दतिया में आयोजित लोधी समाज की अहम बैठक के दौरान दामोदर यादव ने तीखे और विवादित राजनीतिक आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया दतिया में आयोजित लोधी समाज की अहम बैठक के दौरान दामोदर यादव ने तीखे और विवादित राजनीतिक आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया, जिससे पूरे क्षेत्र की सियासत में हलचल मच गई। उन्होंने कहा कि पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को उनकी ही पार्टी के भीतर सुनियोजित तरीके से कमजोर करने और उनका राजनीतिक अपमान करने की कोशिशें की जा रही हैं। बैठक में दामोदर यादव ने कहा कि विधायक के बेटे से जुड़ी सड़क दुर्घटना को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, जबकि यह एक सामान्य और दुखद हादसा है। उन्होंने कहा कि “एक्सीडेंट किसी के साथ भी हो सकता है, इसे मुद्दा बनाना गलत है और यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।” इसके साथ ही उन्होंने SDOP करैरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी द्वारा विधायक के परिवार को लेकर धमकी भरे शब्द कहे जा रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी भी अधिकारी में इतनी हिम्मत नहीं हो सकती कि वह सत्ता पक्ष के विधायक या उनके परिवार को इस तरह धमकाए, यदि ऐसा हो रहा है तो इसके पीछे बड़े कारण हो सकते हैं। दामोदर यादव ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा के ही कुछ नेताओं के इशारे पर प्रीतम लोधी का लगातार अपमान किया जा रहा है और उन्हें राजनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं प्रीतम लोधी को विधायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आज भी वे उनके साथ खड़े हैं। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्थिति बिगड़ती है या आंदोलन की जरूरत पड़ती है तो वे पूरी ताकत के साथ लोधी समाज और प्रीतम लोधी का समर्थन करेंगे। इस बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और मामले ने नया सियासी मोड़ ले लिया है।

- *पनवारी में गौवंश पर क्रूर हमला, 5 मवेशियों की मौत,कई गंभीर घायल कार्रवाई पर उठे सवाल* *गौमाता की चीखें बेअसर,5 की मौत, कई घायल, फिर भी नहीं जागा जिम्मेदार तंत्र बड़ामलहरा जनपद की ग्राम पंचायत पनवारी में बीते शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय और भैंसों को बेरहमी से जिंदा जला दिया गया। इस दर्दनाक घटना में 3 गाय और 2 भैंसों की मौत हो गई, जबकि करीब 8 से 10 मवेशी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने घुवारा चौकी में लिखित आवेदन दिया, जिस पर चौकी प्रभारी किशोर कुमार पटेल मौके पर भी पहुंचे। बावजूद इसके, अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वही ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल क्रूरता का मामला है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गंभीर अपराध भी है। लोगों ने जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- ग्राम देरी जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश ब्लॉक बल्लभगढ़ थाना खरगपुर1
- टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर बीट के बन रक्षक को लोकायुक्त टीम ने 5हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों से पकड़ा देखिए खास रिपोर्ट1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अवैध वसूली का खेल? ₹10 के पर्चे के नाम पर ₹20 वसूले1
- ग्राम पंचायत खजरी में अवैध शराब बिक्री की समस्या गंभीर है, खासकर शासकीय हाईस्कूल के पास। महिलाओं का आरोप है कि मुन्ना नामक व्यक्ति द्वारा संचालित शराब की दुकान से छात्र-छात्राओं और महिलाओं को परेशानी हो रही है। शराबी लोगों द्वारा अभद्रता की घटनाएं भी हो रही हैं। आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। अवैध शराब बिक्री का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल3
- Post by Sameer Khan1
- जनगणना ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की संदिग्ध मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जतारा। जतारा थाना क्षेत्र के लार गांव में जनगणना कार्य में लगे एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महेंद्र यादव (30 वर्ष) निवासी पिपरट के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र यादव जनगणना कार्य के सिलसिले में लार गांव पहुंचे हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में संदेह बना हुआ है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे रही है... राज्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से 25 से ज्यादा गाय या भैंस पालने पर ₹ 10 लाख का अनुदान दिया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुंदेली संवाद न्यूज MadhyaPradesh दुग्ध_उत्पादन1