महराजगंज में कपड़े की दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी महराजगंज नगर के निचलौल रोड स्थित दुर्गा मंदिर के सामने मंगलवार को कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास की दुकानों में भी आग फैलने का खतरा बढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के दुकानदार अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर हटाने में जुट गए। कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। आग से दुकान में रखा सामान प्रभावित होने की बात सामने आई है। हालांकि आग लगने का कारण और वास्तविक नुकसान का आकलन दमकल की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
महराजगंज में कपड़े की दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी महराजगंज नगर के निचलौल रोड स्थित दुर्गा मंदिर के सामने मंगलवार को कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास की दुकानों में भी आग फैलने का खतरा बढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के दुकानदार अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर हटाने में जुट गए। कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। आग से दुकान में रखा सामान प्रभावित होने की बात सामने आई है। हालांकि आग लगने का कारण और वास्तविक नुकसान का आकलन दमकल की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
- महराजगंज ब्रेकिंग | ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 📍 जिला मुख्यालय रोड, तहसील मोड़ पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खींचतान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता और पुलिस के बीच खींचतान हो गई। कांग्रेस के मुताबिक, इसी दौरान उनके पैर में मोच आ गई। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 🔴 महराजगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की चर्चा में रही। Public maharajganj #Maharajganj #PublicMaharajganj #BreakingNews #Congress #VoteChori #UPNews #MaharajganjNews #CongressProtest #AjayRai #VijaySingh #RajuKumarGupta #NewsUpdate #ViralNews1
- पनियरा में तीन बाइकों की जोरदार टक्कर, चार युवक गंभीर घायल -मेडिकल कॉलेज रेफर महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-पनियरा मार्ग पर सोमवार शाम साढ़े पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। कुआचांप स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तीन बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार जंगल बड़हरा निवासी 23 वर्षीय अमित पुत्र हीरालाल और 33 वर्षीय अमरजीत पुत्र स्व. बांकेलाल बाइक से मुजुरी की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दो अन्य बाइकों से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल निवासी 24 वर्षीय अच्छेलाल पुत्र सुरेश सवार था, जबकि तीसरी बाइक पर मुजुरी निवासी 24 वर्षीय गोलू पुत्र कतवारू था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और पेट्रोल पंप के पास अचानक आमने-सामने आ गईं। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया। पीएचसी पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- सिसवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा शिविर | एक जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं | Siswa News महराजगंज के सिसवा बाजार में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच, आधार व राशन कार्ड सुधार, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कृषि सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं में पंजीकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।1
- महराजगंज में कांग्रेस का हंगामा! पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला महराजगंज में कांग्रेस का हंगामा! पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला1
- बारिश और हवाओं से गन्ने और धान की फसल हुई बर्बाद, किसानों के सामने संकट कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं, खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गन्ने की फसल गिर गई है तो पककर कटाई के लिए तैयार धान की फसल भी खेतों में बिछ गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस वर्ष समय से बारिश होने के कारण किसानों को धान की फसल में अपेक्षाकृत कम सिंचाई करनी पड़ी थी। फसल की अच्छी स्थिति देखकर किसान बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन लगातार बारिश और तेज हवाओं ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी भरने से धान की गिरी हुई बालियां पानी में डूब गई हैं। इससे फसल में फंगस लगने और दाने की गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसान श्रीभगवान चौधरी ने बताया कि इस बार धान की फसल काफी अच्छी थी। कटाई से पहले हुई बारिश और तेज हवा के कारण फसल खेत में गिर गई है। इससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, गिरी हुई फसल की कटाई और उसे खेत से निकालने में भी अतिरिक्त लागत आएगी। किसान राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष गन्ने की फसल पहले से ही रोगों के प्रकोप से प्रभावित थी। अब लगातार बारिश और तेज हवा ने बची हुई फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। खेत में गन्ना गिरने से चूहों का प्रकोप बढ़ने के साथ आगामी पेड़ी की फसल पर भी असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में खेती की लागत निकालना भी मुश्किल नजर आ रहा है।3
- कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग? फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची? #maharaganj1
- महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में आज आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम महराजगंज के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता, व्यापारी और किसान परेशान हैं। वहीं लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों के घरेलू और व्यावसायिक उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में ईश्वर चंद्र पटेल, दशरथ प्रजापति, रामनिवास गौड़, बृजलाल, अमरनाथ गौड़, शाह फैसल, इदरीश अली, नसरुद्दीन, रामानंद, अजय, शिवकुमार, अनिरुद्ध, नरेश, इसहाक अली, ओमकार मिश्रा, रहमत अली, राजेन्द्र भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- महराजगंज ब्रेकिंग | रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर से किसान-ग्रामीण चिंतित 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर से किसान-ग्रामीण चिंतित 🌧️ तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद रोहिन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सदर ब्लॉक क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। 📍 त्रिमुहानी घाट पुल पर लगे वाटर लेवल मॉनिटरिंग यंत्र और मीटर में दर्ज आंकड़े नदी के बढ़ते जलस्तर की तस्वीर बयां कर रहे हैं। किसानों अशोक, साधूशरण, मंतोष, राम हरख सिंह, किशोर प्रसाद, सुरेश, अंश बाबू, मनोहर लाल समेत अन्य किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि बारिश और नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। ⚠️ ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और संभावित जलभराव/बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाने की मांग की है। #PublicMaharajganj #Maharajganj #RohinRiver #महराजगंज #रोहिन_नदी #BreakingNews #UPNews #MaharajganjNews #RainAlert #FloodAlert #FarmersNews #NewsUpdate1
- पनियरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज - पति समेत तीन गिरफ्तार महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के खैचा बड़ा टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर बड़ा टोला से जुड़ा है। निवासी हेवंती देवी पत्नी स्व. रामराजा प्रसाद ने पनियरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पंकजलता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व खैचा बड़ा टोला निवासी इन्द्रेश पुत्र रामशरन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति इन्द्रेश, सास रीता और ससुर रामशरन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। तहरीर में मृतका की जेठानी बन्दनी पर भी प्रताड़ना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। मृतका की मां के अनुसार 25 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। महिला की मां ने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति इन्द्रेश, सास रीता, ससुर रामशरन और जेठानी बन्दनी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।2