Shuru
Apke Nagar Ki App…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा
AdvPrateek Mishra
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मूंगर कालू का पुरवा गांव में भारी बारिश को लेकर गांव में हुआ जल भराव, कई घर चपेट में आने की आशंका सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर कालू का पुरवा गांव में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश को लेकर जल भराव हो गया है जिसको लेकर लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि यह साफ वीडियो में दिखाई दे रहा है ,यही अगर हालत रही तो अगल-बगल के घर पानी की चपेट में आने की आशंका भी बन हुई है,जिसको लेकर यह पानी की जल की निकासी कहीं होने की संभावना नहीं दिख रही है,जहां पर ग्रामीणों ने मीडिया पर आकर अपनी बातों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही है,ताकि पानी निकासी की समस्या का समाधान, हो सके1
- तेज हवा बारिश से गन्ने की फसल गिरी किसानों को तत्काल उठाकर बंधाई की सलाह गन्ना किसानों के लिए जरूरी सूचना: मौसम खुलते ही दो-तीन दिन के भीतर करें गन्ने की बंधाई, वरना उत्पादन में हो सकती है 15–20 फीसदी तक कमी तेज हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिर गई है। गन्ना गिरने के बाद यदि उसे समय रहते उठाकर बंधाई नहीं की गई तो उसमें मूढ़ा, बेँडला, सिपार समेत अन्य रोग एवं कीटों के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है और उत्पादन में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका रहती है। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम खुलते ही गिरे हुए गन्ने को तत्काल उठाकर बंधाई कराएं। मौसम के वैज्ञानिक पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ होने और तेज हवा थमने की संभावना है। ऐसे में किसान अपने गिरे हुए गन्ने को उठाने के लिए स्थानीय अथवा बाहरी मजदूरों की व्यवस्था कर लें और दो से तीन दिन के भीतर बंधाई का कार्य पूरा कराएं, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। वहीं जिन किसानों को मजदूरों की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है, वे अपने संबंधित चीनी मिल क्षेत्राधिकारी/सीएफएओ स्टाफ से संपर्क कर गन्ना उठाने के लिए श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि समय पर की गई बंधाई ही गन्ने की फसल को रोग-कीट और उत्पादन में संभावित नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।1
- बारिश के बावजूद सुल्तानपुर में गणपति विसर्जन यात्रा में दिखा उत्साह: भक्त डीजे पर नाचते-गाते रहे, एसपी समेत अधिकारियों ने सुरक्षा जांची सुल्तानपुर में शनिवार रात गणपति विसर्जन की शोभा यात्रा धूमधाम से निकली। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। डीजे की धुन पर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाते हुए भक्त नाचते-गाते रहे। हालांकि डीजे के शोर को लेकर पुलिस-प्रशासन की अपील और पूर्व में डीजे संचालकों पर हुई कार्रवाई का असर उस समय फीका पड़ गया जब सीओ सिटी के सामने तेज आवाज़ से डीजे बजते रहे और वो कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सके। एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी वृज नारायण सिंह, एसडीएम गरिमा सौनकिया और सीओ राघवेंद्र सिंह ने विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस बल तैनात कर यातायात और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 48 से ज्यादा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा शहर के कई रास्तों से होकर सीताकुंड घाट पहुंची। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण महिलाओं और बच्चों को सावधानी बरतने की अपील की गई।1
- *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी विनीत जायसवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा* शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश—सुबह तक विसर्जन प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी सुलतानपुर गणेश उत्सव के समापन पर होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया तथा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने शहर में विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।2
- फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार तमंचा-कारतूस बरामद सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम सुलतानपुर । अखंडनगर थानाक्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ हैं थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर 2026 को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य हैं परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई हैं बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत: बिजली के खंभे के स्टे रॉड में उतरा था करंट, पानी लेने गए थे सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे के स्टे रॉड में करंट उतरने से 50 वर्षीय मलहु धुरिया की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया। मलहु धुरिया (50) पुत्र सगरदीन रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पानी लेने गए थे। बिजली के खंभे में लगा स्टे रॉड करंट की चपेट में था। जैसे ही मलहु ने इसे छुआ, उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें तुरंत बिरसिंहपुर स्थित 100 बेड अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मलहु पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बिरसिंहपुर अंडरपास के नीचे चाय की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके तीन बेटे महेंद्र, शैलेंद्र और जितेंद्र हैं। महेंद्र और शैलेंद्र शादीशुदा हैं, जबकि जितेंद्र अविवाहित है। सूचना पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- jai shree krishna radhe radhe.radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree krishna1
- पीडीए पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का हमला, युवाओं के रोजगार और कानून व्यवस्था पर सरकार की नाकामी गिनाई1
- गंगा एक्सप्रेस वे पर टोल के पास भीषण जल भराव की स्थिति। हाई ग्राउंड क्लियरेंस यानी ऊंची एसयूवी बोलेरो को भी संघर्ष करना पड़ रहा है। सामान्य वाहन तो फंस ही जाएंगे। ऐसे में लम्बा सफर तय कर आने वाले एक प्वाइंट पर फंस जा रहे हैं। सोचिए सुनसान टोल पर लम्बा सफर तय करने के बाद घंटों फंसे रहना कितना पीड़ादायी है। वहीं, एक्सप्रेस वे के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं हुई थी जिससे सड़क नीची करनी पड़ी। आने वाले समय में बिजली विभाग लाइन हटा लेगा तो सतह ऊंची कर दी जाएगी। सिर्फ इसी स्थान पर समस्या है*1