वार्ड नंबर 14 में जलभराव से घर से निकलना दुश्वार, राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी। फरेंदा/आनंदनगर, महराजगंज। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 14 में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। वार्डवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर के विकास और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। वार्डवासियों का सवाल है कि आखिर कब तक उन्हें जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा? क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर जाएगा? अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है। अफ़रोज़ अहमद ✍️रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ संपर्क नम्बर:-9838237773
वार्ड नंबर 14 में जलभराव से घर से निकलना दुश्वार, राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी। फरेंदा/आनंदनगर, महराजगंज। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 14 में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। वार्डवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर के विकास और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। वार्डवासियों का सवाल है कि आखिर कब तक उन्हें जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा? क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर जाएगा? अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है। अफ़रोज़ अहमद ✍️रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ संपर्क नम्बर:-9838237773
- वार्ड नंबर 14 में जलभराव से घर से निकलना दुश्वार, राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी। फरेंदा/आनंदनगर, महराजगंज। नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 14 में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी जमा होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। वार्डवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर के विकास और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। वार्डवासियों का सवाल है कि आखिर कब तक उन्हें जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा? क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर जाएगा? अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है। अफ़रोज़ अहमद ✍️रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ संपर्क नम्बर:-98382377731
- बड़ी कार्रवाई -- ड्रग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, सात मेडिकल की दुकानों पर हुई छापेमारी, चार दुकानों की सैंपल लेकर टीम हुई रवाना, एएसपी सिद्धार्थ ने दी जानकारी, जाने पूरा मामला? #maharaganj #police #medicine #NewsUpdate #highlight #vairalreels #vairalvideo #asp #dm #co #dipartmen1
- सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचे पंकज चौधरी, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचे पंकज चौधरी, वृद्धजनों से जाना कुशलक्षेम महराजगंज। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने आधारशिला वृद्धा आश्रम पहुंचकर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे बातचीत की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- बागी बलिया के आकाश गुप्ता का मिशन 800+, जनपदों का भ्रमण कर रहे पूरे भारत बागी बलिया के आकाश गुप्ता का मिशन 800+, जनपदों का भ्रमण कर रहे पूरे भारत बलिया। बागी बलिया जनपद के ग्राम पोस्ट जागीर बडसरी निवासी आकाश गुप्ता जी ने देशभर के जनपदों का भ्रमण करने के उद्देश्य से ‘मिशन 800+’ की शुरुआत की है। आकाश गुप्ता 28 अगस्त को अपने इस अभियान पर निकले हैं। उनका लक्ष्य सम्पूर्ण भारत के 800 से अधिक जनपदों का भ्रमण करना है। इस दौरान वह अलग-अलग जनपदों में पहुंचकर वहां की संस्कृति, ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों और स्थानीय लोगों से परिचित हो रहे हैं। आकाश गुप्ता के इस अनोखे अभियान को लेकर क्षेत्र में भी उत्सुकता है। उनका कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों को करीब से जानना और भारत की विविधता को अनुभव करना है। लंबी यात्रा के बावजूद वह अपने मिशन को पूरा करने के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह सफर देश के विभिन्न जनपदों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। उनका ‘मिशन 800+’ युवाओं के लिए यात्रा, अनुभव और देश को करीब से जानने की प्रेरणा भी बन रहा है।1
- सेवा सेतु शिविर में लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, 15 लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड सदर परिसर में ‘सेवा सेतु’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें मिल रहे योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसी उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। ‘सेवा सेतु’ का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में इस तरह के शिविर एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायत कल्याण कोष, सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ओडीओपी, एनआरएलएम और पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। कार्यक्रम में 15 लोगों ने नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प लिया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अंगदान को पुनीत कार्य बताते हुए लोगों से इसके लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने ब्लॉक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।1
- आकाशवाणी🙏, 29-9-2026 ई0', ☑️ उत्तर प्रदेश के 137 बंद कंपिनयों को चालु करने के लिए नोटिस दिया गया ❗ कंपिनयों को चालु करने के लिए तीन विकल्प दिये गए हैं। 137 बंद इकाइयों को सीडा नोटिस भेज रहा है। ‼️ बंद कंपिनयों को चालु करना क्यों जरूरी है ❓ 6000 कर्मी बेरोजगार हुऎ हैं ,कंपिनयों को चालु करने पर अन 6000 लोगों को तुरंत रोजगार मिल जाएगा । अथवा उनके परिजनों को रोजगार मिलेगा । आसपास क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खुलएंगे। कंपिनयों को चालु करने के लिए 3 विकल्प दिये गए हैं :- (1) खुद कंपनी मालिक अपने कंपनी को चालु करें। (2) बन्द कंपनी को दूसरे को हस्तअंतरित करें! (3) 90% भुगतान करके कंपनी को बेच दिया जाए। उडदेशय :- इंडस्टरियल एरिया में कंपिनयों को पुनः चालु करके रोजगार के अवसर मोहीया कराए जाने का मूल उडदेशय है। 👉🏾 उत्तर प्रदेश राज्य सरकर का यह कदम सराहनीय है अति प्रशंसनीय नहीं है। इस उद्देशय की पूर्ति के लिए जनता में खुशी का माहौल है । जनता भूरि भूरि प्रशनसा कर रही है। 👈2
- मंगलवार के शुभ अवसर पर नेदुला राजमार्ग 28 पर स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पर बृहद भंडारे का एवं हनुमान जी महाराज के भजन एवं कीर्तन का बड़ा ही सुंदर आयोजन अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, समस्त भक्तगण सहयोग में लग रहे1
- उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रेसिडेंट पंकज चौधरी ? #maharaganj #PankajChaudhary1