logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त महराजगंज। जिला अस्पताल के सामने मंगलवार देर शाम ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी की। नशीली दवाओं के कथित भंडारण व बिक्री, संदिग्ध दवाओं और बिलिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई। छापेमारी की खबर से आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने इंदु फार्मा, विकास फार्मा, दिव्य फार्मा, ओम प्रगति फार्मा, प्रगति फार्मा, गीतांजलि मेडिकल और अनुष्का मेडिकल स्टोर की जांच की। अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद दवाओं के स्टॉक का मिलान खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड से किया। इस दौरान अलग-अलग दवाओं के सैंपल लिए गए। साथ ही बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी अभिलेख जांच के लिए कब्जे में लिए गए। कार्रवाई के दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम और ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार मौजूद रहे। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि ड्रग विभाग के अधिकारियों ने दवाओं और दस्तावेजों की जांच की। देर शाम तक चली कार्रवाई से जिला अस्पताल के आसपास काफी हलचल रही। बताया गया कि महराजगंज शहर में कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम आगे की जांच के लिए कोई अन्य क्षेत्र की ओर रवाना हुई। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Munna Ansari
Munna Ansari
निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त महराजगंज। जिला अस्पताल के सामने मंगलवार देर शाम ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी की। नशीली दवाओं के कथित भंडारण व बिक्री, संदिग्ध दवाओं और बिलिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई। छापेमारी की खबर से आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने इंदु फार्मा, विकास फार्मा, दिव्य फार्मा, ओम प्रगति फार्मा, प्रगति फार्मा, गीतांजलि मेडिकल और अनुष्का मेडिकल स्टोर की जांच की। अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद दवाओं के स्टॉक का मिलान खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड से किया। इस दौरान अलग-अलग दवाओं के सैंपल लिए गए। साथ ही बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी अभिलेख जांच के लिए कब्जे में लिए गए। कार्रवाई के दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम और ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार मौजूद रहे। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि ड्रग विभाग के अधिकारियों ने दवाओं और दस्तावेजों की जांच की। देर शाम तक चली कार्रवाई से जिला अस्पताल के आसपास काफी हलचल रही। बताया गया कि महराजगंज शहर में कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम आगे की जांच के लिए कोई अन्य क्षेत्र की ओर रवाना हुई। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रोहिणी नदी उफान पर! महराजगंज में बाढ़ की आशंका, DM-SP ने किया निरीक्षण रोहिणी नदी उफान पर! महराजगंज में बाढ़ की आशंका, DM-SP ने किया निरीक्षण महराजगंज जनपद में रोहिणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। नेपाल की पहाड़ी नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ने की सूचना है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। वहीं सिंचाई विभाग भी नदी के जलस्तर और तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहा है। क्या रोहिणी नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है? प्रशासन ने क्या तैयारी की है? जानिए इस रिपोर्ट में।
    1
    रोहिणी नदी उफान पर! महराजगंज में बाढ़ की आशंका, DM-SP ने किया निरीक्षण
रोहिणी नदी उफान पर! महराजगंज में बाढ़ की आशंका, DM-SP ने किया निरीक्षण
महराजगंज जनपद में रोहिणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। नेपाल की पहाड़ी नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ने की सूचना है।
संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। वहीं सिंचाई विभाग भी नदी के जलस्तर और तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहा है।
क्या रोहिणी नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है? प्रशासन ने क्या तैयारी की है? जानिए इस रिपोर्ट में।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
    1
    रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में मचा हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वार्ड नंबर 14 में जलभराव से घर से निकलना दुश्वार, राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी। फरेंदा/आनंदनगर, महराजगंज। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 14 में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। वार्डवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर के विकास और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। वार्डवासियों का सवाल है कि आखिर कब तक उन्हें जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा? क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर जाएगा? अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है। अफ़रोज़ अहमद ✍️रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ संपर्क नम्बर:-9838237773
    1
    वार्ड नंबर 14 में जलभराव से घर से निकलना दुश्वार, राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी।
फरेंदा/आनंदनगर, महराजगंज। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 14 में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
वार्डवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर के विकास और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है।
वार्डवासियों का सवाल है कि आखिर कब तक उन्हें जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा? क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर जाएगा?
अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।
अफ़रोज़ अहमद 
✍️रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ 
संपर्क नम्बर:-9838237773
    user_AFROZ AHMAD
    AFROZ AHMAD
    Media house फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • बड़ी कार्रवाई -- ड्रग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, सात मेडिकल की दुकानों पर हुई छापेमारी, चार दुकानों की सैंपल लेकर टीम हुई रवाना, एएसपी सिद्धार्थ ने दी जानकारी, जाने पूरा मामला? #maharaganj #police #medicine #NewsUpdate #highlight #vairalreels #vairalvideo #asp #dm #co #dipartmen
    1
    बड़ी कार्रवाई --

ड्रग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, सात मेडिकल की दुकानों पर  हुई छापेमारी, चार दुकानों की सैंपल लेकर टीम हुई रवाना, एएसपी सिद्धार्थ ने दी जानकारी, जाने पूरा मामला?


#maharaganj 
#police 
#medicine 
#NewsUpdate 
#highlight 
#vairalreels 
#vairalvideo 
#asp
#dm
#co
#dipartmen
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचे पंकज चौधरी, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचे पंकज चौधरी, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम महराजगंज। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचकर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचे पंकज चौधरी, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचे पंकज चौधरी, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम
महराजगंज। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचकर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की।
‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_शशिकला दुबे
    शशिकला दुबे
    Court reporter फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नारायणी के कहर के बीच मुख्यमंत्री का कुशीनगर दौरा कटान स्थल का हवाई सर्वे, राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से संवाद; 5 हजार सूखा राशन किट और त्वरित मुआवजे के निर्देश नारायणी के कहर के बीच मुख्यमंत्री का कुशीनगर दौरा कटान स्थल का हवाई सर्वे, राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से संवाद; 5 हजार सूखा राशन किट और त्वरित मुआवजे के निर्देश 🔴 जनहानि पर ₹4 लाख तत्काल सहायता, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ 🔴 फसल क्षति का 15 दिन में पारदर्शी सर्वे, किसानों को शीघ्र मुआवजे के निर्देश 🔴 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट राहत-बचाव में तैनात नारायणी नदी के बढ़े जलप्रवाह और तटबंधों पर बने दबाव के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पहले तटबंध कटान स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद सड़क मार्ग से प्रभावित ग्राम जवही दयाल स्थित पंचायत भवन/राहत शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का कुशलक्षेम जाना तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वितरण स्थल पर प्रभावित नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती और संवेदनशीलता से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सहायता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। अचानक बढ़ा नदी का जलप्रवाह मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश, देश के विभिन्न हिस्सों तथा नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण पिछले चार दिनों में नारायणी नदी का जलप्रवाह सामान्य 3 से 4 लाख क्यूसेक से बढ़कर करीब 5.5 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। बढ़े जलप्रवाह के दबाव से तटबंध क्षतिग्रस्त हुए और कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी। राहत-बचाव के लिए टीमें मैदान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की दो, एसडीआरएफ की दो टीमें तथा पीएसी की फ्लड यूनिट राहत एवं बचाव कार्य में लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने जलमग्न और बेघर हुए लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाने तथा वहां गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल और जनरेटर से 24 घंटे प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों के लिए 5,000 सूखा राशन किट की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक किट का वजन करीब 50 किलोग्राम बताया गया है, जिसमें चावल, आटा, आलू, दाल, तेल, मसाले, नमक, लाई, चना, बाल्टी समेत दैनिक उपयोग की करीब 35 प्रकार की सामग्री शामिल है। जनहानि पर चार लाख, मकान क्षति पर सहायता मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में जनहानि होने पर प्रभावित परिवार को ₹4 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाएगी। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए भी नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए। किसानों की फसल का 15 दिन में सर्वे बाढ़ से धान, गन्ना और सब्जियों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों का 15 दिन के भीतर पारदर्शी सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। बीमारी और सांप के खतरे से निपटने की तैयारी बाढ़ का पानी उतरने के बाद जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों तक नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पीएचसी और सीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम और एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। नारायणी के दीर्घकालिक समाधान पर जोर मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त तटबंधों की तत्काल मरम्मत के साथ भविष्य की सुरक्षा के लिए उनके स्थायी सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। साथ ही नारायणी नदी की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार जल शक्ति मंत्री और प्रमुख सचिव सिंचाई के स्तर से ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे नदी की गहराई बढ़ाने, जलप्रवाह को सुगम बनाने और नदी में जमा सिल्ट के समुचित उपयोग की दिशा में दीर्घकालिक समाधान विकसित किया जा सके। रात में सूचना मिलते ही अधिकारियों को भेजा था मौके पर प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री को सोमवार रात ही तटबंध कटान की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने मंडलायुक्त, एडीजी समेत संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के क्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मौसम साफ होने के साथ स्थिति तेजी से सामान्य होगी तथा शासन-प्रशासन का पूरा तंत्र प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए सक्रिय रहेगा। इस दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक डॉ. असीम कुमार राय, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक पी.एन. पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राजेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई, गोरखपुर मंडल के आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, एडीजी रामकुमार, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    4
    नारायणी के कहर के बीच मुख्यमंत्री का कुशीनगर दौरा

कटान स्थल का हवाई सर्वे, राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से संवाद; 5 हजार सूखा राशन किट और त्वरित मुआवजे के निर्देश
नारायणी के कहर के बीच मुख्यमंत्री का कुशीनगर दौरा
कटान स्थल का हवाई सर्वे, राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से संवाद; 5 हजार सूखा राशन किट और त्वरित मुआवजे के निर्देश
🔴 जनहानि पर ₹4 लाख तत्काल सहायता, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ
🔴 फसल क्षति का 15 दिन में पारदर्शी सर्वे, किसानों को शीघ्र मुआवजे के निर्देश
🔴 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट राहत-बचाव में तैनात
नारायणी नदी के बढ़े जलप्रवाह और तटबंधों पर बने दबाव के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पहले तटबंध कटान स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद सड़क मार्ग से प्रभावित ग्राम जवही दयाल स्थित पंचायत भवन/राहत शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का कुशलक्षेम जाना तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वितरण स्थल पर प्रभावित नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती और संवेदनशीलता से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सहायता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
अचानक बढ़ा नदी का जलप्रवाह
मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश, देश के विभिन्न हिस्सों तथा नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण पिछले चार दिनों में नारायणी नदी का जलप्रवाह सामान्य 3 से 4 लाख क्यूसेक से बढ़कर करीब 5.5 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। बढ़े जलप्रवाह के दबाव से तटबंध क्षतिग्रस्त हुए और कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी।
राहत-बचाव के लिए टीमें मैदान में
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की दो, एसडीआरएफ की दो टीमें तथा पीएसी की फ्लड यूनिट राहत एवं बचाव कार्य में लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने जलमग्न और बेघर हुए लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाने तथा वहां गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल और जनरेटर से 24 घंटे प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रभावित परिवारों के लिए 5,000 सूखा राशन किट की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक किट का वजन करीब 50 किलोग्राम बताया गया है, जिसमें चावल, आटा, आलू, दाल, तेल, मसाले, नमक, लाई, चना, बाल्टी समेत दैनिक उपयोग की करीब 35 प्रकार की सामग्री शामिल है।
जनहानि पर चार लाख, मकान क्षति पर सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में जनहानि होने पर प्रभावित परिवार को ₹4 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाएगी। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए भी नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए।
किसानों की फसल का 15 दिन में सर्वे
बाढ़ से धान, गन्ना और सब्जियों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों का 15 दिन के भीतर पारदर्शी सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
बीमारी और सांप के खतरे से निपटने की तैयारी
बाढ़ का पानी उतरने के बाद जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों तक नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पीएचसी और सीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम और एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
नारायणी के दीर्घकालिक समाधान पर जोर
मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त तटबंधों की तत्काल मरम्मत के साथ भविष्य की सुरक्षा के लिए उनके स्थायी सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। साथ ही नारायणी नदी की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार जल शक्ति मंत्री और प्रमुख सचिव सिंचाई के स्तर से ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे नदी की गहराई बढ़ाने, जलप्रवाह को सुगम बनाने और नदी में जमा सिल्ट के समुचित उपयोग की दिशा में दीर्घकालिक समाधान विकसित किया जा सके।
रात में सूचना मिलते ही अधिकारियों को भेजा था मौके पर
प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री को सोमवार रात ही तटबंध कटान की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने मंडलायुक्त, एडीजी समेत संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के क्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मौसम साफ होने के साथ स्थिति तेजी से सामान्य होगी तथा शासन-प्रशासन का पूरा तंत्र प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए सक्रिय रहेगा।
इस दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक डॉ. असीम कुमार राय, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक पी.एन. पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राजेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई, गोरखपुर मंडल के आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह, एडीजी रामकुमार, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
    Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • निचलौल के बहुआर कला में चोरी, दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर निचलौल के बहुआर कला में चोरी, दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर
    1
    निचलौल के बहुआर कला में चोरी, दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर
निचलौल के बहुआर कला में चोरी, दुकान का शटर तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रेसिडेंट पंकज चौधरी ? #maharaganj #PankajChaudhary
    1
    उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रेसिडेंट पंकज चौधरी ?

#maharaganj 
#PankajChaudhary
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.