लापता मासूम बच्ची 1 घंटे बाद बदहाल में घर लौटी पुलिस पर भी उठे सवाल मासूम के साथ अनहोनी की आशंका: लापता बच्ची 1 घंटे बाद बदहाल लौटी, सुनवाई न होने पर पुलिस पर भी उठे सवाल राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई और करीब एक घंटे बाद बदहाल हालत में बिना कपड़ों के घर लौट आई। घटना के बाद परिजनों ने पड़ोस की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा खेड़ा निवासी पुष्पा राजपूत की 4 वर्षीय पौत्री 29 मार्च की सुबह करीब 9:45 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई। बच्ची के लापता होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला से भी पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद बच्ची अचानक घर लौट आई। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस की महिला उसे अपने घर ले गई थी, जहां उसके कपड़े उतरवाए गए, उसे डराया-धमकाया गया और मारपीट भी की गई। बच्ची की यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और परिवार में दहशत का माहौल बन गया। आरोप है कि जब परिवार के लोग उक्त महिला के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने अभद्र व्यवहार किया और झगड़ा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय और आक्रोश के बीच न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत ठठिया थाने में की, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उल्टा आरोप है कि ठठिया कस्बा इंचार्ज के दरोगा उनके घर पहुंचा और कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही चुप रहने की नसीहत दी तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि दरोगा और पीड़ित पक्ष को बुलाकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। यदि दरोगा दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- User8630Chhibramau, Kannauj💣11 hrs ago
- User8630Chhibramau, Kannauj😡11 hrs ago
- मासूम के साथ अनहोनी की आशंका: लापता बच्ची 1 घंटे बाद बदहाल लौटी, सुनवाई न होने पर पुलिस पर भी उठे सवाल राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई और करीब एक घंटे बाद बदहाल हालत में बिना कपड़ों के घर लौट आई। घटना के बाद परिजनों ने पड़ोस की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा खेड़ा निवासी पुष्पा राजपूत की 4 वर्षीय पौत्री 29 मार्च की सुबह करीब 9:45 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई। बच्ची के लापता होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला से भी पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद बच्ची अचानक घर लौट आई। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस की महिला उसे अपने घर ले गई थी, जहां उसके कपड़े उतरवाए गए, उसे डराया-धमकाया गया और मारपीट भी की गई। बच्ची की यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और परिवार में दहशत का माहौल बन गया। आरोप है कि जब परिवार के लोग उक्त महिला के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने अभद्र व्यवहार किया और झगड़ा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय और आक्रोश के बीच न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत ठठिया थाने में की, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उल्टा आरोप है कि ठठिया कस्बा इंचार्ज के दरोगा उनके घर पहुंचा और कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही चुप रहने की नसीहत दी तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि दरोगा और पीड़ित पक्ष को बुलाकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। यदि दरोगा दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, हरदोई में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित महिलाओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों, विशेषकर घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।1
- बिलग्राम, हरदोई। 02 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बिलग्राम की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम दिवाली में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1930, 181, 108 व 102 की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान छोटी बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत करते हुए बचाव के उपाय बताए गए और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी सिखाए गए। इस मौके पर एचसी रंजीत कुमार, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला आरक्षी आरती व सीमा उपस्थित रहीं।3
- हरदोई में 1 हजार करोड़ की शराब पी गए शौकीन, देशी वालों ने अंग्रेजी वालों को पछाड़ा1
- रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर के सुप्रसिद्ध ब्रम्हेश्वर महादेव मंदिर परिसर में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा बह रही है। यहाँ आयोजित हो रही भव्य रासलीला में गिरिराज धरण व्यास रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही मनमोहक लीलाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है। वृंदावन धाम से पधारे शिवम कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस रासलीला में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और रास का जीवंत चित्रण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जब कलाकारों ने श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रसंगों को मंच पर उतारा, तो पूरा मंदिर परिसर "जय श्री कृष्णा" और "राधे-राधे" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मुख्य आकर्षण: वृंदावन की झलक: शिवम कृष्ण जी महाराज के निर्देशन में प्रस्तुत हो रही रासलीला भक्तों को सीधे ब्रज धाम का अनुभव करा रही है। भक्तिमय वातावरण: प्रतिदिन शाम को आयोजित होने वाली इस लीला में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। सांस्कृतिक धरोहर: मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ने का अवसर मिलता है। क्षेत्रीय जनता इस धार्मिक उत्सव का भरपूर आनंद ले रही है और मंदिर परिसर में सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।4
- हनुमान जयंती के दृष्टिगत पनकी मंदिर क्षेत्र में DCP पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल की ड्यूटी की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान धर्मगुरुओं एवं आयोजकों से संवाद स्थापित कर शोभायात्रा/आगंतुक श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। • भीड़ प्रबंधन हेतु बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों का स्पष्ट निर्धारण एवं निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। • यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन प्लान लागू किया जाए तथा जाम की स्थिति न उत्पन्न होने दी जाए। • सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से सतत निगरानी रखी जाए। • महिला सुरक्षा हेतु पर्याप्त महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। •2
- ये साधारण महिला नहीं, बल्कि वही कर्मी हैं जो CM Helpline 1076 में काम करती हैं । वही व्यवस्था, जो पूरे प्रदेश के लोगों की शिकायतें सुनती है।लेकिन विडंबना देखिए…जो महिलाएं हर दिन दूसरों की परेशानियां सुनती हैं,उनकी अपनी आवाज़ अनसुनी रह गई है। जो लोग दिनभर दूसरों की समस्याओं का हल निकालते हैं, उन्हें अपनी ही बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।आज जब ये महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रही थीं, तब उनके साथ हुआ व्यवहार गंभीर सवाल खड़े करता है। इनकी मांग बस ये है कि ₹15,000 की सैलरी और काम के दौरान 50 मिनट का ब्रेक मिले जिसके अपराधियों जैसा रवैया इनके साथ हो रहा है! #protest #lucknow #viralvideos #uttarpradesh #photojournalism1
- कन्नौज पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़,गलत नियत से नाबालिक 3 वर्षीय बच्ची को पकड़ कर ले गया था आरोपी युवक,समधन चौकी प्रभारी दीपक चौधरी समेत एसओजी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही थी, दूसरे दिन एच एम डिग्री कॉलेज के पीछे झाड़ियां के पास संदिग्ध अवस्था में बोरे में बंद मिली थी जिंदा तीन वर्षीय बच्ची। कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डुडबा बुजुर्ग गांव की बताई जा रही थी नाबालिक तीन वर्षीय बच्ची उसके बाद लगातार गुरसहायगंज पुलिस कस्बे के चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी समेत एसओजी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपी युवक के पैर में लगी गोली पूछताछ में युवक ने बताया कि वह तीन वर्षीय नाबालिक बच्ची को गलत नीयत से उठा लिया गया था उसको डर था कि पुलिस को पकड़ लेगी इस वजह से उसने बच्ची को जिंदा ही एक बोरे में बंद करके गुरसहायगंज के पास एक डिग्री कॉलेज के पीछे झाड़ियां में डाल दिया था उसके बाद युवक फरार हो गया था एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना जजुर्म कबूल लिया है मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है उसको अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है आरोपी का मोबाइल जप्त कर लिया गया है उसके मोबाइल में पॉर्न वीडियो डाउनलोड पाई गई है युवक के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करते हुए कठोर कार्रवाई की जा रही है।1