Shuru
Apke Nagar Ki App…
समेकित जांच चौकी डोभी पर करोड़ों रुपए जब्त की गई अवैध शराब का विनष्टीकरण सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ चुलाई शराब एवं महुआ फूल भी शामिल थे। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीती कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी अमल किशोर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक रामप्रीती कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब एवं महुआ फूल को नियमानुसार नष्ट किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। उत्पाद विभाग की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे । इस दौरान क्या कहते है उत्पाद निरीक्षक
महेंद्र शर्मा
समेकित जांच चौकी डोभी पर करोड़ों रुपए जब्त की गई अवैध शराब का विनष्टीकरण सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ चुलाई शराब एवं महुआ फूल भी शामिल थे। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीती कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी अमल किशोर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक रामप्रीती कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब एवं महुआ फूल को नियमानुसार नष्ट किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। उत्पाद विभाग की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे । इस दौरान क्या कहते है उत्पाद निरीक्षक
More news from बिहार and nearby areas
- सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ चुलाई शराब एवं महुआ फूल भी शामिल थे। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीती कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी अमल किशोर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक रामप्रीती कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब एवं महुआ फूल को नियमानुसार नष्ट किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। उत्पाद विभाग की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे । इस दौरान क्या कहते है उत्पाद निरीक्षक2
- गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकन्द थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार जाँच में जुटी पुलिस आगे कार्रवाई की जा रही है इसमें जितने लोग शामिल होंगे सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा1
- Post by Mukesh Kumar1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- भारत के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 क्रिकेट विश्व कप में तीसरी बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अनेक भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अद्भुत खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को विश्व विजेता की तरह खेलते हुए शानदार तरीके से पराजित किया और एक बार फिर पूरे विश्व में भारत का तिरंगा लहराने का गौरव प्राप्त किया। यह जीत केवल खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे देश के 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं की जीत है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने जिस धैर्य, आत्मविश्वास और जज्बे के साथ मैदान में प्रदर्शन किया, वह पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कठिन परिस्थितियों में भी खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी, गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी और फील्डरों की चुस्ती ने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।उन्होंने कहा कि जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप अपने नाम किया, तब पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर शहर तक हर भारतीय इस जीत का जश्न मना रहा है। यह जीत भारतीय खेल प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है। भारतीय खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि जब देश के लिए खेलने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जमकर सराहना की और कहा कि यह जीत भारत के गौरव को और ऊंचा करने वाली है। खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नया इतिहास रच दिया है। यह जीत देश के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगी और भारत में खेलों के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान, कोच और सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भारतीय टीम इसी प्रकार देश का नाम रोशन करती रहेगी और विश्व मंच पर भारत का तिरंगा सदैव ऊंचा लहराता रहेगा। बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा केवरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग संतोष ठाकुर डॉ अशोक संतोष कुमार1
- प्रखंड अंतर्गत महुगाई गांव स्थित महावीर मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरीकीर्तन आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो। मंदिर परिसर में हरे राम–हरे कृष्ण के जयकारों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि संतोष राणा भी मंदिर परिसर पहुंचे और कीर्तन में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।1
- रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और युवक के बीच विवाद हुआ था। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।1
- लड़की लोग से निवेदन है ऐसे जगह मत जाओ जहां सेफ्टी नहीं हो1