मेरठ में रिठानी मेट्रो स्टेशन की लिस्ट में लगी भीषण आग 🔥 मेरठ में रिठानी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में लगी भीषण आग मेरठ। रिठानी मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन की लिफ्ट में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लिफ्ट से धुआं और आग की लपटें निकलते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्टेशन स्टाफ ने तत्काल फायर सेफ्टी इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और आग को बुझा दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के दौरान लिफ्ट में कोई व्यक्ति मौजूद था या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लिफ्ट में आग लगने की घटना ने मेट्रो स्टेशन की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद लिफ्ट को लेकर सुरक्षा जांच और तकनीकी निरीक्षण किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

- अगर केंद्र सरकार यूजीसी बिल वापस नहीं लेती है हम स्वर्ण समाज के वीरांगनाएं दिल्ली के लिए कुच होने पर मजबूर होंगे1
- मेरठ बंद का ऐलान! शास्त्रीनगर में आवास विकास की कार्रवाई के विरोध में 2 सि मेरठ बंद का ऐलान! शास्त्रीनगर में आवास विकास की कार्रवाई के विरोध में 2 सितंबर को शहर बंद की तैयारी, संघर्ष समिति का दावा—100 से ज्यादा स्कूलों समेत व्यापारी संगठनों का समर्थन। रविंद्र गुर्जर का आरोप—आवास विकास आंदोलन को कमजोर करने के लिए लोगों में फूट डालने का प्रयास कर रहा; सोमवार तक समर्थन बढ़ने का दावा।1
- बुढ़ाना:धरना देने पहुंचे किसान नेता की बुढ़ाना तहसील प्रांगण से बाइक चोरी1
- रेनू तोमर बनीं RLD महिला प्रकोष्ठ की मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर। ग्राम मखियाली में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की ओर से नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह ने रेनू तोमर को राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने रेनू तोमर का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।1
- अंकित बालियान हत्याकांड: चार दिन में न्याय की उम्मीद से पत्नी को मिला सुकून हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है। घटना के चार दिन के भीतर कार्रवाई होने पर अंकित की पत्नी ने संतोष जताया। परिजनों का कहना है कि न्याय की दिशा में हुई कार्रवाई से उनके दिल को कुछ सुकून मिला है। अंकित बालियान हत्याकांड: चार दिन में न्याय की उम्मीद से पत्नी को मिला सुकून हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है। घटना के चार दिन के भीतर कार्रवाई होने पर अंकित की पत्नी ने संतोष जताया। परिजनों का कहना है कि न्याय की दिशा में हुई कार्रवाई से उनके दिल को कुछ सुकून मिला है।1
- नेपाल की त्रासदीं और आपदा के बीच देखने को मिला चमत्कार नेपाल : यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था, तीन दिन बाद मौत को पीछे हटना पड़ा और जिंदगी जीत गई। तीन दिन तक आपदा के कीचड़ में दबी छह साल की बच्ची को नेपाल के सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू किया।.1
- बुढ़ाना पुलिस का शानदार खुलासा,48 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार1
- बुढ़ाना में रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश घायल मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने रिटायर्ड उपनिरीक्षक के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में शहजाद घायल हुआ, जबकि शहनवाज को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक भी घायल हुए। पुलिस के अनुसार शहजाद के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।1
- युवती से गैंगरेप मामला: 15-15 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल lमुजफ्फरनगर जनपद में दलित युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो 15-15 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में फिरोज पुत्र अशफाक, निवासी खालापार, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी उस्मान पुत्र तस्लीम जंगल में कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। घायल फिरोज को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मामले में पहले पांच आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट से निरीक्षण कराते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।2