करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत: बिजली के खंभे के स्टे रॉड में उतरा था करंट, पानी लेने गए थे सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे के स्टे रॉड में करंट उतरने से 50 वर्षीय मलहु धुरिया की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया। मलहु धुरिया (50) पुत्र सगरदीन रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पानी लेने गए थे। बिजली के खंभे में लगा स्टे रॉड करंट की चपेट में था। जैसे ही मलहु ने इसे छुआ, उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें तुरंत बिरसिंहपुर स्थित 100 बेड अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मलहु पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बिरसिंहपुर अंडरपास के नीचे चाय की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके तीन बेटे महेंद्र, शैलेंद्र और जितेंद्र हैं। महेंद्र और शैलेंद्र शादीशुदा हैं, जबकि जितेंद्र अविवाहित है। सूचना पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत: बिजली के खंभे के स्टे रॉड में उतरा था करंट, पानी लेने गए थे सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे के स्टे रॉड में करंट उतरने से 50 वर्षीय मलहु धुरिया की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया। मलहु धुरिया (50) पुत्र सगरदीन रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पानी लेने गए थे। बिजली के खंभे में लगा स्टे रॉड करंट की चपेट में था। जैसे ही मलहु ने इसे छुआ, उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें तुरंत बिरसिंहपुर स्थित 100 बेड अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मलहु पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बिरसिंहपुर अंडरपास के नीचे चाय की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके तीन बेटे महेंद्र, शैलेंद्र और जितेंद्र हैं। महेंद्र और शैलेंद्र शादीशुदा हैं, जबकि जितेंद्र अविवाहित है। सूचना पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार तमंचा-कारतूस बरामद सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम* सुलतानपुर । अखंडनगर थानाक्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ हैं थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर 2026 को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य हैं परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई हैं बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार तमंचा-कारतूस बरामद सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम सुलतानपुर । अखंडनगर थानाक्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ हैं थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर 2026 को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य हैं परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई हैं बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- jai shree krishna radhe radhe.radhe radhe radhe radhe radhe radhe jai shree krishna1
- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा1
- प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर आप मिलेगा 30 दिन का रिचार्ज प्लान नई दिल्ली। प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सांसद राघव चड्ढा के अनुसार सरकार ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस 2026 पेश किया है। इसके तहत प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिन की जगह 30 दिन की वैधता वाला रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने की व्यवस्था बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे उपभोक्ता जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनके लिए सिर्फ वॉयस कॉल और SMS वाले प्लान भी उपलब्ध हो सकेंगे। इससे रिचार्ज की अवधि को लेकर उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है। 30 दिन की वैधता वाले प्लान की व्यवस्था को मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।1
- गोसाईगंज गौशाबाद उर्स में भारी पर बारिश के बाद उमड़ा जन सैलाब, बाबा की मजार पर चढ़ेगी चादरें सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज गौशाबाद बाबा की मजार स्थल पर 3 दिन बाद लगातार भारी बारिश के दौरान आज भारी संख्या में लोगों का जन सैलाब देखने को मिला ,जहां पर दूर दराज से आए हुए लोगों ने पहुंचकर बाबा की मजार पर अपनी अपनी चादर में पेश करेंगे और दुआएं मांगेगे वहीं दूसरी तरफ प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए मेले में भ्रमण कर रहे हैं ताकि कहीं पर किसी भी प्रकार की खामियां ना होने पाए1
- गोमती का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी चिंता, 25 बीघा जमीन नदी में समाई सुल्तानपुर के धनपतगंज में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। ग्रामीण संतोष कुमार, नीरज शुक्ला, उदय भान तिवारी, पांडा, रामकृष्ण और प्रेमजीत के अनुसार नदी का पानी प्रतिदिन करीब एक फीट बढ़ रहा है। हालांकि स्थानीय क्षेत्र का पानी अभी नदी में नहीं पहुंच रहा है। लखनऊ की ओर से आ रहे पानी के कारण जलस्तर बढ़ने की बात कही जा रही है। कोलिया और बगियावा गांव के आसपास कटान से अब तक करीब 25 बीघा जमीन नदी की धारा में समा चुकी है। कटान बढ़ने से किसान चिंतित हैं। तराई क्षेत्र दूध बेल्ट के रूप में जाना जाता है, लेकिन पशुओं का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण यहां प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया जाना चाहिए। हल्का लेखपाल विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को कानूनगो वासुदेव यादव के साथ टीम ने मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- सुल्तानपुर में बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव मजदूरी करने गया था, शाम को घर नहीं लौटा; 2 साल से चल रहा था इलाज सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे गोसैसिंहपुर के पास एक बाग में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक जयसिंहपुर कोतवाली के गोविंदपुर निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल पुत्र राम सामऊज था। वह मजदूरी करता था। रविवार को काम पर गया, पर शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर तलाश की। सोमवार सुबह परिजनों को दानूपट्टी गोसैसिंहपुर में एक शव पेड़ से लटका मिलने की खबर मिली। घर से दो किलोमीटर दूर पहुंचकर उन्होंने छोटेलाल को लटका देखा। पत्नी और बेटी शव देखकर रोने लगीं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। ग्रामीणों की मदद से शव उतारा गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोस्तपुर इंस्पेक्टर नारद मुनि सिंह ने बताया, पोस्टमार्टम जारी है। परिजनों से शिकायत नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी। मृतक के बेटे ने बताया कि छोटेलाल मानसिक रूप से परेशान थे और दो साल से उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी कबूतरा, बेटे गुरूदीन (36), अनिल (29) और बेटी संगीता को छोड़ गए हैं।1