logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Dharmendar Pathak
Dharmendar Pathak
Sasaram, Rohtas•
2 hrs ago

More news from Rohtas and nearby areas
  • Post by Dharmendar Pathak
    1
    Post by Dharmendar Pathak
    user_Dharmendar Pathak
    Dharmendar Pathak
    Sasaram, Rohtas•
    2 hrs ago
  • मध्य विद्यालय सूर्यपूरा के छात्र-छात्रों को शैक्षणिक जानकारी व व्यावहारिक अनुभव दिलाने के उद्देश्य से विद्यालय की ओर से परिभ्रमण को बोध गया मंगलवार को सुबह 08 बजे हुआ रवाना हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक, सामाजिक और शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त कीं। परिभ्रमण दल विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में गया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्हें पुस्तकीय पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है।साथ में शिक्षक नीरज सिंह, लालबाबू सिंह, शिक्षिका सौम्या राज, साक्षी वर्मा की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को भ्रमण स्थल के महत्व के बारे में जानकारी दी और अनुशासन व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। परिभ्रमण से छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।
    1
    मध्य विद्यालय सूर्यपूरा के छात्र-छात्रों को शैक्षणिक जानकारी व व्यावहारिक अनुभव दिलाने के उद्देश्य से विद्यालय की ओर से परिभ्रमण को बोध गया मंगलवार को सुबह 08 बजे हुआ रवाना हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक, सामाजिक और शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त कीं। परिभ्रमण दल विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में 
गया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्हें पुस्तकीय पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है।साथ में शिक्षक नीरज सिंह, लालबाबू सिंह, शिक्षिका सौम्या राज, साक्षी वर्मा की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को भ्रमण स्थल के महत्व के बारे में जानकारी दी और अनुशासन व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। परिभ्रमण से छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    19 hrs ago
  • ईद-उल-फितर एंव रामनवमी त्योहार को शांतीपूर्ण एंव सौहार्द वातावरण में मनाने हेतू सदभावना समिती की बैठक आयोजित काराकाट / रोहतास।श्रम परावर्तन पदाधिकारी काराकाट देवाशिष सिंह के अध्यक्षता में पंचायत जयश्री धनहरा अमौना एंव दनवार में ईद-उल-फितर एंव रामनवमी त्योहार को शांतीपूर्ण एंव सौहार्द वातावरण में मनाने हेतू सदभावना समिती की बैठक आयोजित की गई और ग्रामीणों से पर्व को शांतीपूर्ण मनाने हेतू अपील की गई। मौके पर-प्रखंड आपुर्ती पदाधिकारी राहुल सिंह,प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार,थानाध्यक्ष काराकाट विवेक कुमार ,मुखिया प्रतिनिधी-रितेश सिंह,चिंटु कुमार, भैया जी जितेंन्द्र कमला देवी(धनहरा मुखिया),विकास मित्र पुनम,सरस्वती,संतोष पंचायत सचिव अविनाश कुमार ऐनूल हक इत्यादी सभी ग्रामीण भाग लिए ।
    4
    ईद-उल-फितर एंव रामनवमी त्योहार को शांतीपूर्ण एंव सौहार्द वातावरण में मनाने हेतू सदभावना समिती की बैठक आयोजित
काराकाट / रोहतास।श्रम परावर्तन पदाधिकारी काराकाट देवाशिष सिंह के अध्यक्षता में पंचायत जयश्री धनहरा अमौना एंव दनवार में ईद-उल-फितर एंव रामनवमी त्योहार को शांतीपूर्ण एंव सौहार्द वातावरण में मनाने हेतू सदभावना समिती की बैठक आयोजित की गई और ग्रामीणों से पर्व को शांतीपूर्ण मनाने हेतू अपील की गई।
मौके पर-प्रखंड आपुर्ती पदाधिकारी राहुल सिंह,प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार,थानाध्यक्ष काराकाट विवेक कुमार ,मुखिया प्रतिनिधी-रितेश सिंह,चिंटु कुमार, भैया जी जितेंन्द्र कमला देवी(धनहरा मुखिया),विकास मित्र पुनम,सरस्वती,संतोष पंचायत सचिव अविनाश कुमार ऐनूल हक इत्यादी सभी ग्रामीण भाग लिए ।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    22 hrs ago
  • औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर प्रधान जिला जज द्वारा किया गया प्रेस कॉफ्रेंस औरंगाबाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री राजीव रंजन कुमार द्वारा जिला के विभिन्न समाचार पत्रो, प्रिट मिडिया, इलेक्ट्र्ॉनिक मिडिया के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में प्राधिकार के द्वारा किये किये गये कार्यो के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विभिन्न संवाददाताओं को उपलब्ध कराया गया। प्रधान जिला जज ने न्यायालयों से सम्बन्धित सुलहनीय वादों में अबतक की गयी कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा सभी संवाददाताओं को उपलब्ध कराया गया। प्रधान जिला जज द्वारा बताया कि दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालय में लम्बित सभी तरह के सुलहनीय वादों से सम्बन्धित नोटिस को विभिन्न थाना के माध्यम से पक्षकार को हस्तगत कराया गया है साथ ही तामिला प्रतिवेदन पर प्राप्त मोबाईल संख्या के आधार पर कार्यालय द्वारा उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उपस्थित रहने हेतु भी सूचित किया गया है। प्रधान जिला जज द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पूर्ववर्ती आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत से सम्बन्धित विविध गतिविधियों में अपने अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से बृहत प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी पत्रकारो का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्ति पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही साथ 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है इसके लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही साथ आगे भी पूर्ण सहयोग सभी संवाददाताओं का मिलता रहेगा, ऐसा सभी संवाददाताओं से अपेक्षा की गयी है। प्रधान जिला जज द्वारा सभी विभागों द्वारा अपने विभाग अन्तर्गत लम्बित सुलहनीय वादों की सूची उपलब्ध कराने हेतु दिये गये निर्देश से संवाददाताओं को अवगत कराया गया। जिला जज ने बताया कि सभी सम्बन्धित विभागों न्यायालय तथा सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक का आयोजन किया गया है। मीडिया द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए किये गये सार्थक सहयोग के प्रतिफल के रूप में राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन इसका साकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। इस प्रेस कान्फ्रेस में प्रधान जिला जज ने संवाददाताओं को बताया कि परिवारिक मामलों के निस्तारण में इस जिला पूर्व में भी अच्छा रहा है और इसे और अब्बल बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी और इसके लिए कई वादों का चयन किया गया है। इस प्रेस कान्फ्रेंन्स में वादों के सम्बन्ध में प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारम्भिक स्तर पर अभी तक 3560 सुलहनीय वाद जो न्यायालय में लम्बित है चिन्ह्ति किया गया है तथा 70 वादों में निस्तारण हेतु सहमति प्रदान किया गया है तथा तथा 600 वादों का निस्तारण का लक्ष्य से सम्बन्धित ब्यौरा संवाददाताओं का उपलब्ध कराया गया। साथ ही प्री-लिटिगेशन के अन्तर्गत 5610 से अधिक बैंक ऋण सम्बन्धी मामलों में पक्षकारों को नोटिस किया गया है तथा 1500 से अधिक मामलो को इस लोक अदालत में निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है और इनसे सम्बन्धित नोटिस प्रेषण की कार्रवाई की जा चुकी है, जिसे आगे बढ़ने की संभावना है। साथ ही साथ प्रेस वार्ता के समय बताया गया कि न्यायालय स्तर से बड़े पैमाने पर नोटिस प्रेषित करने की कार्रवाई की गयी है जिससे कि न्यायालय में लम्बित सभी तरह के सुलहनीय मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण संभव हो सकेगा। *संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित प्रधान जिला जज एवं सचिव द्वारा जिला वासियों से संयुक्त रूप से आह्वान किया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा-से ज्यादा लाभ उठायें। प्रधान जिला जज द्वारा यह भी कहा गया है कि बहुत सारे सोसल मीडिया पर बिजली विपत्र माफी एवं यातायात चालान माफी से सम्बन्धित वीडिया को प्रसारित किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है और इस तरह के मामलों में माफी की कोई योजना नहीं है इस कारण इस तरह के सोसल मीडिया पर प्रसारित किसी भी तरह की अफवाह की ओर लोगों को ध्यान नहीं देने का अपील किया गया है।* इस अवसर पर सभी संवाददाताओं ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहत प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका को पुरी तरह से निर्वह्न करने का भरोसा दिया गया और कहा गया कि पूर्व में भी हमलोगो का सहयोग मिला है और यह निरंतर जारी रहेगा। सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित निस्तारण हेतु गठित बेंच के बारे में जानकारी देते संवाददाताओं को बताया कि व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद एवं अनुमण्डलीय न्यायालय, दाउदनगर को मिलाकर कुल 12 बेंचों का गठन किया गया है जिसमें वादों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा। सचिव ने बताया कि औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक में वादों के निष्पादन हेतु बेंच संख्या 01 भरण-पोषण वाद तथा पारिवारिक मामलें, बेंच संख्या संख्या 2 पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय से सम्बन्धित मामलें। बेंच संख्या 3 पर मोटर दुर्घटना वाद, ईजराय वाद, बेंच संख्या 4 पर औरंगाबाद जिला के सभी बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलें, बेंच संख्या 05 पर अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, तृतीय (खाली न्यायालय) एवं चतुर्थ तथा पंचम के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद एवं श्री राजीव कुमार न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय मामलें, बेंच संख्या 06 पर अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी षष्टम एवं सप्तम् के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद तथा एनआई अधिनियम से सम्बन्धित मामलें, बेंच संख्या 07 पर अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय श्री ओम प्रकाश नारायण सिंह, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित सूलहनीय वाद एवं अन्य न्यायालय जो अभी खाली है, बेंच संख्या 08 पर खनिज, वन, श्रम एवं विद्युत, मापतौल से सम्बन्धित मामलें, बेंच संख्या 09 पर श्री शुभान्कर शुक्ला न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित मामलें एवं द0प्र0सं0 की धारा 107 एवं 144 से सम्बन्धित वाद बेंच संख्या 10 पर अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी, दाउदनगर के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय मामलें एवं द0प्र0सं0 की धारा 107 एवं 144 से सम्बन्धित वाद का निस्तारण किया जायेगा। बेंच संख्या 11 पर श्री आशीष कुमार एवं श्वेताभ शाण्डील्य न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद का निस्तारण किया जायेगा, तथा एक अतिरिक्त बेंच संख्या 12 के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक मामलें, तथा दीवानी से सम्बन्धित सुलहनीय मामलें एवं दूरभाष से सम्बन्धित मामलें का निस्तारण किया जायेगा। सचिव द्वारा जिला वासियों से यह अपील भी किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक फायदा उठायें और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन आकर अपने वादों को निस्तारण कराने में विशेष रूचि लें और राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा जिलावासियों को अधिक से अधिक मिले इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर है। सचिव द्वारा यह भी बताया कि बेंच से सम्बन्धित विस्तृत विवरणी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सूचना-पट्ट पर चश्चा कराया गया है जिससे कि न्यायालय आने वाले लोगो को बेंच से सम्बन्धित सूचना प्राप्त करने में सुविधा हो।
    1
    औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर प्रधान जिला जज द्वारा किया गया प्रेस कॉफ्रेंस
औरंगाबाद   प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री राजीव रंजन कुमार द्वारा जिला के विभिन्न समाचार पत्रो, प्रिट मिडिया, इलेक्ट्र्ॉनिक मिडिया के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में प्राधिकार के द्वारा किये किये गये कार्यो के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विभिन्न संवाददाताओं को उपलब्ध कराया गया। प्रधान जिला जज ने न्यायालयों से सम्बन्धित सुलहनीय वादों में अबतक की गयी कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा सभी संवाददाताओं को उपलब्ध कराया गया। प्रधान जिला जज द्वारा बताया कि दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालय में लम्बित सभी तरह के सुलहनीय वादों से सम्बन्धित नोटिस को विभिन्न थाना के माध्यम से पक्षकार को हस्तगत कराया गया है साथ ही तामिला प्रतिवेदन पर प्राप्त मोबाईल संख्या के आधार पर कार्यालय द्वारा उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उपस्थित रहने हेतु भी सूचित किया गया है। 
प्रधान जिला जज द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पूर्ववर्ती आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत से सम्बन्धित विविध गतिविधियों में अपने अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से बृहत प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी पत्रकारो का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्ति पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही साथ 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है इसके लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही साथ आगे भी पूर्ण सहयोग सभी संवाददाताओं का मिलता रहेगा, ऐसा सभी संवाददाताओं से अपेक्षा की गयी है। प्रधान जिला जज द्वारा सभी विभागों द्वारा अपने विभाग अन्तर्गत लम्बित सुलहनीय वादों की सूची उपलब्ध कराने हेतु दिये गये निर्देश से संवाददाताओं को अवगत कराया गया।  जिला जज ने बताया कि सभी सम्बन्धित विभागों न्यायालय तथा सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक का आयोजन किया गया है। मीडिया द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए किये गये सार्थक सहयोग के प्रतिफल के रूप में राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन इसका साकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। इस प्रेस कान्फ्रेस में प्रधान जिला जज ने संवाददाताओं को बताया कि परिवारिक मामलों के निस्तारण में इस जिला पूर्व में भी अच्छा रहा है और इसे और अब्बल बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी और इसके लिए कई वादों का चयन किया गया है।
इस प्रेस कान्फ्रेंन्स में वादों के सम्बन्ध में प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारम्भिक स्तर पर अभी तक 3560 सुलहनीय वाद जो न्यायालय में लम्बित है चिन्ह्ति किया गया है तथा 70 वादों में निस्तारण हेतु सहमति प्रदान किया गया है तथा तथा 600 वादों का निस्तारण का लक्ष्य से सम्बन्धित ब्यौरा संवाददाताओं का उपलब्ध कराया गया। साथ ही प्री-लिटिगेशन के अन्तर्गत 5610 से अधिक बैंक ऋण सम्बन्धी मामलों में पक्षकारों को नोटिस किया गया है तथा 1500 से अधिक मामलो को इस लोक अदालत में निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है और इनसे सम्बन्धित नोटिस प्रेषण की कार्रवाई की जा चुकी है, जिसे आगे बढ़ने की संभावना है। साथ ही साथ प्रेस वार्ता के समय बताया गया कि न्यायालय स्तर से बड़े पैमाने पर नोटिस प्रेषित करने की कार्रवाई की गयी है जिससे कि न्यायालय में लम्बित सभी तरह के सुलहनीय मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण संभव हो सकेगा। 
*संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित प्रधान जिला जज एवं सचिव द्वारा जिला वासियों से संयुक्त रूप से आह्वान किया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा-से ज्यादा लाभ उठायें। प्रधान जिला जज द्वारा यह भी कहा गया है कि बहुत सारे सोसल मीडिया पर बिजली विपत्र माफी एवं यातायात चालान माफी से सम्बन्धित वीडिया को प्रसारित किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है और इस तरह के मामलों में माफी की कोई योजना नहीं है इस कारण इस तरह के सोसल मीडिया पर प्रसारित किसी भी तरह की अफवाह की ओर लोगों को ध्यान नहीं देने का अपील किया गया है।*  
इस अवसर पर सभी संवाददाताओं ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहत प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका को पुरी तरह से निर्वह्न करने का भरोसा दिया गया और कहा गया कि पूर्व में भी हमलोगो का सहयोग मिला है और यह निरंतर जारी रहेगा। सचिव ने राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित निस्तारण हेतु गठित बेंच के बारे में जानकारी देते संवाददाताओं को बताया कि व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद एवं अनुमण्डलीय न्यायालय, दाउदनगर को मिलाकर कुल 12 बेंचों का गठन किया गया है जिसमें वादों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा। सचिव ने बताया कि औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक में वादों के निष्पादन हेतु बेंच संख्या 01 भरण-पोषण वाद तथा पारिवारिक मामलें, बेंच संख्या  संख्या 2 पर  मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी  के न्यायालय से सम्बन्धित मामलें।  बेंच संख्या 3 पर मोटर दुर्घटना वाद, ईजराय वाद, बेंच संख्या 4 पर औरंगाबाद जिला के सभी बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलें,  बेंच संख्या 05  पर  अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, तृतीय (खाली न्यायालय) एवं चतुर्थ तथा पंचम के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद एवं श्री राजीव कुमार न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय मामलें, बेंच संख्या 06 पर अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी षष्टम एवं सप्तम् के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद तथा एनआई अधिनियम से सम्बन्धित मामलें, बेंच संख्या 07 पर अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय श्री ओम प्रकाश नारायण सिंह, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित सूलहनीय वाद एवं अन्य न्यायालय जो अभी खाली है,  बेंच संख्या 08 पर खनिज, वन, श्रम एवं विद्युत, मापतौल से सम्बन्धित मामलें, बेंच संख्या 09 पर  श्री शुभान्कर शुक्ला न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित मामलें एवं द0प्र0सं0 की धारा 107 एवं 144 से सम्बन्धित वाद बेंच संख्या 10 पर अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी, दाउदनगर के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय मामलें एवं द0प्र0सं0 की धारा 107 एवं 144 से सम्बन्धित वाद का निस्तारण किया जायेगा। बेंच संख्या 11 पर श्री आशीष कुमार एवं श्वेताभ शाण्डील्य न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद का निस्तारण किया जायेगा, तथा एक अतिरिक्त बेंच संख्या 12 के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक मामलें, तथा दीवानी से सम्बन्धित सुलहनीय मामलें एवं दूरभाष से सम्बन्धित मामलें का निस्तारण किया जायेगा। 
सचिव द्वारा जिला वासियों से यह अपील भी किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक फायदा उठायें और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन आकर अपने वादों को निस्तारण कराने में विशेष रूचि लें और राष्ट्रीय लोक अदालत का  फायदा जिलावासियों को अधिक से अधिक मिले इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर है। सचिव द्वारा यह भी बताया कि बेंच से सम्बन्धित विस्तृत विवरणी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सूचना-पट्ट पर चश्चा कराया गया है जिससे कि न्यायालय आने वाले लोगो को बेंच से सम्बन्धित सूचना प्राप्त करने में सुविधा हो।
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Sushil kumar sharma संपादक
    1
    Post by Sushil kumar sharma संपादक
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    Actor/Actress केसाठ, बक्सर, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Public Media news
    1
    Post by Public Media news
    user_Public Media news
    Public Media news
    Aurangabad, Bihar•
    17 hrs ago
  • Md Zama khan
    1
    Md Zama khan
    user_Ansarul Haque khan
    Ansarul Haque khan
    Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    19 hrs ago
  • सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रस्तावित 02 बजे पंचायत समिति सदस्यों की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक में अपेक्षित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि निर्धारित समय पर पर्याप्त सदस्य उपस्थित नहीं होने से बैठक को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की यह बैठक अब आगामी 24 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। बीडीओ ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से अगली बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि प्रखंड से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। बैठक स्थगित होने से कई प्रस्तावों पर फिलहाल निर्णय टल गया है।
    1
    सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रस्तावित 02 बजे पंचायत समिति सदस्यों की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक में अपेक्षित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि निर्धारित समय पर पर्याप्त सदस्य उपस्थित नहीं होने से बैठक को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की यह बैठक अब आगामी 24 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
बीडीओ ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से अगली बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि प्रखंड से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। बैठक स्थगित होने से कई प्रस्तावों पर फिलहाल निर्णय टल गया है।
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.