सपा और कांग्रेस चुनाव हारने के बाद EVM को दोष देते हैं,चुनाव आयुक्त पर विपक्ष का आरोप झूठ हैं? #maharaganj #phrendha #vairalvideo #NewsUpdate #BJP #CMYogiAdityanath #vairalreels #ElectionCommissionOfIndia #PMModiji #PankajChaudhary #Congress #sp #highlight सपा और कांग्रेस चुनाव हारने के बाद EVM को दोष देते हैं,चुनाव आयुक्त पर विपक्ष का आरोप झूठ हैं? #maharaganj #phrendha #vairalvideo #NewsUpdate #BJP #CMYogiAdityanath #vairalreels #ElectionCommissionOfIndia #PMModiji #PankajChaudhary #Congress #sp #highlight सपा और कांग्रेस चुनाव हारने के बाद EVM को दोष देते हैं,चुनाव आयुक्त पर विपक्ष का आरोप झूठ हैं? #maharaganj #phrendha #vairalvideo #NewsUpdate #BJP #CMYogiAdityanath #vairalreels #ElectionCommissionOfIndia #PMModiji #PankajChaudhary #Congress #sp #highlight
सपा और कांग्रेस चुनाव हारने के बाद EVM को दोष देते हैं,चुनाव आयुक्त पर विपक्ष का आरोप झूठ हैं? #maharaganj #phrendha #vairalvideo #NewsUpdate #BJP #CMYogiAdityanath #vairalreels #ElectionCommissionOfIndia #PMModiji #PankajChaudhary #Congress #sp #highlight सपा और कांग्रेस चुनाव हारने के बाद EVM को दोष देते हैं,चुनाव आयुक्त पर विपक्ष का आरोप झूठ हैं? #maharaganj #phrendha #vairalvideo #NewsUpdate #BJP #CMYogiAdityanath #vairalreels #ElectionCommissionOfIndia #PMModiji #PankajChaudhary #Congress #sp #highlight सपा और कांग्रेस चुनाव हारने के बाद EVM को दोष देते हैं,चुनाव आयुक्त पर विपक्ष का आरोप झूठ हैं? #maharaganj #phrendha #vairalvideo #NewsUpdate #BJP #CMYogiAdityanath #vairalreels #ElectionCommissionOfIndia #PMModiji #PankajChaudhary #Congress #sp #highlight
- रोहिणी नदी उफान पर! महराजगंज में बाढ़ की आशंका, DM-SP ने किया निरीक्षण रोहिणी नदी उफान पर! महराजगंज में बाढ़ की आशंका, DM-SP ने किया निरीक्षण महराजगंज जनपद में रोहिणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। नेपाल की पहाड़ी नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ने की सूचना है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। वहीं सिंचाई विभाग भी नदी के जलस्तर और तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहा है। क्या रोहिणी नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है? प्रशासन ने क्या तैयारी की है? जानिए इस रिपोर्ट में।1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- BJP से टिकट कटते ही डॉ. संजयन त्रिपाठी गरजे! बोले- 'जो अपने गुट के नहीं हुए, वो BJP के क्या होंगे?' भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद डॉ. संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अपने फेसबुक लाइव में उन्होंने टिकट वितरण को अन्याय बताते हुए तीखी नाराजगी जाहिर की। ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की राजनीति में यह नया घटनाक्रम सामने आया है। देखिए संजयन त्रिपाठी ने लाइव में क्या कहा। #SanjayanTripathi #DhruvTripathi #BJP #GorakhpurNews #UPMLCElection #TeacherMLC #GorakhpurFaizabad #PoliticalNews #BJPNews #DainikAdhyay1
- गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय प्रिंस निषाद की मौत के मामले में मंगलवार को सपा नेत्री काजल निषाद ने न्याय की मांग उठाई। पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचीं काजल निषाद ने प्रेसवार्ता कर मामले को लेकर सवाल खड़े किए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। काजल निषाद ने आरोप लगाया कि यदि मृतक किसी उच्च वर्ग की जाति से होता, तो अब तक आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर जैसी कार्रवाई हो चुकी होती। उन्होंने कहा कि निषाद समाज से होने के कारण पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रिंस निषाद के परिवार को न्याय नहीं मिला, तो जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, प्रिंस की मौत के मामले में वास्तविक परिस्थितियों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में पुलिस की जांच जारी है। हेडलाइन: प्रिंस निषाद की मौत पर काजल निषाद ने उठाए सवाल, न्याय नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी1
- महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप1
- बाढ़ को लेकर डीएम ने तेनुहार, कठौतिया व बड़हरा का किया निरीक्षण सिद्धार्थनगर जिले में लगातार बारिश और राप्ती नदी के बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के तेनुहार उर्फ कठौतिया और बड़हरा गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की संभावित स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्यों के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गांवों में बाढ़ की स्थिति, जलस्तर और प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाए। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण राप्ती नदी में पानी का बहाव तेज हुआ है। हालांकि फिलहाल नदी सामान्य स्तर पर बह रही है। उन्होंने बताया कि एक-दो मजरों के मेरुंड होने की संभावना को देखते हुए लोगों को पहले से अलर्ट कर दिया गया है। स्थिति के अनुसार प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नावों की व्यवस्था भी पहले से कर ली गई है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तटबंधों एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी प्रशास निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।1
- हजारों की आबादी धंसने लगी सड़क, दहशत में ग्रामीण और फिर जाने? . . . . . #maharaganj #phrendha #NewsUpdate #ren #cute #National #rod #pwd #department #Link #CMYogiAdityanath #SDM #vairalvideo #vairalreels #highlight #niyer #bhaiya #phrendha हजारों की आबादी धंसने लगी सड़क, दहशत में ग्रामीण और फिर जाने? . . . . . #maharaganj #phrendha #NewsUpdate #ren #cute #National #rod #pwd #department #Link #CMYogiAdityanath #SDM #vairalvideo #vairalreels #highlight #niyer #bhaiya #phrendha1
- निचलौल के बहुआर कला में चोरी, दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर निचलौल के बहुआर कला में चोरी, दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर1
- मुख्यमंत्री ने नारायणी नदी के तटबंध कटान स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा *आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री ने नारायणी नदी के तटबंध कटान स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा* *एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी की टीमें तैनात; पीड़ितों के लिए 5,000 सूखा राशन किट (प्रत्येक 50 किग्रा) की व्यवस्था* *जनहानि पर ₹4 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण हेतु आवास योजना का मिलेगा लाभ* *फसल क्षति का त्वरित सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के सख्त निर्देश* *नारायणी नदी की ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन की बनेगी कार्ययोजना; तटबंधों का कराया जाएगा स्थायी सुदृढ़ीकरण* कुशीनगर।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद में आगमन पश्चात सर्वप्रथम बंधा कटान स्थल का हवाई सर्वेक्षण उपरांत सड़क मार्ग से प्रभावित क्षेत्र के ग्राम जवही दयाल के पंचायत भवन /राहत शिविर में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का कुशल क्षेम पूछा गया, तथा संचालित राहत व बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का विश्वास दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत चार दिनों से प्रदेश, देश के विभिन्न हिस्सों तथा नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश के चलते नारायणी नदी का जलप्रवाह सामान्य 3 से 4 लाख क्यूसेक से बढ़कर अचानक 5.5 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। इस अप्रत्याशित जलप्रवाह के दबाव से तटबंध क्षतिग्रस्त हुए और कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। *राहत एवं बचाव कार्यों की प्रमुख घोषणाएं एवं दिशा-निर्देश* राहत सामग्री एवं बचाव व्यवस्था, एनडीआरएफ की 02 टीमें, एसडीआरएफ की 02 टीमें और पीएसी की फ्लड यूनिट युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटी हैं। प्रभावित परिवारों के लिए 5,000 सूखा राशन पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। 50 किलोग्राम वजन वाले प्रत्येक पैकेट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 2 किलो दाल, तेल, मसाले, नमक, लाई, चना व बाल्टी सहित 35 प्रकार की आवश्यक दैनिक सामग्री शामिल है। बेघर व जलमग्न क्षेत्रों के नागरिकों को सुरक्षित राहत शिविरों में ठहराया जाए, जहां गुणवत्तापूर्ण भोजन, शुद्ध पेयजल तथा जनरेटर के माध्यम से 24 घंटे निर्बाध प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो। *आर्थिक सहायता व पुनर्वास* मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को तत्काल ₹4 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पूरी तरह नष्ट हुए मकानों के पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु भी नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। *किसानों को फसल क्षतिपूर्ति* धान, गन्ना व सब्जी की फसलों को हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को 15 दिन के अंदर प्रभावित स्थलों का तत्काल पारदर्शी सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को राहत राशि अंतरित करने में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *स्वास्थ्य सुरक्षा एवं चिकित्सा प्रबंध* बाढ़ का पानी घटने के साथ ही जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावित क्षेत्रों में आगामी 5-6 दिनों तक नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC/CHC) पर एंटी स्नेक वेनम (Anti Snake Venom) और एंटी रेबीज वैक्सीन (Anti Rabies Vaccine) की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। *ड्रेजिंग व तटबंधों का स्थायी सुदृढ़ीकरण* सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त तटबंधों की तात्कालिक मरम्मत के साथ-साथ भविष्य की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। नारायणी नदी के दीर्घकालिक समाधान हेतु जल शक्ति मंत्री एवं प्रमुख सचिव (सिंचाई) को नदी की व्यापक ड्रेजिंग एवं चैनलाइजेशन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे नदी की गहराई बढ़े, जलप्रवाह सुगम हो और गाद (सिल्ट) का समुचित उपयोग हो सके । मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि मौसम के साफ होने के साथ ही स्थिति तेजी से सामान्य होगी और शासन-प्रशासन का पूरा तंत्र अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए धरातल पर सक्रिय रहेगा। विदित हो कि मुख्यमंत्री को कल रात में हीउक्त बंधे की कटान के सम्बंध में जानकारी होने पर तत्काल मंडलायुक्त एवं एडिजी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल मौके पर उपस्थित हो कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में उक्त सभी प्रसाशनिक अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर प्रभावी कार्यवाही एवं आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक डॉ. असीम कुमार राय, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक पी.एन. पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राजेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई, आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर इंद्र विक्रम सिंह, एडिजी रामकुमार, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।1