Shuru
Apke Nagar Ki App…
महावीर एंक्लेव में 25 वर्षीय पुनीत की हुई थी होली के दिन हत्या पालम थाना के बाहर जोरदार प्रदर्शन और धरना परिवार का पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का.......
Public Media news
महावीर एंक्लेव में 25 वर्षीय पुनीत की हुई थी होली के दिन हत्या पालम थाना के बाहर जोरदार प्रदर्शन और धरना परिवार का पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का.......
More news from बिहार and nearby areas
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के देवहरा स्थित पुनपुन नदी से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर खेत के तरफ टहलने गए थें, इसी दरम्यान नदी के किनारे शव को तैरता देखा। और पुलिस को सूचना दी गई। शव को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से वृद्ध व्यक्ति के शव को पानी में से निकलवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया, परन्तु अब तक शिनाख्त नहीं हो पाया है। फिलहाल शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा।1
- प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टीअनंतपुर टोंगरी के पास मंगलवार को लगभग 5 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव (50) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड से सटे बिहार क्षेत्र में इन दिनों एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के तहत झारखंड क्षेत्र से हाइवा वाहनों के माध्यम से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है तथा सड़क को समतल करने के लिए भारी मशीनों से लेवलिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यकि अचानक सड़क निर्माण में लगी मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि शव मशीन के अंदर फंस गया है, जिसे निकालने के लिए प्रयास जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।1
- हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड क्षेत्र के बाणभट्ट म वि बन्धु बिगहा के छात्र छात्राओं शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर गए1
- सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ चुलाई शराब एवं महुआ फूल भी शामिल थे। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीती कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी अमल किशोर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक रामप्रीती कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब एवं महुआ फूल को नियमानुसार नष्ट किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। उत्पाद विभाग की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे । इस दौरान क्या कहते है उत्पाद निरीक्षक2
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- मेहनत रंग लाई: मंत्री विजय कुमार सिन्हा का सख्त आदेश, ड्राइवरों के लिए बड़ी खुशखबरी!1
- राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए क्राइम दस्तक के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में मानवाधिकार, सामाजिक न्याय तथा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर क्राइम दस्तक के प्रधान संपादक ने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ उठाने का कार्य किया है। मानवाधिकार की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करना समाज के लिए एकसकारात्मक संदेश है, जिससे अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने क्राइम दस्तक परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज सेवा के कार्यों में उनके साथ सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा भाव से कार्य करना उनका कर्तव्य है और आगे भी वे इसी भावना के साथ समाज के गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज में न्याय, समानता और मानवाधिकार की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने क्राइम दस्तक के प्रधान संपादक तथा पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर सफलता की कामना की।1
- गया जी -बुडको रोड्स की पोल खुली: विभाग, इंजीनियर या ठेकेदार?1
- Post by Vikram Dewang1