logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी विनीत जायसवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा* शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश—सुबह तक विसर्जन प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी सुलतानपुर गणेश उत्सव के समापन पर होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया तथा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने शहर में विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

8 hrs ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

*गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी विनीत जायसवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा* शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश—सुबह तक विसर्जन प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी सुलतानपुर गणेश उत्सव के समापन पर होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया तथा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने शहर में विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता- लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता- कांग्रेस सपा आरजेडी द्वारा एस आई आर पर हाय तौबा मचाया है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी विपक्षी दल इलेक्शन जीत जाएं तो इनका पुरुषार्थ! और इनके भ्रष्टाचार, अराजकतापूर्ण कार्यवाही के कारण जनता नकार दे तो ईवीएम और इलेक्शन कमीशन को जायज ठहराना आत्मावलोकन का विषय है
    1
    लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता-
लखनऊ में इलेक्शन कमीशन पर उठे आरोप को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता-
कांग्रेस सपा आरजेडी द्वारा एस आई आर पर हाय तौबा मचाया है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
सभी विपक्षी दल इलेक्शन जीत जाएं तो इनका पुरुषार्थ!
और इनके भ्रष्टाचार, अराजकतापूर्ण कार्यवाही के कारण जनता नकार दे तो ईवीएम और इलेक्शन कमीशन को जायज ठहराना आत्मावलोकन का विषय है
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मूंगर कालू का पुरवा गांव में भारी बारिश को लेकर गांव में हुआ जल भराव, कई घर चपेट में आने की आशंका सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर कालू का पुरवा गांव में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश को लेकर जल भराव हो गया है जिसको लेकर लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि यह साफ वीडियो में दिखाई दे रहा है ,यही अगर हालत रही तो अगल-बगल के घर पानी की चपेट में आने की आशंका भी बन हुई है,जिसको लेकर यह पानी की जल की निकासी कहीं होने की संभावना नहीं दिख रही है,जहां पर ग्रामीणों ने मीडिया पर आकर अपनी बातों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही है,ताकि पानी निकासी की समस्या का समाधान, हो सके
    1
    मूंगर कालू का पुरवा गांव में भारी बारिश को लेकर गांव में हुआ जल भराव, कई घर चपेट में आने की आशंका
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मूंगर कालू का पुरवा गांव में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार भारी बारिश को लेकर जल भराव हो गया है जिसको लेकर लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि यह साफ वीडियो में दिखाई दे रहा है ,यही अगर हालत रही तो अगल-बगल के घर पानी की चपेट में आने की आशंका भी बन हुई है,जिसको लेकर यह पानी की जल की निकासी कहीं होने की संभावना नहीं दिख रही है,जहां पर ग्रामीणों ने मीडिया पर आकर अपनी बातों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही है,ताकि पानी निकासी की समस्या का समाधान, हो सके
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तेज हवा बारिश से गन्ने की फसल गिरी किसानों को तत्काल उठाकर बंधाई की सलाह गन्ना किसानों के लिए जरूरी सूचना: मौसम खुलते ही दो-तीन दिन के भीतर करें गन्ने की बंधाई, वरना उत्पादन में हो सकती है 15–20 फीसदी तक कमी तेज हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिर गई है। गन्ना गिरने के बाद यदि उसे समय रहते उठाकर बंधाई नहीं की गई तो उसमें मूढ़ा, बेँडला, सिपार समेत अन्य रोग एवं कीटों के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है और उत्पादन में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका रहती है। किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम खुलते ही गिरे हुए गन्ने को तत्काल उठाकर बंधाई कराएं। मौसम के वैज्ञानिक पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ होने और तेज हवा थमने की संभावना है। ऐसे में किसान अपने गिरे हुए गन्ने को उठाने के लिए स्थानीय अथवा बाहरी मजदूरों की व्यवस्था कर लें और दो से तीन दिन के भीतर बंधाई का कार्य पूरा कराएं, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। वहीं जिन किसानों को मजदूरों की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है, वे अपने संबंधित चीनी मिल क्षेत्राधिकारी/सीएफएओ स्टाफ से संपर्क कर गन्ना उठाने के लिए श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि समय पर की गई बंधाई ही गन्ने की फसल को रोग-कीट और उत्पादन में संभावित नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
    1
    तेज हवा बारिश से गन्ने की फसल गिरी किसानों को तत्काल उठाकर बंधाई की सलाह
गन्ना किसानों के लिए जरूरी सूचना: मौसम खुलते ही दो-तीन दिन के भीतर करें गन्ने की बंधाई, वरना उत्पादन में हो सकती है 15–20 फीसदी तक कमी
तेज हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिर गई है। गन्ना गिरने के बाद यदि उसे समय रहते उठाकर बंधाई नहीं की गई तो उसमें मूढ़ा, बेँडला, सिपार समेत अन्य रोग एवं कीटों के प्रकोप की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है और उत्पादन में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका रहती है।
किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम खुलते ही गिरे हुए गन्ने को तत्काल उठाकर बंधाई कराएं। मौसम के वैज्ञानिक पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ होने और तेज हवा थमने की संभावना है। ऐसे में किसान अपने गिरे हुए गन्ने को उठाने के लिए स्थानीय अथवा बाहरी मजदूरों की व्यवस्था कर लें और दो से तीन दिन के भीतर बंधाई का कार्य पूरा कराएं, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
वहीं जिन किसानों को मजदूरों की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है, वे अपने संबंधित चीनी मिल क्षेत्राधिकारी/सीएफएओ स्टाफ से संपर्क कर गन्ना उठाने के लिए श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं।
कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि समय पर की गई बंधाई ही गन्ने की फसल को रोग-कीट और उत्पादन में संभावित नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मुंबई में शिवसेना के शहर संघटक आशीष दुबे जी ने पत्रकार रोहित जायसवाल को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित आज मुंबई में शिवसेना के शहर संघटक एवं ठाणे निवासी बड़े भैया आशीष दुबे जी से सुखद एवं आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान बड़े भैया आशीष दुबे जी ने अपने अनुज पत्रकार रोहित जायसवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। आशीष दुबे जी बेहद सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं। उन्होंने मुंबई जैसे महानगर में अपनी मेहनत, लगन और सामाजिक सक्रियता के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। पट्टी क्षेत्र के धरौली, जमालपुर-दियाँवा एवं देवसरा से जुड़ाव रखने वाले बड़े भैया का स्नेह और अपनापन हमेशा प्रेरणादायी रहा है। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान राजेश पाण्डेय जी भी उपस्थित रहे। सभी के बीच आपसी स्नेह, सामाजिक संबंधों और क्षेत्र के लोगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बड़े भैया आशीष दुबे जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपका स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन सदैव बना रहे।
    1
    मुंबई में शिवसेना के शहर संघटक आशीष दुबे जी ने पत्रकार रोहित जायसवाल को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित आज मुंबई में शिवसेना के शहर संघटक एवं ठाणे निवासी बड़े भैया आशीष दुबे जी से सुखद एवं आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान बड़े भैया आशीष दुबे जी ने अपने अनुज पत्रकार रोहित जायसवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। आशीष दुबे जी बेहद सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं। उन्होंने मुंबई जैसे महानगर में अपनी मेहनत, लगन और सामाजिक सक्रियता के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। पट्टी क्षेत्र के धरौली, जमालपुर-दियाँवा एवं देवसरा से जुड़ाव रखने वाले बड़े भैया का स्नेह और अपनापन हमेशा प्रेरणादायी रहा है। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान राजेश पाण्डेय जी भी उपस्थित रहे। सभी के बीच आपसी स्नेह, सामाजिक संबंधों और क्षेत्र के लोगों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बड़े भैया आशीष दुबे जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपका स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन सदैव बना रहे।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • बारिश के बावजूद सुल्तानपुर में गणपति विसर्जन यात्रा में दिखा उत्साह: भक्त डीजे पर नाचते-गाते रहे, एसपी समेत अधिकारियों ने सुरक्षा जांची सुल्तानपुर में शनिवार रात गणपति विसर्जन की शोभा यात्रा धूमधाम से निकली। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। डीजे की धुन पर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाते हुए भक्त नाचते-गाते रहे। हालांकि डीजे के शोर को लेकर पुलिस-प्रशासन की अपील और पूर्व में डीजे संचालकों पर हुई कार्रवाई का असर उस समय फीका पड़ गया जब सीओ सिटी के सामने तेज आवाज़ से डीजे बजते रहे और वो कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सके। एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी वृज नारायण सिंह, एसडीएम गरिमा सौनकिया और सीओ राघवेंद्र सिंह ने विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस बल तैनात कर यातायात और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 48 से ज्यादा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा शहर के कई रास्तों से होकर सीताकुंड घाट पहुंची। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण महिलाओं और बच्चों को सावधानी बरतने की अपील की गई।
    1
    बारिश के बावजूद सुल्तानपुर में गणपति विसर्जन यात्रा में दिखा उत्साह: भक्त डीजे पर नाचते-गाते रहे, एसपी समेत अधिकारियों ने सुरक्षा जांची
सुल्तानपुर में शनिवार रात गणपति विसर्जन की शोभा यात्रा धूमधाम से निकली। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। डीजे की धुन पर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाते हुए भक्त नाचते-गाते रहे। हालांकि डीजे के शोर को लेकर पुलिस-प्रशासन की अपील और पूर्व में डीजे संचालकों पर हुई कार्रवाई का असर उस समय फीका पड़ गया जब सीओ सिटी के सामने तेज आवाज़ से डीजे बजते रहे और वो कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सके।
एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी वृज नारायण सिंह, एसडीएम गरिमा सौनकिया और सीओ राघवेंद्र सिंह ने विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस बल तैनात कर यातायात और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 48 से ज्यादा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा शहर के कई रास्तों से होकर सीताकुंड घाट पहुंची। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण महिलाओं और बच्चों को सावधानी बरतने की अपील की गई।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत: बिजली के खंभे के स्टे रॉड में उतरा था करंट, पानी लेने गए थे सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे के स्टे रॉड में करंट उतरने से 50 वर्षीय मलहु धुरिया की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया। मलहु धुरिया (50) पुत्र सगरदीन रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पानी लेने गए थे। बिजली के खंभे में लगा स्टे रॉड करंट की चपेट में था। जैसे ही मलहु ने इसे छुआ, उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें तुरंत बिरसिंहपुर स्थित 100 बेड अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मलहु पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बिरसिंहपुर अंडरपास के नीचे चाय की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके तीन बेटे महेंद्र, शैलेंद्र और जितेंद्र हैं। महेंद्र और शैलेंद्र शादीशुदा हैं, जबकि जितेंद्र अविवाहित है। सूचना पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    1
    करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत: बिजली के खंभे के स्टे रॉड में उतरा था करंट, पानी लेने गए थे
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे के स्टे रॉड में करंट उतरने से 50 वर्षीय मलहु धुरिया की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया।
मलहु धुरिया (50) पुत्र सगरदीन रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पानी लेने गए थे। बिजली के खंभे में लगा स्टे रॉड करंट की चपेट में था। जैसे ही मलहु ने इसे छुआ, उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें तुरंत बिरसिंहपुर स्थित 100 बेड अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मलहु पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बिरसिंहपुर अंडरपास के नीचे चाय की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके तीन बेटे महेंद्र, शैलेंद्र और जितेंद्र हैं। महेंद्र और शैलेंद्र शादीशुदा हैं, जबकि जितेंद्र अविवाहित है।
सूचना पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मंत्री प्रवेश वर्मा के सामने विधायक जरनैल सिंह ने खोली सड़क की पोल, कैमरा कर्मी से थप्पड़ मारने का आरोप मंत्री प्रवेश वर्मा के सामने विधायक जरनैल सिंह ने खोली सड़क की पोल, कैमरा कर्मी से थप्पड़ मारने का आरोप एंकर: दिल्ली से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा के सामने मौके की जमीनी हकीकत दिखाई। इसी दौरान कैमरा कर्मी के साथ कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों के बीच विवाद की स्थिति में संयम और संवाद का रास्ता क्यों नहीं अपनाया गया। खबर जनपद न्यूज़ 24 — आपकी खबर, आपकी आवाज।
    1
    मंत्री प्रवेश वर्मा के सामने विधायक जरनैल सिंह ने खोली सड़क की पोल, कैमरा कर्मी से थप्पड़ मारने का आरोप

मंत्री प्रवेश वर्मा के सामने विधायक जरनैल सिंह ने खोली सड़क की पोल, कैमरा कर्मी से थप्पड़ मारने का आरोप
एंकर:
दिल्ली से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा के सामने मौके की जमीनी हकीकत दिखाई।
इसी दौरान कैमरा कर्मी के साथ कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना सामने आई। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
मामले में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों के बीच विवाद की स्थिति में संयम और संवाद का रास्ता क्यों नहीं अपनाया गया।
खबर जनपद न्यूज़ 24 — आपकी खबर, आपकी आवाज।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
  • *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़* * *प्रतापगढ़ में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ी पहल हुई है एसपी दीपक की* । *जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आज नवनिर्मित* *थाना कोहंडौर का विधिवत उद्घाटन कर कार्य संचालन शुरू कराया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और पश्चिमी बृजनंदन राय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।* *प्रतापगढ़ से बड़ी खबर जहां थाना कोहंडौर के नए भवन की शुरुआत हो गई है।* *जनपद में आमजन को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से* *आज 26 सितंबर को DM अभिषेक पाण्डेय और SP दीपक भूकर ने नवनिर्मित थाना कोहंडौर का* *फीता काटकर उद्घाटन किया। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद थाना परिसर से विधिवत कार्य संचालन प्रारंभ कराया गया।* *उद्घाटन के बाद DM और SP ने पूरे थाना परिसर का भ्रमण किया। कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष*, *मालखाना, हवालात और कंप्यूटर कक्ष सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए*। *इस मौके पर SP दीपक भूकर ने साफ कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और* *फरियादियों की शिकायतों का
    1
    *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़*

* *प्रतापगढ़ में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ी पहल हुई है एसपी दीपक की*

। *जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आज नवनिर्मित*

 *थाना कोहंडौर का विधिवत उद्घाटन कर कार्य संचालन शुरू कराया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और पश्चिमी बृजनंदन राय सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।*

*प्रतापगढ़ से बड़ी खबर जहां थाना कोहंडौर के नए भवन की शुरुआत हो गई है।*

*जनपद में आमजन को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से* 

*आज 26 सितंबर को DM अभिषेक पाण्डेय और SP दीपक भूकर ने नवनिर्मित थाना कोहंडौर का*

 *फीता काटकर उद्घाटन किया। विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद थाना परिसर से विधिवत कार्य संचालन प्रारंभ कराया गया।*

*उद्घाटन के बाद DM और SP ने पूरे थाना परिसर का भ्रमण किया। कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष*,

 *मालखाना, हवालात और कंप्यूटर कक्ष सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए*।

*इस मौके पर SP दीपक भूकर ने साफ कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और* 

*फरियादियों की शिकायतों का
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गंगा एक्सप्रेस वे पर टोल के पास भीषण जल भराव की स्थिति। हाई ग्राउंड क्लियरेंस यानी ऊंची एसयूवी बोलेरो को भी संघर्ष करना पड़ रहा है। सामान्य वाहन तो फंस ही जाएंगे। ऐसे में लम्बा सफर तय कर आने वाले एक प्वाइंट पर फंस जा रहे हैं। सोचिए सुनसान टोल पर लम्बा सफर तय करने के बाद घंटों फंसे रहना कितना पीड़ादायी है। वहीं, एक्सप्रेस वे के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं हुई थी जिससे सड़क नीची करनी पड़ी। आने वाले समय में बिजली विभाग लाइन हटा लेगा तो सतह ऊंची कर दी जाएगी। सिर्फ इसी स्थान पर समस्या है*
    1
    गंगा एक्सप्रेस वे पर टोल के पास भीषण जल भराव की स्थिति। हाई ग्राउंड क्लियरेंस यानी ऊंची एसयूवी बोलेरो को भी
संघर्ष करना पड़ रहा है। सामान्य वाहन तो फंस ही जाएंगे। ऐसे में लम्बा सफर तय कर आने वाले एक प्वाइंट पर फंस जा रहे हैं। सोचिए सुनसान टोल पर लम्बा सफर तय करने के बाद घंटों फंसे रहना कितना पीड़ादायी है। वहीं, एक्सप्रेस वे के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार हाईटेंशन लाइन शिफ्ट नहीं हुई थी जिससे सड़क नीची करनी पड़ी। आने वाले समय में बिजली विभाग लाइन हटा लेगा तो सतह ऊंची कर दी जाएगी। सिर्फ इसी स्थान पर समस्या है*
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.