सबसे अहम—क्या जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं? उपकेंद्र की स्थिति और भी चिंताजनक तब दिखी जब वहां बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नदारद मिलीं। शौचालय का टैंक खुला पड़ा था और आसपास गंदगी का अंबार था। यह हाल उस जगह का है, जहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। स्थानीय ग्रामीणों का दर्द भी कम नहीं है। उनका कहना है कि महीनों से कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से नहीं आता। छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। आपात स्थिति में तो हालात और भी भयावह हो जाते हैं। इस पूरे मामले में अधिकारियों के बयान भी एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। एक ओर जहां जिम्मेदार अधिकारी हैंडओवर प्रक्रिया का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं स्थानीय स्वास्थ्य प्रभारी दावा कर रहे हैं कि केंद्र रोज खुलता है और दवाइयां वितरित की जाती हैं। 👉 तो सवाल यह है कि सच कौन बोल रहा है? 👉 और अगर केंद्र सच में खुलता है, तो मौके पर ताले क्यों लटक रहे थे? गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब जमुरा उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली सामने आई हो। पहले भी खबरें प्रकाशित हुईं, कुछ दिन सफाई हुई, फिर सब कुछ पहले जैसा। 👉 क्या कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए होती है? 👉 क्या अधिकारियों को सिर्फ खबर दबने का इंतजार रहता है? सबसे बड़ा और गंभीर प्रश्न यही है कि आखिर उच्च अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं करते? क्या यह महज लापरवाही है या फिर किसी स्तर पर मिलीभगत? क्या ग्रामीणों की समस्याएं इतनी मामूली हैं कि उन्हें अनदेखा किया जा सकता है? जब प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तब उसी प्रदेश के एक जिले में यह हालात कई सवाल खड़े करते हैं। यह मामला केवल एक उपकेंद्र का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न है। अगर समय रहते ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि जिम्मेदारी तय करने का सिस्टम केवल कागजों तक सीमित है और जमीनी हकीकत में कोई बदलाव लाने की इच्छाशक्ति नहीं है। फिलहाल, जमुरा उप स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई का आईना बन चुका है।
    2
    ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई 
हरदोई जनपद के शाहाबाद क्षेत्र के टोडरपुर ब्लॉक अंतर्गत स्थित जमुरा उप स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर सुर्खियों में है—लेकिन इस बार वजह विकास नहीं, बल्कि बदहाली, लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता है। सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई यहां साफ देखी जा सकती है।
पत्रकारों की टीम जब मौके पर पहुंची, तो उपकेंद्र पूरी तरह बंद मिला। मुख्य गेट पर जंग लगा ताला लटक रहा था, मानो महीनों से यहां कोई गतिविधि न हुई हो। अंदर कमरों पर भी ताले जड़े मिले और परिसर में सन्नाटा पसरा था। यह दृश्य किसी सक्रिय स्वास्थ्य केंद्र का नहीं, बल्कि एक परित्यक्त भवन का प्रतीत हो रहा था।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब यहां चिकित्सक और स्टाफ की तैनाती का दावा किया जा रहा है, तो वे हैं कहां?
👉 क्या ड्यूटी केवल कागज़ों तक सीमित है?
👉 क्या निरीक्षण केवल फाइलों में ही पूरा हो जाता है?
👉 और सबसे अहम—क्या जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं?
उपकेंद्र की स्थिति और भी चिंताजनक तब दिखी जब वहां बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नदारद मिलीं। शौचालय का टैंक खुला पड़ा था और आसपास गंदगी का अंबार था। यह हाल उस जगह का है, जहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।
स्थानीय ग्रामीणों का दर्द भी कम नहीं है। उनका कहना है कि महीनों से कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से नहीं आता। छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। आपात स्थिति में तो हालात और भी भयावह हो जाते हैं।
इस पूरे मामले में अधिकारियों के बयान भी एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। एक ओर जहां जिम्मेदार अधिकारी हैंडओवर प्रक्रिया का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं, वहीं स्थानीय स्वास्थ्य प्रभारी दावा कर रहे हैं कि केंद्र रोज खुलता है और दवाइयां वितरित की जाती हैं।
👉 तो सवाल यह है कि सच कौन बोल रहा है?
👉 और अगर केंद्र सच में खुलता है, तो मौके पर ताले क्यों लटक रहे थे?
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब जमुरा उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली सामने आई हो। पहले भी खबरें प्रकाशित हुईं, कुछ दिन सफाई हुई, फिर सब कुछ पहले जैसा।
👉 क्या कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए होती है?
👉 क्या अधिकारियों को सिर्फ खबर दबने का इंतजार रहता है?
सबसे बड़ा और गंभीर प्रश्न यही है कि आखिर उच्च अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं करते?
क्या यह महज लापरवाही है या फिर किसी स्तर पर मिलीभगत?
क्या ग्रामीणों की समस्याएं इतनी मामूली हैं कि उन्हें अनदेखा किया जा सकता है?
जब प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तब उसी प्रदेश के एक जिले में यह हालात कई सवाल खड़े करते हैं। यह मामला केवल एक उपकेंद्र का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न है।
अगर समय रहते ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि जिम्मेदारी तय करने का सिस्टम केवल कागजों तक सीमित है और जमीनी हकीकत में कोई बदलाव लाने की इच्छाशक्ति नहीं है।
फिलहाल, जमुरा उप स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि प्रशासनिक विफलता और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई का आईना बन चुका है।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    9 hrs ago
  • इटावा में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग! यूपी के इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाईवे पुल के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। 👉 आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में लगी सब्जी विक्रेताओं की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं 👉 मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद तुरंत सप्लाई बंद कर दी गई। 👉 स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया
    1
    इटावा में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग!
यूपी के इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाईवे पुल के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।
👉 आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में लगी सब्जी विक्रेताओं की दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं
👉 मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद तुरंत सप्लाई बंद कर दी गई।
👉 स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.