संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य। #संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे जरूरतमंदों में बांटा निःशुल्क भोजन, मानवता की मिसाल पेश की शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। संस्थान द्वारा सोमवार को मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे गरीब और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के सक्रिय सदस्य सौरभ जायसवाल और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया और संस्था के इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। गौरतलब है कि धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान द्वारा "राष्ट्रीय धर्म सेवा संकल्प अभियान" के तहत प्रत्येक सोमवार को गरीबों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण का अभियान अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इस सोमवार को भगत सिंह जयंती को समर्पित करते हुए यह विशेष आयोजन किया गया। आयोजक सौरभ जायसवाल ने बताया कि इस तरह का निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में भी लगातार आयोजित किया जाता है, ताकि मरीजों के परिजनों और जरूरतमंदों को भोजन के लिए भटकना न पड़े। इस अवसर पर मनीष, गुंजन पांडेय, ऋषि, रिशु श्रीवास्तव, सुभाष भंडारी, बलराम गुप्ता सहित संस्थान के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।
संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य। #संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे जरूरतमंदों में बांटा निःशुल्क भोजन, मानवता की मिसाल पेश की शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। संस्थान द्वारा सोमवार को मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे गरीब और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के सक्रिय सदस्य सौरभ जायसवाल और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया और संस्था के इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। गौरतलब है कि धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान द्वारा "राष्ट्रीय धर्म सेवा संकल्प अभियान" के तहत प्रत्येक सोमवार को गरीबों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण का अभियान अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इस सोमवार को भगत सिंह जयंती को समर्पित करते हुए यह विशेष आयोजन किया गया। आयोजक सौरभ जायसवाल ने बताया कि इस तरह का निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में भी लगातार आयोजित किया जाता है, ताकि मरीजों के परिजनों और जरूरतमंदों को भोजन के लिए भटकना न पड़े। इस अवसर पर मनीष, गुंजन पांडेय, ऋषि, रिशु श्रीवास्तव, सुभाष भंडारी, बलराम गुप्ता सहित संस्थान के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।
- संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य। #संतकबीरनगर- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर धर्म राष्ट्र सेवा संकल्प का सराहनीय कार्य मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे जरूरतमंदों में बांटा निःशुल्क भोजन, मानवता की मिसाल पेश की शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। संस्थान द्वारा सोमवार को मेहदावल ओवरब्रिज के नीचे गरीब और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के सक्रिय सदस्य सौरभ जायसवाल और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया और संस्था के इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। गौरतलब है कि धर्म राष्ट्र सेवा संस्थान द्वारा "राष्ट्रीय धर्म सेवा संकल्प अभियान" के तहत प्रत्येक सोमवार को गरीबों और असहाय लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण का अभियान अनवरत रूप से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इस सोमवार को भगत सिंह जयंती को समर्पित करते हुए यह विशेष आयोजन किया गया। आयोजक सौरभ जायसवाल ने बताया कि इस तरह का निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में भी लगातार आयोजित किया जाता है, ताकि मरीजों के परिजनों और जरूरतमंदों को भोजन के लिए भटकना न पड़े। इस अवसर पर मनीष, गुंजन पांडेय, ऋषि, रिशु श्रीवास्तव, सुभाष भंडारी, बलराम गुप्ता सहित संस्थान के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।1
- हजारों की आबादी धंसने लगी सड़क, दहशत में ग्रामीण और फिर जाने? . . . . . #maharaganj #phrendha #NewsUpdate #ren #cute #National #rod #pwd #department #Link #CMYogiAdityanath #SDM #vairalvideo #vairalreels #highlight #niyer #bhaiya #phrendha हजारों की आबादी धंसने लगी सड़क, दहशत में ग्रामीण और फिर जाने? . . . . . #maharaganj #phrendha #NewsUpdate #ren #cute #National #rod #pwd #department #Link #CMYogiAdityanath #SDM #vairalvideo #vairalreels #highlight #niyer #bhaiya #phrendha1
- राप्ती का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश एसडीएम ने बोक्टा-बरवार तटबंध का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा सहजनवा। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए सोमवार को एसडीएम सहजनवा नमन मेहता ने राप्ती नदी और बोक्टा-बरवार तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने बरहुआ गांव स्थित बाढ़ चौकी पहुंचकर वहां की तैयारियों और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने तटबंध की मजबूती, जियो बैग्स और कटान रोकने के लिए उपलब्ध सामग्री की स्थिति देखी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तटबंध और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसडीएम नमन मेहता ने कहा कि बाढ़ चौकी पर सभी आवश्यक संसाधन हर समय उपलब्ध रहने चाहिए। चौकी पर पर्याप्त रोशनी, नाविक, जीवन रक्षक उपकरण, फर्स्ट एड किट और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को तटबंध की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा है।1
- देशभक्ति के जयकारों से गूंजा बगहवा चौराहा, युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा के बगहवा पहुंचने पर हिन्द हॉस्पिटल एंड फैक्चर क्लिनिक की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कुशीनगर से निकली यात्रा महली होते हुए बगहवा चौराहे पर पहुंची, जहां स्वागत कार्यक्रम बाद में सभा में बदल गया। भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने यात्रा का अभिनंदन करते हुए राष्ट्र एवं सीमा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ समाज में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने किया। यात्रा प्रमुख अजय प्रताप राव, जिला यात्रा प्रमुख अनीश सिंह, विभाग मंत्री सुदर्शन और बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए सचमुच त्रिपाठी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता और संगठन पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले सनातनी समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना चाहिए। समाज को बांटने वाली गतिविधियों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साह दिखाया।1
- स्मार्ट वर्किंग और योग से बेहतर पुलिसिंग का दिया संदेश महुली | ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 28 सितंबर 2026। थाना महुली में सोमवार को विभिन्न अभियानों, सीएम डैशबोर्ड के लक्ष्यों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिसकर्मियों को लंबित कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्किंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित बैठक में गुमशुदा व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने, लंबित मामलों को प्राथमिकता देने तथा माह के अंतिम तीन दिनों में सीएम डैशबोर्ड के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि केवल अधिक कार्य करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही योजना, समय के प्रभावी प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण परिणाम ही स्मार्ट वर्किंग की पहचान हैं। सभी कर्मचारियों से उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया गया। इसके उपरांत थाना परिसर में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने योग, प्राणायाम और ध्यान किया। पुलिसकर्मियों को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। थाना महुली पुलिस ने स्वस्थ पुलिसकर्मी, सजग पुलिसिंग और संवेदनशील व्यवहार के माध्यम से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।4
- बाबा खाटू श्याम जी के शरण में पहुंचे और अर्जी लगाने वालों की सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण जय श्री राधे हारे का सहारा बाबा श्याम1
- संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, डॉक्टरों पर बढ़ा दबाव; इमरजेंसी में रेफर किए जा रहे मरीज! संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारों के बीच डॉक्टरों पर उपचार का दबाव बढ़ता नजर आया। वहीं, अस्पताल परिसर में कुछ डॉक्टर अपनी कुर्सियों पर मौजूद नहीं दिखे, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 100 से अधिक मरीजों को देख रहे डॉक्टर सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टरों को लगातार मरीजों का परीक्षण करना पड़ रहा है। एक डॉक्टर के जिम्मे 100 से अधिक मरीजों के उपचार की स्थिति सामने आ रही है। ऐसे में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, डॉक्टरों पर बढ़ा दबाव; इमरजेंसी में रेफर किए जा रहे मरीज! संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारों के बीच डॉक्टरों पर उपचार का दबाव बढ़ता नजर आया। वहीं, अस्पताल परिसर में कुछ डॉक्टर अपनी कुर्सियों पर मौजूद नहीं दिखे, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 100 से अधिक मरीजों को देख रहे डॉक्टर सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टरों को लगातार मरीजों का परीक्षण करना पड़ रहा है। एक डॉक्टर के जिम्मे 100 से अधिक मरीजों के उपचार की स्थिति सामने आ रही है। ऐसे में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।1
- संतकबीरनगर ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया। बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट। संतकबीरनगर ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर बिड़हर घाट पहुंचे परिजन और ग्रामीण, चाचा ने दी घटना को लेकर बाइट संतकबीरनगर। ब्रह्मानंद यादव के शव को लेकर गांव के लोग, रिश्तेदार, परिजन और पुलिस प्रशासन बिड़हर घाट जाते हुए नजर आए। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल दिखाई दिया। बाइट: ब्रह्मानंद यादव के चाचा ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। वीडियो में देखें—बिड़हर घाट जाते परिजन, ग्रामीण और पुलिस प्रशासन के साथ ब्रह्मानंद यादव के चाचा की पूरी बाइट।1