logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*125 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने के बावजूद बिजली चोरी पर कार्रवाई, दो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी व जुर्माना* बिक्रमगंज / रोहतास।बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं एवं बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व वसूली के साथ-साथ बिजली चोरी के मामलों की भी लगातार जांच की जा रही है। अभियान के दौरान विभागीय टीम गांव-गांव एवं शहरी मोहल्लों में जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील कर रही है। इसी क्रम में जांच के दौरान बिजली चोरी के दो मामले सामने आए हैं, जिन पर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान गीधा गांव निवासी हरी नारायण चौधरी पिता-गुलाब चंद चौधरी द्वारा मुख्य सर्विस तार में कटिंग कर अतिरिक्त तार जोड़ते हुए मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा चोरी करते पाया गया। इस मामले में विभाग द्वारा 26711 रूपये की राजस्व क्षति का आकलन करते हुए उनके विरुद्ध दावथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं नावाडीह गांव निवासी अजय साह पिता-रामनाथ साह पर बिना वैध विद्युत कनेक्शन लिए एलटी पोल से अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली चोरी करने का आरोप पाया गया। जांच के दौरान उनके परिसर में मीटर स्थापित नहीं पाया गया तथा वैध विद्युत कनेक्शन से संबंधित कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इस मामले में विभाग द्वारा 12663 का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने बताया कि बिजली चोरी की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी गई है, इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता बिजली चोरी जैसे अवैध कार्य कर रहे हैं, जो पूरी तरह दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित रखने तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए समय पर बिजली बिल का भुगतान करना अत्यंत आवश्यक है। बकाया रहने से विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ई.ब्रवीम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 20 हजार रुपये से अधिक तथा शहरी क्षेत्रों में 5 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रहने पर उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई कर रही हैं। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें तथा बिजली चोरी जैसे अवैध कार्यों से बचें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_Rajnikant Pandey riport
Rajnikant Pandey riport
काराकाट, रोहतास, बिहार•
7 hrs ago
d7ed589a-55a9-49aa-a002-32a60196aa69

*125 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने के बावजूद बिजली चोरी पर कार्रवाई, दो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी व जुर्माना* बिक्रमगंज / रोहतास।बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं एवं बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व वसूली के साथ-साथ बिजली चोरी के मामलों की भी लगातार जांच की जा रही है। अभियान के दौरान विभागीय टीम गांव-गांव एवं शहरी मोहल्लों में जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील कर रही है। इसी क्रम में जांच के दौरान बिजली चोरी के दो मामले सामने आए हैं, जिन पर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान गीधा गांव निवासी हरी नारायण चौधरी पिता-गुलाब चंद चौधरी द्वारा मुख्य सर्विस तार में कटिंग कर अतिरिक्त तार जोड़ते हुए मीटर को बाईपास कर विद्युत ऊर्जा

9c18a382-7327-489f-8f98-d11988bfae3b

चोरी करते पाया गया। इस मामले में विभाग द्वारा 26711 रूपये की राजस्व क्षति का आकलन करते हुए उनके विरुद्ध दावथ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं नावाडीह गांव निवासी अजय साह पिता-रामनाथ साह पर बिना वैध विद्युत कनेक्शन लिए एलटी पोल से अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली चोरी करने का आरोप पाया गया। जांच के दौरान उनके परिसर में मीटर स्थापित नहीं पाया गया तथा वैध विद्युत कनेक्शन से संबंधित कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इस मामले में विभाग द्वारा 12663 का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने बताया कि बिजली चोरी की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी गई है, इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता बिजली चोरी जैसे अवैध

92c096bb-92a1-490d-8b3e-d54e76355c2c

कार्य कर रहे हैं, जो पूरी तरह दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित रखने तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए समय पर बिजली बिल का भुगतान करना अत्यंत आवश्यक है। बकाया रहने से विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ई.ब्रवीम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 20 हजार रुपये से अधिक तथा शहरी क्षेत्रों में 5 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रहने पर उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई कर रही हैं। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें तथा बिजली चोरी जैसे अवैध कार्यों से बचें, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • कशिश न्यूज़ घरेलू गैस की आपूर्ति में किल्लत से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते 10 सिलेंडर किया जब्त दो धंधेबाज पुलिस हीरासत में होने से मचा हड़कंप
    1
    कशिश न्यूज़ 
घरेलू गैस की आपूर्ति में किल्लत से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते 10 सिलेंडर किया जब्त दो धंधेबाज पुलिस हीरासत में होने से मचा हड़कंप
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में आज गुरुवार से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा को लेकर इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है. प्रखंड संसाधन केंद्र से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुधवार तक उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपी) उपलब्ध करा दी गई हैं.लेकिन विद्यार्थियों को इस बार हाथों में प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे. वार्षिक मल्यांकन  2026 के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रखंड में स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त तथा ससमय मूल्यांकन कार्य के लिए प्रखंड क्षेत्र के कुल 162 शिक्षक शिक्षिकाओं को 12 मार्च से 18 मार्च 2026 तक विक्षक के रुप में प्रतिनियुक्त किया है. उन्होंने आगे बताया कि विभाग की ओर से संचालित ई - शिक्षा पोर्टल पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 45 मिनट पहले प्रश्न पत्र अपलोड कर दिया जाएगा. विद्यालय के शिक्षक पोर्टल से प्रश्न पत्र देखकर उसे ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे और छात्र-छात्राएं वही प्रश्न अपनी कॉपी में लिखकर उत्तर देंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
    1
    सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में आज गुरुवार से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा को लेकर इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है. प्रखंड संसाधन केंद्र से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुधवार तक उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपी) उपलब्ध करा दी गई हैं.लेकिन विद्यार्थियों को इस बार हाथों में प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे.
वार्षिक मल्यांकन  2026 के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रखंड में स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त तथा ससमय मूल्यांकन कार्य के लिए प्रखंड क्षेत्र के कुल 162 शिक्षक शिक्षिकाओं को 12 मार्च से 18 मार्च 2026 तक विक्षक के रुप में प्रतिनियुक्त किया है.
उन्होंने आगे बताया कि विभाग की ओर से संचालित ई - शिक्षा पोर्टल पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 45 मिनट पहले प्रश्न पत्र अपलोड कर दिया जाएगा. विद्यालय के शिक्षक पोर्टल से प्रश्न पत्र देखकर उसे ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे और छात्र-छात्राएं वही प्रश्न अपनी कॉपी में लिखकर उत्तर देंगे.
उन्होंने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    22 min ago
  • अरवल। जिला पदाधिकारी अमृता बैंस के उपस्थिति साथ में कुथाॅ विधायक पप्पू कुमार वर्मा रेल आंदोलन के सूत्रधार अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव के उपस्थिति में चिन्हित जमीन स्टेट हाईवे 68 पर स्थित बेलखारा शहर तेलपा केयाल पंचायत के तिनमोहन पर स्थित भूमि का फाइनल सीमांकन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त प्रभारी पुलिस अधीक्षक अरवल अरवल पुलिस उपाधीक्षक प्रखंड विकास पदाधिकारी करपी समेत सभी पदाधिकारी गण उपस्थित होकर साथ में सभी किसान भाइयों के उपस्थिति में सीमांकन का कार्य संपन्न किया गया
    1
    अरवल।  जिला पदाधिकारी अमृता बैंस के उपस्थिति साथ में कुथाॅ विधायक पप्पू कुमार वर्मा रेल आंदोलन के सूत्रधार अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव के उपस्थिति में चिन्हित जमीन स्टेट हाईवे 68 पर स्थित बेलखारा शहर तेलपा केयाल पंचायत के तिनमोहन पर स्थित भूमि का फाइनल सीमांकन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त प्रभारी पुलिस अधीक्षक अरवल अरवल पुलिस उपाधीक्षक प्रखंड विकास पदाधिकारी करपी समेत सभी पदाधिकारी गण उपस्थित होकर साथ में सभी किसान भाइयों के उपस्थिति में सीमांकन का कार्य संपन्न किया गया
    user_Satveer Singh
    Satveer Singh
    Journalist अरवल, अरवल, बिहार•
    1 hr ago
  • सासाराम शहर में अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। SDM डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में जकी शाहिद मोहल्ले में छापेमारी कर 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई नेहाल आलम के पुत्रों रिजवान आलम और कामरान आलम के मकान पर की गई। बरामद सिलेंडरों में 6 इंडियन गैस और 4 एचपी गैस के सिलेंडर शामिल हैं। अवैध भंडारण के आरोप में दोनों को सासाराम नगर थाना पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही SDM ने बुधवार को दोपहर क़रीब 12 बजे बताया है कि पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करें, जनता की समस्याओं का समाधान करें और किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सासाराम शहर में अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। SDM डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में जकी शाहिद मोहल्ले में छापेमारी कर 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई नेहाल आलम के पुत्रों रिजवान आलम और कामरान आलम के मकान पर की गई। बरामद सिलेंडरों में 6 इंडियन गैस और 4 एचपी गैस के सिलेंडर शामिल हैं। अवैध भंडारण के आरोप में दोनों को सासाराम नगर थाना पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है।
इसके साथ ही SDM ने बुधवार को दोपहर क़रीब 12 बजे बताया है कि पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करें, जनता की समस्याओं का समाधान करें और किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    1 hr ago
  • Post by Bihar News 24
    1
    Post by Bihar News 24
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Journalist Bhojpur, Bihar•
    3 hrs ago
  • 10 मार्च जन सुराज पार्टी संगठन पुनः गठन के समय जनता के साथ जन सुराज कार्य कर्ता,बिहार सहित पूरे भारत को एक अच्छी पार्टी के रूप में आयी है,जनता को जन सुराज से जुड़ कर बिहार के साथ पूरे देश को आगे बढाने का कार्य करने की जरूरत है,प्रशांत किशोर!
    1
    10 मार्च जन सुराज पार्टी संगठन पुनः गठन के समय जनता के साथ जन सुराज कार्य कर्ता,बिहार सहित पूरे भारत को एक अच्छी पार्टी के रूप में आयी है,जनता को जन सुराज से जुड़ कर बिहार के साथ पूरे देश को आगे बढाने का कार्य करने की जरूरत है,प्रशांत किशोर!
    user_Saroj kumar
    Saroj kumar
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Dharmendar Pathak
    1
    Post by Dharmendar Pathak
    user_Dharmendar Pathak
    Dharmendar Pathak
    Sasaram, Rohtas•
    11 hrs ago
  • कशिश न्यूज़ घरेलू गैस की आपूर्ति में किल्लत से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते 10 सिलेंडर किया जब्त दो धंधेबाज पुलिस हीरासत में होने से मचा हड़कंप
    1
    कशिश न्यूज़ 
घरेलू गैस की आपूर्ति में किल्लत से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते 10 सिलेंडर किया जब्त दो धंधेबाज पुलिस हीरासत में होने से मचा हड़कंप
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.