Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। टिकट कटने से उपजे इस विवाद के बाद अब इस पूरे मामले में सिंधिया की भी एंट्री हो गई है।
हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। टिकट कटने से उपजे इस विवाद के बाद अब इस पूरे मामले में सिंधिया की भी एंट्री हो गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया के सेवढ़ा में उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान गांवों में पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत हुआ।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। आशुतोष तिवारी ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जनता के सामने रखते हुए समर्थन मांगा। इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने भी सक्रियता से लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है और लगातार मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है, जिसके तहत सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।1
- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर समाज को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना है। भिंड के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए एक गंभीर खतरा है। नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बनाता है और अपराधों को बढ़ावा देता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे। इस अभियान के तहत जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, शपथ ग्रहण, संगोष्ठियां और जनसंवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस अवैध शराब, गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या इसके सेवन की जानकारी मिलती है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने "नशे को कहें ना, जीवन को कहें हां" का संदेश देते हुए सभी से इस अभियान को सफल बनाने और स्वस्थ, सुरक्षित व नशामुक्त भिंड जिले के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।1
- मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर में मानसून के नजदीक आने के बावजूद मुख्य नाले की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। बारिश का मौसम सिर पर होने के बाद भी इस कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोग पूरी तरह से बेपरवाह बने हुए हैं और सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां बेहद तेज हो गई हैं। दतिया महल इन दिनों जनसमर्थन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां लगातार विभिन्न गांवों से लोग पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी कुंअर घनश्याम सिंह का भव्य स्वागत और सम्मान कर रहे हैं। महल परिसर में पूरे दिन लोगों का तांता लगा हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। समर्थक फूल-मालाएं पहनाकर कुंअर घनश्याम सिंह के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं और उन्हें आगामी उपचुनाव के लिए अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने क्षेत्र की अपेक्षाओं और विश्वास के साथ कुंअर घनश्याम सिंह के समर्थन में पहुंचे हैं। क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं और जनसंपर्क का यह सिलसिला लगातार जारी है। दतिया महल में उमड़ रही समर्थकों की यह भारी भीड़ चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा रही है, और अब सभी की नजरें आगामी उपचुनाव के मतदान तथा उसके नतीजों पर टिक गई हैं।1
- भोपाल में एक जनजातीय छात्रा के साथ हुए कथित दुष्कर्म और मारपीट के मामले को लेकर मध्य प्रदेश के डबरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला। डबरा के अग्रसेन चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ABVP कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए NSUI के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप उनका पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीड़िता के लिए न्याय और दोषियों को कठोर सजा देने की पुरजोर मांग की। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में चरणबद्ध और उग्र आंदोलन करेगी और पीड़िता को न्याय मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।1
- दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। टिकट कटने से उपजे इस विवाद के बाद अब इस पूरे मामले में सिंधिया की भी एंट्री हो गई है।1
- कम्पू थाना क्षेत्र में के.आर.जी. गर्ल्स कॉलेज के बाहर बीच चौराहे पर युवाओं के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक होने के बावजूद युवाओं में जमकर लात-घूंसे चलते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट की इस वारदात से पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी हुई और सड़क पर ही काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सरेराह हुई इस बेखौफ मारपीट को देखकर ऐसा लग रहा है कि कलयुग ने अपना डेरा जमा लिया हो।1