Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुढ़ाना:धरना देने पहुंचे किसान नेता की बुढ़ाना तहसील प्रांगण से बाइक चोरी
Dharmendra Kasaudhan
बुढ़ाना:धरना देने पहुंचे किसान नेता की बुढ़ाना तहसील प्रांगण से बाइक चोरी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेरठ में रिठानी मेट्रो स्टेशन की लिस्ट में लगी भीषण आग 🔥 मेरठ में रिठानी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में लगी भीषण आग मेरठ। रिठानी मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन की लिफ्ट में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लिफ्ट से धुआं और आग की लपटें निकलते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्टेशन स्टाफ ने तत्काल फायर सेफ्टी इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और आग को बुझा दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के दौरान लिफ्ट में कोई व्यक्ति मौजूद था या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लिफ्ट में आग लगने की घटना ने मेट्रो स्टेशन की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद लिफ्ट को लेकर सुरक्षा जांच और तकनीकी निरीक्षण किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।1
- करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल—दो शातिर चोर गिरफ्तार । मुजफ्फरनगर: थाना बुढ़ाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के घर से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 745 ग्राम सोने के आभूषण एवं 2 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में चोरी गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक .315 बोर तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सब्बल और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने घटना के खुलासे और बरामदगी के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस टीम की कार्रवाई के बारे में बताया।1
- 🚨 बड़ी अपील | स्वाभिमान रैली को लेकर चंदन चौहान सक्रिय बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान में होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए पश्चिमी यूपी की जनता से बड़ी अपील की है। रैली की तैयारियों को लेकर चंदन चौहान लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। रैली को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। 📍 स्थान: रामपुर मनिहारान दिनांक: 3 सितंबर 🚨 बड़ी अपील | स्वाभिमान रैली को लेकर चंदन चौहान सक्रिय बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान में होने वाली स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए पश्चिमी यूपी की जनता से बड़ी अपील की है। रैली की तैयारियों को लेकर चंदन चौहान लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। रैली को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। 📍 स्थान: रामपुर मनिहारान दिनांक: 3 सितंबर1
- 👉भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष बने बिट्टू राठी, मुजफ्फरनगर में हुआ जोरदार स्वागत भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष बने बिट्टू राठी, मुजफ्फरनगर में हुआ जोरदार स्वागत एंकर - मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष बिट्टू राठी का जोरदार स्वागत किया गया। जानसठ रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में समर्थकों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने और संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी दोहराया गया। वीओ - मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष बिट्टू राठी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों और सहयोगियों ने बिट्टू राठी को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और भारतीय किसान यूनियन के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई। नवनियुक्त एनसीआर अध्यक्ष बिट्टू राठी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। यदि किसी भी किसान के साथ अन्याय या अत्याचार होता है तो वह किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। बिट्टू राठी ने स्वागत समारोह आयोजित करने वाले अपने सभी सहयोगियों और समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजय चौधरी उर्फ मेजर चौधरी, निक्की चौधरी, अमित चौधरी, अमित पंडित, लकी बालियान, हनी बालियान और सागर बालियान सहित कई लोग मौजूद रहे। बाइट — बिट्टू राठी, एनसीआर अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन4
- बुढ़ाना में करोड़ों की चोरी का शत-प्रतिशत खुलासा! मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना चोरी प्रकरण में पुलिस ने चोरी हुए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की और पूरी टीम को बधाई दी। सांसद ने DGP से पुलिस टीम को सम्मानित करने की मांग भी की। बुढ़ाना में करोड़ों की चोरी का शत-प्रतिशत खुलासा! मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना चोरी प्रकरण में पुलिस ने चोरी हुए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की और पूरी टीम को बधाई दी। सांसद ने DGP से पुलिस टीम को सम्मानित करने की मांग भी की।1
- हुसैनपुर कला के भूमि विवाद को लेकर तहसील प्रांगण में गरजे भाकियू अराजनैतिक, SDM को सौंपा ज्ञापन1
- नेपाल की त्रासदीं और आपदा के बीच देखने को मिला चमत्कार नेपाल : यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था, तीन दिन बाद मौत को पीछे हटना पड़ा और जिंदगी जीत गई। तीन दिन तक आपदा के कीचड़ में दबी छह साल की बच्ची को नेपाल के सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू किया।.1
- मुजफ्फरनगर में गुप्तांग काटने के आरोप से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, दो पुलिस हिरासत में मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब एक युवक के गुप्तांग पर चोट पहुंचाकर घायल करने का मामला सामने आया।घायल युवक राजा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।युवक ने पप्पी किन्नर समेत कुछ लोगों पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार,मंगलवार को थाना चरथावल पुलिस को सूचना मिली कि अकबरगढ़ निवासी एक युवक के गुप्तांग पर कुछ लोगों ने चोट पहुंचाकर उसे घायल कर दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।मामले की सूचना मिलने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस ने पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी।घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है,जहां उसकी स्थिति सामान्य है। मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।3
- नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में सात आरोपी गिरफ्तार, दो मुठभेड़ में दबोचे मुजफ्फरनगर। नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार को 15-15 हजार रुपये के इनामी फिरोज और उस्मान को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।फिरोज पैर में गोली लगने से घायल हुआ,जबकि उस्मान को जंगल में कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।उक्त प्रकरण ओर गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में एसएसपी संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए...2