Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप
VIJAY CHAURASIYA
महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप1
- उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रेसिडेंट पंकज चौधरी ? #maharaganj #PankajChaudhary1
- महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त महराजगंज। जिला अस्पताल के सामने मंगलवार देर शाम ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी की। नशीली दवाओं के कथित भंडारण व बिक्री, संदिग्ध दवाओं और बिलिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई। छापेमारी की खबर से आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने इंदु फार्मा, विकास फार्मा, दिव्य फार्मा, ओम प्रगति फार्मा, प्रगति फार्मा, गीतांजलि मेडिकल और अनुष्का मेडिकल स्टोर की जांच की। अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद दवाओं के स्टॉक का मिलान खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड से किया। इस दौरान अलग-अलग दवाओं के सैंपल लिए गए। साथ ही बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी अभिलेख जांच के लिए कब्जे में लिए गए। कार्रवाई के दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम और ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार मौजूद रहे। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि ड्रग विभाग के अधिकारियों ने दवाओं और दस्तावेजों की जांच की। देर शाम तक चली कार्रवाई से जिला अस्पताल के आसपास काफी हलचल रही। बताया गया कि महराजगंज शहर में कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम आगे की जांच के लिए कोई अन्य क्षेत्र की ओर रवाना हुई। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचे पंकज चौधरी, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचे पंकज चौधरी, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम महराजगंज। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचकर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- बागी बलिया के आकाश गुप्ता का मिशन 800+, जनपदों का भ्रमण कर रहे पूरे भारत बागी बलिया के आकाश गुप्ता का मिशन 800+, जनपदों का भ्रमण कर रहे पूरे भारत बलिया। बागी बलिया जनपद के ग्राम पोस्ट जागीर बडसरी निवासी आकाश गुप्ता जी ने देशभर के जनपदों का भ्रमण करने के उद्देश्य से ‘मिशन 800+’ की शुरुआत की है। आकाश गुप्ता 28 अगस्त को अपने इस अभियान पर निकले हैं। उनका लक्ष्य सम्पूर्ण भारत के 800 से अधिक जनपदों का भ्रमण करना है। इस दौरान वह अलग-अलग जनपदों में पहुंचकर वहां की संस्कृति, ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों और स्थानीय लोगों से परिचित हो रहे हैं। आकाश गुप्ता के इस अनोखे अभियान को लेकर क्षेत्र में भी उत्सुकता है। उनका कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों को करीब से जानना और भारत की विविधता को अनुभव करना है। लंबी यात्रा के बावजूद वह अपने मिशन को पूरा करने के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह सफर देश के विभिन्न जनपदों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। उनका ‘मिशन 800+’ युवाओं के लिए यात्रा, अनुभव और देश को करीब से जानने की प्रेरणा भी बन रहा है।1
- सेवा सेतु शिविर में लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, 15 लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड सदर परिसर में ‘सेवा सेतु’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें मिल रहे योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसी उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। ‘सेवा सेतु’ का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में इस तरह के शिविर एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायत कल्याण कोष, सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ओडीओपी, एनआरएलएम और पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। कार्यक्रम में 15 लोगों ने नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प लिया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अंगदान को पुनीत कार्य बताते हुए लोगों से इसके लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने ब्लॉक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।1
- महराजगंज में कपड़े की दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी महराजगंज नगर के निचलौल रोड स्थित दुर्गा मंदिर के सामने मंगलवार को कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास की दुकानों में भी आग फैलने का खतरा बढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के दुकानदार अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर हटाने में जुट गए। कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। आग से दुकान में रखा सामान प्रभावित होने की बात सामने आई है। हालांकि आग लगने का कारण और वास्तविक नुकसान का आकलन दमकल की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।1
- रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट1