Shuru
Apke Nagar Ki App…
कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग? फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची? #maharaganj
R K SINGH Y
कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग? फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची? #maharaganj
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग? फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची? #maharaganj1
- गोरखपुर में IIT की तैयारी कर रहे छात्र की नाले में मिली लाश, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा सेखपुरवा गांव के पास सोमवार दोपहर नाले में पांच दिन से लापता 17 वर्षीय छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रिंस निषाद के रूप में हुई है। पानी में कई दिन रहने से शव सड़ गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया निवासी नंदकिशोर निषाद का परिवार बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा-मोहरीपुर में किराए के मकान में रहता है। नंदकिशोर की पत्नी लछमीना देवी, बेटा प्रिंस और बेटी शालिनी साथ रहते हैं। प्रिंस बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग संस्थान से आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 23 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे प्रिंस कोचिंग में होने वाली परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने तलाश शुरू की और कोचिंग में संपर्क किया तो पता चला कि वह परीक्षा देने पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद नंदकिशोर ने चिलुआताल थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने प्रिंस के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो अंतिम लोकेशन पीपीगंज में मिली, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सोमवार को नाले में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने पुलिस पर तलाश में गंभीरता न बरतने और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।1
- गोरखपुर ब्रेकिंग | गायब किशोर का शव महेसरा पुल के नीचे मिला गोरखपुर के चिलुआताल 🚨 गोरखपुर ब्रेकिंग | गायब किशोर का शव महेसरा पुल के नीचे मिला गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में 23 सितंबर से लापता चल रहे 17 वर्षीय प्रिन्स निषाद का शव महेसरा पुल के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। प्रिन्स मोहरीपुर चौराहे के पास किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। 23 सितंबर की सुबह वह बेतियाहाता स्थित मोमेंटम इंस्टीट्यूट में कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन न तो कोचिंग पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। परिजनों ने काफी तलाश के बाद चिलुआताल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। अब उसका शव महेसरा पुल के नीचे मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। #Gorakhpur #Chiluatal #Moharipur #Mahesra #BreakingNews #GorakhpurNews #UPNews #NewsUpdate #PublicMaharajganj1
- महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय आदित्य नाथ गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने गया था। पकौड़ी खाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 📍 स्थान: निचलौल, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)1
- चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने छीना मुख्य चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पुतला; नेता-पुलिस में हुई खींचतान1
- संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य। #संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे जरूरतमंदों में बांटा निःशुल्क भोजन, मानवता की मिसाल पेश की शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। संस्थान द्वारा सोमवार को मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे गरीब और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के सक्रिय सदस्य सौरभ जायसवाल और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया और संस्था के इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। गौरतलब है कि धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान द्वारा "राष्ट्रीय धर्म सेवा संकल्प अभियान" के तहत प्रत्येक सोमवार को गरीबों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण का अभियान अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इस सोमवार को भगत सिंह जयंती को समर्पित करते हुए यह विशेष आयोजन किया गया। आयोजक सौरभ जायसवाल ने बताया कि इस तरह का निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में भी लगातार आयोजित किया जाता है, ताकि मरीजों के परिजनों और जरूरतमंदों को भोजन के लिए भटकना न पड़े। इस अवसर पर मनीष, गुंजन पांडेय, ऋषि, रिशु श्रीवास्तव, सुभाष भंडारी, बलराम गुप्ता सहित संस्थान के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।1
- महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक मासूम बच्चे को गोद में उठाकर चॉकलेट दी, जिससे बाढ़ के मुश्किल माहौल में बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ के पानी में निकलने वाले जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।1
- हजारों की आबादी धंसने लगी सड़क, दहशत में ग्रामीण और फिर जाने? . . . . . #maharaganj #phrendha #NewsUpdate #ren #cute #National #rod #pwd #department #Link #CMYogiAdityanath #SDM #vairalvideo #vairalreels #highlight #niyer #bhaiya #phrendha हजारों की आबादी धंसने लगी सड़क, दहशत में ग्रामीण और फिर जाने? . . . . . #maharaganj #phrendha #NewsUpdate #ren #cute #National #rod #pwd #department #Link #CMYogiAdityanath #SDM #vairalvideo #vairalreels #highlight #niyer #bhaiya #phrendha1