Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार
Shivcharan Yadav
कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारी के नाम पर करोड़ों का सट्टा: कपड़ा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खोवा मंडी में मौत बनकर दौड़ी कार! भीड़भाड़ वाले बाजार में मचा कोहराम, दो दुकानें चकनाचूर कटनी। शहर के सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र ‘सिल्वर टॉकीज रोड’ स्थित खोवा मंडी में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बेकाबू कार अचानक दो दुकानों को रौंदते हुए अंदर जा घुसी। चंद सेकेंड की इस घटना ने पूरे बाजार को दहला दिया। गनीमत रही कि बड़ा जनहानि हादसा टल गया, वरना स्थिति भयावह हो सकती थी। 🔹 कैसे बना ‘टेस्ट ड्राइव’ आफत? घटना सुबह करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार “सिद्धार्थ ड्रेसेस” की कार को पास की ही एक दुकान का कर्मचारी टेस्ट ड्राइव कर रहा था। भीड़भाड़ और संकरी गली के बीच अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार सीधे मुन्ना खोवा भंडार और जैन खोवा भंडार के काउंटर तोड़ते हुए दुकान के भीतर जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। 🔹 हादसे के अहम बिंदु ▪️ बाल-बाल बची कई जिंदगियां दुकानों पर उस समय ग्राहकों की भारी भीड़ मौजूद थी। कार की चपेट में सीधे तौर पर कोई नहीं आया, लेकिन 1-2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। ▪️ लाखों का नुकसान दोनों दुकानों का फर्नीचर, काउंटर और सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। व्यापारियों ने भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई है। ▪️ CCTV में कैद दहशत घटना का पूरा मंजर पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। वीडियो में कार को तेजी से दुकान में घुसते देखा जा सकता है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 🔹 लापरवाही पर उठे बड़े सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भीड़भाड़ वाले बाजार और संकरी गलियों में टेस्ट ड्राइव की अनुमति कैसे दी गई? क्या स्थानीय प्रबंधन और चालक की लापरवाही इस हादसे की असली वजह है? घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्रों में वाहन संचालन के लिए सख्त नियम बनाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। 📌 बड़ा सवाल: अगर कार की दिशा जरा भी बदल जाती, तो क्या यह हादसा किसी बड़ी त्रासदी में नहीं बदल जाता? फिलहाल राहत की बात यह है कि एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह जरूर लगा दिए हैं।1
- परीक्षा पर चेतावनी स्वरचित गीत भाई माधव पटेल शिक्षक शासकीय एकीकृत हाई स्कूल बिलाखुर्द तहसील पटेरा जिला दमोह द्वारा सुनें आप,,,,,।1
- लूट की घटना क़ो अंजाम दिया बुलेट बाइक से आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत सगोनी के पास अलबेला जंगल में लूट की घटना को अंजाम दिया गया संतोष सोनी निवासी सगोनी जो कि शुक्रवार की शाम इमलिया से अपनी दुकान से घर आ रहा लूना गाड़ी से सोने चांदी की उनकी दुकान है जिसमें आभूषण भी रखे हुए थे बेग मे लूट की फराक में दुर्गेश जोशी अतुल जोशी ग्राम मगना थाना मोहनगढ़ जिला टीकमगढ़ निवासी जिन्होंने बुलेट बाइक से संतोष सोनी को पकड़ा और मारपीट की सोने चांदी से जेवरात भरे बैग को अपने कब्जे में लिया और फरार हो गए संतोष सोनी के पास मोबाइल जिसे उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आसपास के लोगों को बुलेट गाड़ी से लूट की घटना की जानकारी लगी बुलेट बाइक से लूट कर बैग ले जाते समय महादेव घाट के पास पकड़े गए ग्रामीणों की मदद और पुलिस मौके पर पहुंची जिसमें बेग सहित जेवरात बरामद हुए ढाई लाख रुपए की सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए थाना प्रभारी बृजेश पांडे ए एस आई गोविंद सिंह प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र दुबे,आरक्षक राम बहादुर यादव,राजेश सिंह रामकिशोर, बलवंत, जीवन पटेल, सैनिक प्रीतम महिला आरक्षक आरती इन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई अपराध क्रमांक 26 जिसमे 309 बीएस की धाराओं के तहत मामला पंजीबध किया गया आरोपी क़ो न्यायलय मे पेश किया |1
- भोपाल विधानसभा से हटा विधायक उमादेवी खटीक जी द्वारा प्रश्न...मंत्री प्रहलाद पटेल जी का उत्तर1
- दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के अंतर्गत देवलाई गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब कटाई करने जा रहे मजदूरों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस घटना में सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों और डायल 112 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी जगदीश व्यास ने बताया कि ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ शनिवार दोपहर, सीतानगर से लगभग दस मजदूर कटाई के लिए बमूरा हार जा गांव जा रहे थे। देवलाई की पुलिया पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। दिनेश नामदेव का यह ऑटो था जिसमें मजदूर सवार थे।घटनास्थल पर चींख-पुकार मचते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। विनीता पति कलू राजपाल कुसुम रानी पति राजू खंगार आशा रानी पति नन्हेंलाल राजपाल मंजू पति बाबू जोशी शशि कोरी पति लीला कोरी श्याम रानी पति परशु जोशी प्रभा राजपाल पति कमलेश राजपालपुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार वाहन संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by Ankit Raikwar1
- कटनी में व्यस्त बाजार में बेकाबू कार का कहर, कई दुकानें क्षतिग्रस्त—चार घायल अस्पताल में भर्ती1
- टेढ़ी में भू-अभिलेख घोटाले का खुलासा: आदिवासियों की जमीन में दस्तावेजी हेरफेर, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. खान ने की FIR की मांग कटनी। जिले के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेढ़ी, पटवारी हल्का नंबर 66 में शासकीय अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि संबंधित हल्का पटवारी द्वारा सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर आदिवासियों की भूमि के रिकॉर्ड में अनियमित बदलाव किए गए। मामले की शिकायत समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. खान द्वारा कलेक्टर महोदय एवं ग्रामीण तहसीलदार श्री तिवारी से की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राजस्व अभिलेखों में की गई छेड़छाड़ न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि आदिवासी समुदाय के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर संबंधित हल्का पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को सपा ने अधूरा बताया है। डॉ. खान ने कहा कि केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जालसाजी) और 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस संवेदनशील मामले में आगे क्या कदम उठाता है और आदिवासी समुदाय को न्याय दिलाने के लिए क्या ठोस कार्रवाई करता है।1
- थाना पथरिया अंतर्गत हुये एक घटना के वायरल वीडियो के संबंध में1