पटना सिटी में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद।।।।।।।।।। पटना सिटी में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद बिहार में शराबबंदी के बाद अब नशे के कारोबारियों ने अपना तरीका बदल लिया है। शराब की जगह अब कोडीन सिरप, नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का धंधा तेजी से फैल रहा है। इसी कड़ी में पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान 20 कार्टन कोडीन सिरप, 24 कार्टन नशीले इंजेक्शन और 3 कार्टन नशीली टैबलेट जब्त की गईं। अधिकारियों के मुताबिक इन दवाओं का इस्तेमाल अवैध रूप से नशे के लिए किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी। उत्पाद विभाग का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
पटना सिटी में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद।।।।।।।।।। पटना सिटी में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद बिहार में शराबबंदी के बाद अब नशे के कारोबारियों ने अपना तरीका बदल लिया है। शराब की जगह अब कोडीन सिरप, नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का धंधा तेजी से फैल रहा है। इसी कड़ी में पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान 20 कार्टन कोडीन सिरप, 24 कार्टन नशीले इंजेक्शन और 3 कार्टन नशीली टैबलेट जब्त की गईं। अधिकारियों के मुताबिक इन दवाओं का इस्तेमाल अवैध रूप से नशे के लिए किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी। उत्पाद विभाग का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- पटना SSP के खिलाफ प्रशांत किशोर नेचुनाव आयोग मेंजांच के लिए दिया आवेदन । बांकीपुर से जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पटना SSP के खिलाफ की शिकायत, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के काउंटिंग से पहले चुनाव आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर सौंपा प्रतिवेदन पटना के एसएसपी को लेकर शिकायत की है,उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत किया है कि पिछले 3 दिनों में अधिकारी ने अपने लोगों के साथ मिलकर काफी संख्या में लोगों को डराया धमकाया प्रजातंत्र की हत्या की इसीलिए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए1
- सनातनी निर्भय सिंह का भविष्यवाणी सच है बाकीपुर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम 3 अगस्त को आने वाला है इसी बीच देश के चर्चित सनातनी हिंदू निर्भय सिंह से मुलाकात हुआ उन्होंने अपनी भविष्वाणी में बताया कि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा ने इस चुनाव में बाजी माड़ी है उन्होंने प्रशांत किशोर को छोटा भाई बताते है1
- आईजी जितेंद्र राणा का निरीक्षण दौरा, लंबित कांडों पर अधिकारियों की बढ़ी जिम्मेदारी पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को दनियावां स्थित फतुहा SDPO-2 कार्यालय का निरीक्षण किया। आगमन पर पुलिस लाइन से आई महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।1
- SSDCOD108 को आया CALL 📞 MAHARASTRA, MAHABODHI BHANTE JI देखिए ITS ASHOK SAMRAT के साथ ,1
- जन सुराज पार्टी ने पटना के एसएसपी खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत.उपचुनाव में पुलिस ज्यादती का आरोप पटना.01 अगस्त। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने आज यहां पटना के एसएसपी खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत. की है। उपचुनाव में पुलिस ज्यादती का आरोप लगाया है। पीके के अनुसार उनके आरोप की जांच का आदेश दिया गया है।1
- गयाजी जिला के टेकारी अनुमंडल के कोच प्रखंड के उतरेन गांव कि रहने वाली ढाई साल कि वाणी 158देशों के झंडे को पहचानकर उसके देश का नाम बता देती है गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट ढाई साल की बच्ची ने खेल-खेल में रच दिया इतिहास, 153 देशों के झंडे पहचानकर बताती है नाम… इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर बिहार के गया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आपको हैरान कर देगी। महज ढाई साल की उम्र… और सैकड़ों देशों के झंडे देखकर उनके नाम बताने की अद्भुत प्रतिभा। गया के टेकारी अनुमंडल के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली नन्हीं वाणी ने अपनी इस अनोखी प्रतिभा से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अब वाणी के परिवार की नजर प्रतिष्ठित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है। इसके लिए वाणी को दुनिया के 195 देशों के झंडे पहचानने होंगे। ये तस्वीरें हैं गया जिले के कोच प्रखंड के उतरेन गांव की रहने वाली महज 2 साल 10 महीने की नन्हीं वाणी की। उम्र भले ही छोटी है, लेकिन प्रतिभा ऐसी कि बड़े-बड़े भी हैरान रह जाएं। वाणी को अलग-अलग देशों के झंडे दिखाइए और वह तुरंत झंडे को देखकर देश का नाम बता देती है। बताया जा रहा है कि वाणी अब तक 153 से अधिक देशों के झंडों को पहचानकर उनके नाम बता चुकी है। वाणी की इस अद्भुत प्रतिभा का पता उसके पिता रविकांत कुमार को उस वक्त चला, जब ढाई साल की उम्र में खेल-खेल में वाणी ने एक पोस्टर पर बने 20 देशों के झंडे देखकर उनके नाम बता दिए। इसके बाद पिता ने वाणी की प्रतिभा को गंभीरता से लिया और उसकी क्षमता को निखारने की कोशिश शुरू की। कुछ ही समय में वाणी ने 45 एशियाई देशों के झंडे पहचानने शुरू कर दिए। 29 जून 2026 को वाणी को 45 एशियन कंट्री के नाम पहचानने के लिए पहला अवार्ड मिला। इसके बाद परिवार ने उसकी तैयारी और तेज कर दी। महज 10 दिनों के अंदर वाणी ने 127 देशों के झंडे पहचानने की क्षमता हासिल कर ली। परिवार ने इसका वीडियो बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड को भेजा, जिसके बाद वाणी का रिकॉर्ड कंफर्म किया गया। परिजनों के मुताबिक, वाणी ने 127 देशों के नाम महज 6 मिनट 35 सेकंड में झंडे देखकर बताए। इससे पहले 45 देशों के नाम उसने 2 मिनट 10 सेकंड में बताए थे, जिसके आधार पर उसे प्रमाण पत्र भी मिला। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से वाणी को मेडल, आई कार्ड और रिकॉर्ड बुक देकर सम्मानित किया गया है। बेटी की इस प्रतिभा को देखकर पिता रविकांत कुमार भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वाणी को बचपन से ही रंगों में काफी रुचि थी। इसी वजह से अलग-अलग देशों के झंडों के रंग और डिजाइन को देखकर वह उन्हें आसानी से पहचान लेती है। अब परिवार का लक्ष्य वाणी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना है। वाणी की मां पल्लवी मिश्रा और परिवार के अन्य सदस्य भी उसकी प्रतिभा से बेहद खुश हैं। परिवार का कहना है कि दोनों बेटियां अभी छोटी हैं और अल्फाबेट भी पूरी तरह नहीं जानतीं, लेकिन वाणी सैकड़ों देशों के नाम झंडे देखकर बता देती है। यही वजह है कि परिवार वाणी की इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने में जुटा हुआ है। वाणी के दादा राम पांडे बताते हैं कि उनकी पोती को रंगों की शानदार समझ है। वह झंडे के रंग और पैटर्न को देखकर देश का नाम बता देती है। परिवार ने अब दुनिया के 195 देशों के झंडों की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि वाणी जल्द से जल्द वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर कदम बढ़ा सके। गया की नन्हीं वाणी की यह प्रतिभा वाकई अद्भुत है। जिस उम्र में बच्चे खेल-खेल में अक्षर और रंग सीखते हैं, उस उम्र में वाणी सैकड़ों देशों के झंडे पहचानकर उनके नाम बता रही है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद अब वाणी और उसके परिवार की नजर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है। अगर वाणी 195 देशों के झंडे पहचानने में कामयाब होती है, तो यह नन्हीं प्रतिभा दुनिया के सामने बिहार और गया का नाम रोशन कर सकती है।1
- "किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का खेल, पुलिस ने रातों-रात किया बड़ा खुलासा!" कच्ची दरगाह में किराना दुकान से 1.18 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार। पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह में पुलिस ने बीती रात नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से 1.18 किलोग्राम गांजा और 9,050 रुपये नकद बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने धनंजय कुमार, पिता श्याम बाबू राय, निवासी कच्ची दरगाह, थाना नदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी को गांजा बिक्री से जुड़ी राशि होने के संदेह में जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम पहले भी गांजा तस्करी और अवैध कारोबार से जुड़ चुका है। इससे पहले भी वह गांजा मामले में जेल जा चुका है। ऐसे में पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। "किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का खेल, पुलिस ने रातों-रात किया बड़ा खुलासा!"1
- पटना सिटी में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद।।।।।।।।।। पटना सिटी में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप बरामद बिहार में शराबबंदी के बाद अब नशे के कारोबारियों ने अपना तरीका बदल लिया है। शराब की जगह अब कोडीन सिरप, नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी का धंधा तेजी से फैल रहा है। इसी कड़ी में पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान 20 कार्टन कोडीन सिरप, 24 कार्टन नशीले इंजेक्शन और 3 कार्टन नशीली टैबलेट जब्त की गईं। अधिकारियों के मुताबिक इन दवाओं का इस्तेमाल अवैध रूप से नशे के लिए किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी। उत्पाद विभाग का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।1