Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटनी में व्यस्त बाजार में बेकाबू कार का कहर, कई दुकानें क्षतिग्रस्त—चार घायल अस्पताल में भर्ती
Shivcharan Yadav
कटनी में व्यस्त बाजार में बेकाबू कार का कहर, कई दुकानें क्षतिग्रस्त—चार घायल अस्पताल में भर्ती
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार1
- माई नदी का ‘मर्डर प्लान’ बेनकाब! अवैध उत्खनन पर SDM का कड़ा एक्शन, निगम–कंपनी को थमाया नोटिस कटनी | माई नदी के किनारे अवैध मिट्टी उत्खनन और प्राकृतिक बहाव से छेड़छाड़ के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों और निर्माण कंपनी पर शिकंजा कसा गया है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाया गया कि— बिना वैध अनुमति नदी किनारे से मिट्टी निकाली जा रही थी। लगभग 5×200 मीटर क्षेत्र में अस्थायी रैम्प बनाकर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को प्रभावित किया गया। मौके पर मौजूद जेसीबी चालकों ने बताया कि कार्य निगम के उपयंत्री के निर्देश पर किया जा रहा था। प्रकरण में मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 253 के तहत नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोष सिद्ध होने पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना एवं मशीनरी/सामग्री राजसात करने की कार्रवाई संभव है। प्रशासन ने 28 फरवरी 2026 तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकपक्षीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कटनी में नदी-नालों के साथ हो रहे छेड़छाड़ के मामलों पर यह कार्रवाई बड़ा संदेश मानी जा रही है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दोषियों पर अंतिम निर्णय कितना सख्त होता है। 🚨1
- Post by राधे बर्मन1
- *लोकेशन कटनी जिला कटनी* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* *बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने आंगनवाड़ी बच्चों को वितरित की ड्रेस* *कटनी के बड़वारा। समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्री-स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मदारीटोला बड़वारा एवं ददरी टोला विलायतकला में अध्ययनरत बच्चों को ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग बड़वारा की सुपरवाइजर प्रियंका पांडे एवं ज्योति बर्मन के आतिथ्य में आयोजित हुआ* *इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष आर. एल. चौधरी ने बच्चों को टी-शर्ट, जैकेट, जूते एवं मोजे प्रदान किए। नए वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं*। *कार्यक्रम में संगीता बर्मन, राजेश कुमार चौधरी, रविकांत राय, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता मिश्रा (ददरी टोला विलायतकला) एवं सरोज बाई (मदारीटोला बड़वारा) सहित अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही*सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ*।3
- पीएम श्री कन्या हाई स्कूल पटेरा में मुकेश गूजरे प्राचार्य ने स्टेशनरी किट वितरण की पटेरा,/पीएमश्री कन्या हाई स्कूल पटेरा में कक्षा दसवीं के बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्टेशनरी किट का वितरण किया गया । शासकीय हाई स्कूल राजाबंदी के प्राचार्य मुकेश कुमार गूजरे द्वारा विद्यालय की कक्षा दसवीं की सभी बालिकाओं को परीक्षा उपयोगी स्टेशनरी किट का वितरण किया गया । साथ ही श्री गुजरे जी द्वारा बालिकाओं को परिश्रम के साथ पेपर देने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया । आपने बालिकाओं को बड़े ही सहज-भाव, धैर्य के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया । श्री गूजरे जी द्वारा बताया गया कि सभी बालिकाएं प्रथम ही अवसर में सफलता प्राप्त कर लेंगे । यदि कोई बालिका किसी कारणवश प्रथम प्रयास में असफल हो जाती है तो उसे निराश नहीं होना है । अब माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल द्वारा द्वितीय अवसर भी प्रदान किया जाता है । जिसमें आप शामिल होकर पुनः सफलता प्राप्त कर लेंगे । उन्होंने सभी को बधाई दी कि सभी बालिकाएं कक्षा दसवीं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होंगे । विद्यालय परिवार द्वारा आतिथ्य भाव से श्री गूजरे का सम्मान किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद परौहा, संतोष कटारया,अरविंद पटेल, प्रदीप सोनी,नरेंद्र सेन, बलराम प्रजापति एवं अखिलेश सेन की उपस्थिति रही ।1
- जिनवाणी जी की भव्य शोभायात्रा निकली पटेरा से अमर सेन कुम्हारी मे जिनवाणी की भव्य दिव्य शोभायात्रा निकली द्वितीय दिवस में प्रभात फेरी से कार्यक्रम का आगाज पालकी की शोभायात्रा ध्वज कलश की बोली लगाई गई जिनवाणी की शोभायात्रा में नगर परिक्रमा करते जिसमें रथो मे विराजमान पात्र बने हुए महा ग्रंथ जिनवाणी की भव्य शोभा यात्रा डीजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में अनुयायों शोभायात्रा मे शामिल रहे | बाल ब्रह्मचारी श्री आत्मानंद जी वैराग नंद जी के सानिध्य में चल रहे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस में नूतन कारण चेतना में अनेक साधकगण एवं हजारों जन समूह की उपस्थिति में नवीन बेदी पर जिनवाणी जी की स्थापना एवं छत्र तथा ध्वजा रोहण का महोत्सव अत्यंत उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ इसमें सभी ग्राम वासियों ने धर्म लाभ लिया धर्म की नगरी बनी कुम्हारी नगर में त्रिदिवसीय त्रिरत्न वेदी प्रतिष्ठा श्री जिनवाणी की आस्थप कलश रोहण बेदी पूजन तिलक महा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन तारण तरण मंडल आचार्य जी महा मुनिराज जिनके परम सानिध्य में ध्वजा रोहण हुआ विधि विधान से मंगल कलश, छत्र, की बोली लगाई गई अनुयायियों ने गाजे बाजे के साथ मंदिर वेदी पर स्थापित किए परम पूज्य आत्मानंद महाराज जी,वैराग्यनंद महराज जी, रजत भैया, प्रतिष्ठाचार्य पंडित जयकुमार जैन, महेश कुमार जैन, भैया सचिन जैन, वही भजनों की मंत्र मुग्ध प्रस्तुति सभी धर्म प्रेमियों को आनंदित कर रही वही सामाजिक ज्ञान, प्रभात फेरी, भाव पूजा,मंदिर विधि, ध्वजरोहण,प्रवचन, पात्र भावना, आरती प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा | भाव पूजा बृहद मंदिर विधि मंगल कलशो का दान प्रभाव पात्र भावना,प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि श्री त्रिवेणी जी पाठ भाव पूजा मंदिर विधि धर्म उपदेश वेद सुता आनंद उत्सव सम्मान समारोह आरती भक्ति प्रवचन आदि कार्यक्रम चल रहे | कलश,ध्वज, सौभाग्य प्राप्त हुआ जिनमें शिखर चंद जैन,अरविंद जैन,धर्मचंद जैन, वीरेंद्र जैन, नीरज जैन भोजन व्यवस्था में चौधरी बलराम जैन, जिनवाणी शोभा यात्रा में हटा विधायक उमा देवी खटीक जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह शामिल रहे सकल जैन समाज की सहभागिता रही |1
- कुंवरपुर के डांग साई बाबा की मजार पास भटा गाकाणया का प्रोग्राम रखा गया है जिसमें कमेटी के सभी मेंबर उपस्थित रहे उसे मुबारक की तीसरी दिन दुआ प्रोग्राम1
- कटनी सब्जी मंडी में दुस्साहस: शटर तोड़कर ले गए 5 लाख के मोबाइल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल1