राजपुर में बढ़ रहे डिहाइड्रेशन के मामले, सीएचसी सलेमपुर में ओआरएस और मच्छरदानी का वितरण राजपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों और उनके परिजनों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें ओआरएस घोल बनाने और सही तरीके से सेवन करने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मरीजों और छोटे बच्चों को मच्छरदानियां भी वितरित की गईं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आर.पी. सागर ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के मामलों में तेजी आई है। धूप में आने-जाने वाले तीमारदार भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। डॉ. सागर ने बताया कि अधिक पसीना निकलने और पर्याप्त पानी न पीने के कारण यह समस्या बढ़ रही है। उन्होंने ओआरएस को ऐसे मामलों में बेहद प्रभावी बताया और इसके सेवन का सही तरीका भी समझाया। उनके अनुसार 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 50 मिलीलीटर, 2 से 10 वर्ष तक के बच्चों को आधा गिलास पानी में 100 से 200 मिलीलीटर घोलकर, जबकि 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और वयस्कों को एक लीटर पानी में पूरा ओआरएस पैकेट घोलकर सेवन करना चाहिए। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए उन्होंने अधिक पानी पीने, मसालेदार भोजन से परहेज करने, फाइबर युक्त आहार लेने और संतरा जैसे फलों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी। साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। इस दौरान डॉ. ध्रुव सिंह, फार्मासिस्ट अरुण कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कपिल सचान सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया भारत सरकार डीजल, पेट्रोल को लेकर उपलब्धिता बता रही है,शादी समारोह को देखते हुए वाहन मालिकों में भीषण आक्रोश ,वहीं पेट्रोल पम्प पर काम कर रहे कर्मचारी विहीन हुआ ,औरैया के अछल्दा रोड स्थित फफूँद में इंडियन ऑइल के पम्प का मामला1
- *थाना फफूंद क्षेत्रांतर्गत पुर्वा कन्नौ में एक महिला का शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट* -👇🏻1
- फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा कुशल कन्हो में शनिवार दोपहर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। जब पता चला कि एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला है। परिजनों और ग्रामीणों ने पति पर ही मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राजू भदौरिया (55) पुत्र बालाराम अपनी पत्नी शकुंतला देवी और 12 वर्षीय बेटे समर के साथ रहता है।1
- औरैया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी, जो पूरे समय निगरानी में जुटे रहे। पहली पाली में कुल 2496 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी जिसमे 1944 ने परीक्षा दी और 552 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार केवल 77.88 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में भी स्थिति कुछ इसी तरह रही। वहीं दूसरी पाली में भी 2496 अभ्यर्थियों में से 1942 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 544 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 78.20 रहा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल नजर रखी जा सके। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और उन्हें निर्धारित समय से पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिनका सख्ती से पालन कराया गया।1
- गाजीपुर के कटरिया गांव में हुई घटना पर DIG वाराणसी रेंज की सख्त प्रतिक्रिया करंडा थाना क्षेत्र की घटना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दी आधिकारिक बाइट1
- खबर औरैया से पहली पाली होमगार्ड परीक्षा हुई संपन्न, छात्र-छात्रा बोले पेपर आया अच्छा।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 11 बजे खेतों में पड़े गेहूं के अवशेष (पराली) में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास खेतों में रखे गेहूं के गट्ठरों में भी आग फैलने की आशंका से किसानों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय किसान मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान टल गया और केवल पराली ही जलकर नष्ट हुई। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए थे।1
- *होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जनपद में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं प्रत्येक पाली में 2496 अभ्यर्थी होमगार्ड की परीक्षा में बैठेंगे*1
- अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ा आजादनगर निवासी सपना देवी पत्नी अमित कुमार ने बताया कि उनके द्वारा मजदूरी के पैसे मांगे गए थे। इस पर दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति को भी नहीं बख्शा। पीड़िता पिछले कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़िता के अनुसार उसके पति मजदूरी का काम करते थे। जब उसने बकाया मजदूरी का पैसा मांगा तो आरोपी पक्ष नाराज हो गया।1