हरदोई में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं की समस्याओं पर हुई चर्चा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, हरदोई में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित महिलाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेषकर घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
हरदोई में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं की समस्याओं पर हुई चर्चा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, हरदोई में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित महिलाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेषकर घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, हरदोई में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित महिलाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेषकर घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।1
- बिलग्राम, हरदोई। 02 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बिलग्राम की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम दिवाली में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान छोटी बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत करते हुए बचाव के उपाय बताए गए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए। इस मौके पर एचसी रंजीत कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला आरक्षी आरती व सीमा उपस्थित रहीं।3
- हरदोई में 1 हजार करोड़ की शराब पी गए शौकीन, देशी वालों ने अंग्रेजी वालों को पछाड़ा1
- मासूम के साथ अनहोनी की आशंका: लापता बच्ची 1 घंटे बाद बदहाल लौटी, सुनवाई न होने पर पुलिस पर भी उठे सवाल राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई और करीब एक घंटे बाद बदहाल हालत में बिना कपड़ों के घर लौट आई। घटना के बाद परिजनों ने पड़ोस की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा खेड़ा निवासी पुष्पा राजपूत की 4 वर्षीय पौत्री 29 मार्च की सुबह करीब 9:45 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई। बच्ची के लापता होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला से भी पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद बच्ची अचानक घर लौट आई। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस की महिला उसे अपने घर ले गई थी, जहां उसके कपड़े उतरवाए गए, उसे डराया-धमकाया गया और मारपीट भी की गई। बच्ची की यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और परिवार में दहशत का माहौल बन गया। आरोप है कि जब परिवार के लोग उक्त महिला के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने अभद्र व्यवहार किया और झगड़ा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय और आक्रोश के बीच न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत ठठिया थाने में की, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उल्टा आरोप है कि ठठिया कस्बा इंचार्ज के दरोगा उनके घर पहुंचा और कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही चुप रहने की नसीहत दी तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि दरोगा और पीड़ित पक्ष को बुलाकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। यदि दरोगा दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- #हरदोई: महिला कल्याण विभाग, हरदोई द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुनय झा ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसी दौरान एक बालिका की मां ने बताया कि उसकी बच्ची के दिल में तीन छेद हैं, जिससे वह लगातार अस्वस्थ रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी भावनाथ पाण्डेय को निर्देश दिए कि बालिका का इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत तत्काल शुरू कराया जाए। इसके अलावा अन्य महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी (नगर) एवं प्रभारी महिला थाना को भी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।1
- एक फोन पे चौकी हीलै, दूसरे फोन पे थाना गाने पर बनी रील के चक्कर में दरोगा के साथ महिला सिपाही भी घिरी शाहाबाद (हरदोई) 2 अप्रैल। मझिला थाने में तैनात दरोगा और एक महिला सिपाही की वर्दी में वायरल रील ने पुलिस विभाग की किरकिरी करा दी। ड्यूटी के दौरान भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ फिल्माए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों के साथ भाजपा नेता ने चर्चित गाने पर ‘भौकाल’ दिखाते हुए रील बनाकर वायरल कर दी। जिसे उसी भाजपा नेता की आईडी से वायरल देख पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पुलिस के दबाव में कथित भाजपा नेता ने वीडियो डिलीट कर दूसरा वीडियो वायरल कर माफी मांगते हुए दारोगा और महिला सिपाही को निर्दोष बताया है। वायरल हुए वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी ड्यूटी के बजाय कैमरे पर ‘स्वैग’ दिखाते नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला तूल पकड़ने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। विभागीय जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इस सम्बन्ध में हरदोई पुलिस ने एक्स पर जबाब दिया कि संदर्भित प्रकरण में सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद को जाँच एवं कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।2
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- फर्रुखाबाद जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय किशोरी का शव पांच दिन बाद बोरे में बंद काली नदी किनारे बरामद हुआ। घटना को लेकर परिजनों ने थाना नवाबगंज पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, किशोरी कुछ दिन पहले अपने पड़ोस के एक युवक के साथ फरार हो गई थी। आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ करीब 50 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गया। परिजनों का यह भी कहना है कि युवक ने किशोरी को नींद की गोलियां दी थीं, जबकि किशोरी ने भी घरवालों को दूध में गोलियां मिलाकर बेहोश किया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाना नवाबगंज में नामजद तहरीर दी, लेकिन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। दबाव बनने पर अगले दिन एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ औपचारिकता निभाई। घटना का दुखद अंत तब हुआ जब किशोरी का शव थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी किनारे बोरे में बंद मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजनों में आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं4