Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर में 22 वर्षीय युवक का शव नाले में मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास करने पर आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो दारोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Amit farukhabad indiakhasnews
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर में 22 वर्षीय युवक का शव नाले में मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास करने पर आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो दारोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
- Musahid HussainKaimganj, FarrukhabadPatthar bajon par karbahi hona chahiye5 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांग्रेस पार्टी की पब्लिक/ बैठक खबर 📍 फर्रुखाबाद से बड़ी राजनीतिक खबर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता Louise Khurshid ने आज जनता के साथ बैठक कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा रहा फर्रुखाबाद से निकलने वाले प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का रूट बदलकर शाहजहांपुर की ओर चले जाना। 🗣️ बैठक के दौरान लुईस खुर्शीद ने कहा कि “फर्रुखाबाद की जनता के साथ लगातार अनदेखी की जा रही है। जिस एक्सप्रेसवे से जिले के विकास, व्यापार और रोजगार को नई रफ्तार मिलनी थी, उसे यहां से हटाकर शाहजहांपुर की तरफ मोड़ दिया गया। इससे जिले को बड़ा नुकसान होगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी और फर्रुखाबाद के हक की लड़ाई जारी रखेगी। 👥 बैठक में मौजूद लोगों ने भी एक्सप्रेसवे का रूट बदलने पर नाराजगी जताई और सरकार से दोबारा विचार करने की मांग की। 🔥 जनता का सवाल — क्या फर्रुखाबाद के विकास के साथ हो रहा है भेदभाव?1
- मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर के एक होटल में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक डॉक्टर अपनी महिला मित्र के साथ समय बिताते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस बात की भनक किसी तरह डॉक्टर की पत्नी को लग गई थी। गुस्साई पत्नी बिना समय गंवाए सीधे उस होटल में जा पहुंची। अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ एक कमरे में देखकर पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव और मौके पर ही अपने डॉक्टर पति की जमकर क्लास लगा दी। पत्नी ने गुस्से में पति की खूब पिटाई की, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई और यह हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना का वीडियो और खबर अब तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। #Mandsaur #MandsaurNews #HighVoltageDrama #ViralNews #MPNews #TrendingNews #LocalNews1
- CITY NEWS स्वर्णकार समाज ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत1
- aap dekh rahe hain kahabr khas har khabar aap tak dekhte dekhiye khabar aap tak1
- फर्रुखाबाद में बहू-बेटे ने एक बुजुर्ग माँ को घर से निकाल कर अवैध कब्जा कर लिया है। 5 महीने से बेघर और पिट रही माँ की शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय के लिए अब उन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन या महिला आयोग में जाने की सलाह दी गई है।4
- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर में 22 वर्षीय युवक का शव नाले में मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास करने पर आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में दो दारोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।2
- *चाचूपुर जटपुरा हिंसा के बाद फर्रुखाबाद में रेड अलर्ट: गांव बना छावनी,पुलिस का सख्त संदेश—उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे,सीओ अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय ने संभाला मोर्चा,पीएसी और भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च* *चाचूपुर जटपुरा हिंसा के बाद फर्रुखाबाद में रेड अलर्ट: गांव बना छावनी,पुलिस का सख्त संदेश—उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे,सीओ अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय ने संभाला मोर्चा,पीएसी और भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च* संवाददाता रामू राजपूत *अमृतपुर/फर्रुखाबाद*। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा में हुई हिंसा के बाद फर्रुखाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक पूरे जनपद में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीते दिन पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है, जिसके चलते हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय ने पीएसी जवानों और भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। गांव में हर चौराहे और गली पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए राजेपुर और अमृतपुर थानों की पुलिस लगातार निगरानी में जुटी है। घटना का असर इतना व्यापक रहा कि पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा हो रही है। सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय ने साफ कहा कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करे। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गांव में देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर अभी भी ताले लटके हुए हैं। पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और हालात सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।4
- कन्नौज: सौरिख क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की दुस्साहसिक वारदात! थाना सौरिख क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भवलपुर चपुन्ना में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 'माँ दुर्गा ट्रेडर्स' के प्रोपराइटर पुष्पेंद्र सिंह चौहान की दुकान से दो अज्ञात बाइक सवार युवक हिसाब-किताब वाला गल्ला (गोलक) लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित पुष्पेंद्र सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना के वक्त दुकान पर कोई मौजूद नहीं था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर बदमाशों ने अंदर प्रवेश किया और गल्ला उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक, उस गल्ले में दुकान के जरूरी कागजात और लाखों रुपये की उधारी का पूरा लेखा-जोखा मौजूद था, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित दुकानदार ने थाना अध्यक्ष (सौरिख) और चौकी प्रभारी (ग्राम गढ़िया) को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है। #KannaujNews #Saurikh #UPPolice #CrimeNews #LocalNews #Kannauj #BreakingNews1