logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव मजदूरी करने गया था, शाम को घर नहीं लौटा; 2 साल से चल रहा था इलाज सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे गोसैसिंहपुर के पास एक बाग में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक जयसिंहपुर कोतवाली के गोविंदपुर निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल पुत्र राम सामऊज था। वह मजदूरी करता था। रविवार को काम पर गया, पर शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर तलाश की। सोमवार सुबह परिजनों को दानूपट्टी गोसैसिंहपुर में एक शव पेड़ से लटका मिलने की खबर मिली। घर से दो किलोमीटर दूर पहुंचकर उन्होंने छोटेलाल को लटका देखा। पत्नी और बेटी शव देखकर रोने लगीं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। ग्रामीणों की मदद से शव उतारा गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोस्तपुर इंस्पेक्टर नारद मुनि सिंह ने बताया, पोस्टमार्टम जारी है। परिजनों से शिकायत नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी। मृतक के बेटे ने बताया कि छोटेलाल मानसिक रूप से परेशान थे और दो साल से उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी कबूतरा, बेटे गुरूदीन (36), अनिल (29) और बेटी संगीता को छोड़ गए हैं।

59 min ago
user_BREAKINGNEWS
BREAKINGNEWS
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
59 min ago

सुल्तानपुर में बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव मजदूरी करने गया था, शाम को घर नहीं लौटा; 2 साल से चल रहा था इलाज सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे गोसैसिंहपुर के पास एक बाग में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक जयसिंहपुर कोतवाली के गोविंदपुर निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल पुत्र राम सामऊज था। वह मजदूरी करता था। रविवार को काम पर गया, पर शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर तलाश की। सोमवार सुबह परिजनों को दानूपट्टी गोसैसिंहपुर में एक शव पेड़ से लटका मिलने की खबर मिली। घर से दो किलोमीटर दूर पहुंचकर उन्होंने छोटेलाल को लटका देखा। पत्नी और बेटी शव देखकर रोने लगीं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। ग्रामीणों की मदद से शव उतारा गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोस्तपुर इंस्पेक्टर नारद मुनि सिंह ने बताया, पोस्टमार्टम जारी है। परिजनों से शिकायत नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी। मृतक के बेटे ने बताया कि छोटेलाल मानसिक रूप से परेशान थे और दो साल से उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी कबूतरा, बेटे गुरूदीन (36), अनिल (29) और बेटी संगीता को छोड़ गए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता- लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता- कांग्रेस सपा आरजेडी द्वारा एस आई आर पर हाय तौबा मचाया है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी विपक्षी दल इलेक्शन जीत जाएं तो इनका पुरुषार्थ! और इनके भ्रष्टाचार, अराजकतापूर्ण कार्यवाही के कारण जनता नकार दे तो ईवीएम और इलेक्शन कमीशन को जायज ठहराना आत्मावलोकन का विषय है
    1
    लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता-
लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता-
कांग्रेस सपा आरजेडी द्वारा एस आई आर पर हाय तौबा मचाया है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
सभी विपक्षी दल इलेक्शन जीत जाएं तो इनका पुरुषार्थ!
और इनके भ्रष्टाचार, अराजकतापूर्ण कार्यवाही के कारण जनता नकार दे तो ईवीएम और इलेक्शन कमीशन को जायज ठहराना आत्मावलोकन का विषय है
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मूंगर कालू का पुरवा गांव में भारी बारिश को लेकर गांव में हुआ जल भराव, कई घर चपेट में आने की आशंका सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर कालू का पुरवा गांव में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश को लेकर जल भराव हो गया है जिसको लेकर लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि यह साफ वीडियो में दिखाई दे रहा है ,यही अगर हालत रही तो अगल-बगल के घर पानी की चपेट में आने की आशंका भी बन हुई है,जिसको लेकर यह पानी की जल की निकासी कहीं होने की संभावना नहीं दिख रही है,जहां पर ग्रामीणों ने मीडिया पर आकर अपनी बातों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही है,ताकि पानी निकासी की समस्या का समाधान, हो सके
    1
    मूंगर कालू का पुरवा गांव में भारी बारिश को लेकर गांव में हुआ जल भराव, कई घर चपेट में आने की आशंका
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर कालू का पुरवा गांव में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश को लेकर जल भराव हो गया है जिसको लेकर लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि यह साफ वीडियो में दिखाई दे रहा है ,यही अगर हालत रही तो अगल-बगल के घर पानी की चपेट में आने की आशंका भी बन हुई है,जिसको लेकर यह पानी की जल की निकासी कहीं होने की संभावना नहीं दिख रही है,जहां पर ग्रामीणों ने मीडिया पर आकर अपनी बातों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही है,ताकि पानी निकासी की समस्या का समाधान, हो सके
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • तेज हवा बारिश से गन्ने की फसल गिरी किसानों को तत्काल उठाकर बंधाई की सलाह गन्ना किसानों के लिए जरूरी सूचना: मौसम खुलते ही दो-तीन दिन के भीतर करें गन्ने की बंधाई, वरना उत्पादन में हो सकती है 15–20 फीसदी तक कमी तेज हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिर गई है। गन्ना गिरने के बाद यदि उसे समय रहते उठाकर बंधाई नहीं की गई तो उसमें मूढ़ा, बेँडला, सिपार समेत अन्य रोग एवं कीटों के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है और उत्पादन में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका रहती है। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम खुलते ही गिरे हुए गन्ने को तत्काल उठाकर बंधाई कराएं। मौसम के वैज्ञानिक पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ होने और तेज हवा थमने की संभावना है। ऐसे में किसान अपने गिरे हुए गन्ने को उठाने के लिए स्थानीय अथवा बाहरी मजदूरों की व्यवस्था कर लें और दो से तीन दिन के भीतर बंधाई का कार्य पूरा कराएं, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। वहीं जिन किसानों को मजदूरों की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है, वे अपने संबंधित चीनी मिल क्षेत्राधिकारी/सीएफएओ स्टाफ से संपर्क कर गन्ना उठाने के लिए श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि समय पर की गई बंधाई ही गन्ने की फसल को रोग-कीट और उत्पादन में संभावित नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
    1
    तेज हवा बारिश से गन्ने की फसल गिरी किसानों को तत्काल उठाकर बंधाई की सलाह
गन्ना किसानों के लिए जरूरी सूचना: मौसम खुलते ही दो-तीन दिन के भीतर करें गन्ने की बंधाई, वरना उत्पादन में हो सकती है 15–20 फीसदी तक कमी
तेज हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिर गई है। गन्ना गिरने के बाद यदि उसे समय रहते उठाकर बंधाई नहीं की गई तो उसमें मूढ़ा, बेँडला, सिपार समेत अन्य रोग एवं कीटों के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है और उत्पादन में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका रहती है।
किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम खुलते ही गिरे हुए गन्ने को तत्काल उठाकर बंधाई कराएं। मौसम के वैज्ञानिक पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ होने और तेज हवा थमने की संभावना है। ऐसे में किसान अपने गिरे हुए गन्ने को उठाने के लिए स्थानीय अथवा बाहरी मजदूरों की व्यवस्था कर लें और दो से तीन दिन के भीतर बंधाई का कार्य पूरा कराएं, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
वहीं जिन किसानों को मजदूरों की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है, वे अपने संबंधित चीनी मिल क्षेत्राधिकारी/सीएफएओ स्टाफ से संपर्क कर गन्ना उठाने के लिए श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं।
कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि समय पर की गई बंधाई ही गन्ने की फसल को रोग-कीट और उत्पादन में संभावित नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा थाना गौरीगंज में “रात्रि गणना” का लिया गया जायजा, डायल-112 एवं पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये अमेठी।आज दिनांक 27.09.2026 को अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने हेतु में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के द्वारा थाना गौरीगंज का औचक निरीक्षण करते हेतु “रात्रि गणना” का जायजा लिया गया तथा थाना गौरीगंज में नियुक्त पुलिस बल की उपस्थिति को जांचा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी और उनके टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण करते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को अनुशासित रहने और निर्धारित वर्दी को गरिमा के साथ धारण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा गणना में मौजूद पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सोशल मीडिया पॉलिसी से अवगत कराते हुये उसके प्रभावी अनुपालन, ड्यूटी में सतर्कता बरतने,प्रभावी गश्त कर चेकिंग करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व ड्यूटी आते-जाते समय वाहन चलाने के दौरान पुलिसकर्मियों को सीटबेल्ट लगाने व हेलमेट पहनने आदि के संबन्ध में आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय डायल 112 का निरीक्षण किया गया तथा डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर की जाने वाली पुलिस कार्यवाही एवं रिस्पांस व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गौरीगंज स्थित मेस का निरीक्षण किया गया।इस दौरान द्वारा मेस में पुलिसकर्मियों के साथ भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा गया तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। द्वारा पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स श्वेताभ भाष्कर,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    2
    पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा थाना गौरीगंज में “रात्रि गणना” का लिया गया जायजा, डायल-112 एवं पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
अमेठी।आज दिनांक 27.09.2026 को अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने हेतु में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के द्वारा थाना गौरीगंज का औचक निरीक्षण करते हेतु “रात्रि गणना” का जायजा लिया गया तथा थाना गौरीगंज में नियुक्त पुलिस बल की उपस्थिति को जांचा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी और उनके टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण करते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को अनुशासित रहने और निर्धारित वर्दी को गरिमा के साथ धारण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा गणना में मौजूद पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सोशल मीडिया पॉलिसी से अवगत कराते हुये उसके प्रभावी अनुपालन, ड्यूटी में सतर्कता बरतने,प्रभावी गश्त कर चेकिंग करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व ड्यूटी आते-जाते समय वाहन चलाने के दौरान पुलिसकर्मियों को सीटबेल्ट लगाने व हेलमेट पहनने आदि के संबन्ध में आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय डायल 112 का निरीक्षण किया गया तथा डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर की जाने वाली पुलिस कार्यवाही एवं रिस्पांस व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गौरीगंज स्थित मेस का निरीक्षण किया गया।इस दौरान द्वारा मेस में पुलिसकर्मियों के साथ भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा गया तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। द्वारा पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन्स श्वेताभ भाष्कर,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • बाबा गरीब दास आश्रम के महंत पर हमला, भागकर बचाई जान बाबा गरीब दास आश्रम के महंत पर हमला, भागकर बचाई जान पंचायत भवन में मांस-मछली बनाए जाने को लेकर विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र स्थित बाबा गरीब दास आश्रम में महंत दुर्गेश दास पर कथित हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूजा-अर्चना के बाद आश्रम में बैठे महंत पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महंत ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। महंत के अनुसार, विवाद आश्रम के बगल स्थित पंचायत भवन में कथित तौर पर मांस-मछली बनाए जाने को लेकर शुरू हुआ। इसके अलावा आश्रम की जमीन को लेकर भी लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी विवाद और रंजिश के चलते महंत को आश्रम से हटाने की नीयत से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने पूर्व से चले आ रहे विवाद के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर घटना की जांच कर रही है।
    1
    बाबा  गरीब  दास आश्रम  के महंत पर हमला, भागकर बचाई जान
बाबा गरीब दास आश्रम के महंत पर हमला, भागकर बचाई जान
पंचायत भवन में मांस-मछली बनाए जाने को लेकर विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच
अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र स्थित बाबा गरीब दास आश्रम में महंत दुर्गेश दास पर कथित हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूजा-अर्चना के बाद आश्रम में बैठे महंत पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महंत ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
महंत के अनुसार, विवाद आश्रम के बगल स्थित पंचायत भवन में कथित तौर पर मांस-मछली बनाए जाने को लेकर शुरू हुआ। इसके अलावा आश्रम की जमीन को लेकर भी लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी विवाद और रंजिश के चलते महंत को आश्रम से हटाने की नीयत से हमला किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने पूर्व से चले आ रहे विवाद के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर घटना की जांच कर रही है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बारिश के बावजूद सुल्तानपुर में गणपति विसर्जन यात्रा में दिखा उत्साह: भक्त डीजे पर नाचते-गाते रहे, एसपी समेत अधिकारियों ने सुरक्षा जांची सुल्तानपुर में शनिवार रात गणपति विसर्जन की शोभा यात्रा धूमधाम से निकली। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। डीजे की धुन पर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाते हुए भक्त नाचते-गाते रहे। हालांकि डीजे के शोर को लेकर पुलिस-प्रशासन की अपील और पूर्व में डीजे संचालकों पर हुई कार्रवाई का असर उस समय फीका पड़ गया जब सीओ सिटी के सामने तेज आवाज़ से डीजे बजते रहे और वो कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सके। एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी वृज नारायण सिंह, एसडीएम गरिमा सौनकिया और सीओ राघवेंद्र सिंह ने विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस बल तैनात कर यातायात और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 48 से ज्यादा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा शहर के कई रास्तों से होकर सीताकुंड घाट पहुंची। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण महिलाओं और बच्चों को सावधानी बरतने की अपील की गई।
    1
    बारिश के बावजूद सुल्तानपुर में गणपति विसर्जन यात्रा में दिखा उत्साह: भक्त डीजे पर नाचते-गाते रहे, एसपी समेत अधिकारियों ने सुरक्षा जांची
सुल्तानपुर में शनिवार रात गणपति विसर्जन की शोभा यात्रा धूमधाम से निकली। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। डीजे की धुन पर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाते हुए भक्त नाचते-गाते रहे। हालांकि डीजे के शोर को लेकर पुलिस-प्रशासन की अपील और पूर्व में डीजे संचालकों पर हुई कार्रवाई का असर उस समय फीका पड़ गया जब सीओ सिटी के सामने तेज आवाज़ से डीजे बजते रहे और वो कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सके।
एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी वृज नारायण सिंह, एसडीएम गरिमा सौनकिया और सीओ राघवेंद्र सिंह ने विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस बल तैनात कर यातायात और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 48 से ज्यादा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा शहर के कई रास्तों से होकर सीताकुंड घाट पहुंची। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण महिलाओं और बच्चों को सावधानी बरतने की अपील की गई।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी विनीत जायसवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा* शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश—सुबह तक विसर्जन प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी सुलतानपुर गणेश उत्सव के समापन पर होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया तथा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने शहर में विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    2
    *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी विनीत जायसवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश—सुबह तक विसर्जन प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी
सुलतानपुर गणेश उत्सव के समापन पर होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया तथा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने शहर में विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। थोड़ी देर पहले छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई।* दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।
    1
    पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। थोड़ी देर पहले छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई।*
दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाबा गरीब दास आश्रम के महंत पर हमला, भागकर बचाई जान भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र का मामला, पंचायत भवन में मांस-मछली बनाने को लेकर विवाद बाबा गरीब दास आश्रम के महंत पर हमला, भागकर बचाई जान भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र का मामला, पंचायत भवन में मांस-मछली बनाने को लेकर विवाद अमेठी।भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र स्थित बाबा गरीब दास आश्रम में महंत दुर्गेश दास पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद बैठे महंत पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया, जिसके बाद महंत मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ आश्रम के बगल में स्थित पंचायत भवन में कथित तौर पर मांस-मछली बनाए जाने को लेकर है। साथ ही आश्रम की जमीन को लेकर भी लंबे समय से विवाद चल रहा है और मुकदमा भी विचाराधीन है। आरोप है कि इसी रंजिश में महिलाओं ने महंत को आश्रम से भगाने की नीयत से हमला किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब विवाद पहले से चल रहा था तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    बाबा गरीब दास आश्रम के महंत पर हमला, भागकर बचाई जान

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र का मामला, पंचायत भवन में मांस-मछली बनाने को लेकर विवाद

बाबा गरीब दास आश्रम के महंत पर हमला, भागकर बचाई जान
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र का मामला, पंचायत भवन में मांस-मछली बनाने को लेकर विवाद
अमेठी।भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र स्थित बाबा गरीब दास आश्रम में महंत दुर्गेश दास पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद बैठे महंत पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया, जिसके बाद महंत मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ आश्रम के बगल में स्थित पंचायत भवन में कथित तौर पर मांस-मछली बनाए जाने को लेकर है। साथ ही आश्रम की जमीन को लेकर भी लंबे समय से विवाद चल रहा है और मुकदमा भी विचाराधीन है। आरोप है कि इसी रंजिश में महिलाओं ने महंत को आश्रम से भगाने की नीयत से हमला किया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब विवाद पहले से चल रहा था तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.