Shuru
Apke Nagar Ki App…
चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने छीना मुख्य चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पुतला; नेता-पुलिस में हुई खींचतान
Dharmendra Kasaudhan
चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने छीना मुख्य चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पुतला; नेता-पुलिस में हुई खींचतान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज ब्रेकिंग | ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 📍 जिला मुख्यालय रोड, तहसील मोड़ पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खींचतान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता और पुलिस के बीच खींचतान हो गई। कांग्रेस के मुताबिक, इसी दौरान उनके पैर में मोच आ गई। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 🔴 महराजगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की चर्चा में रही। Public maharajganj #Maharajganj #PublicMaharajganj #BreakingNews #Congress #VoteChori #UPNews #MaharajganjNews #CongressProtest #AjayRai #VijaySingh #RajuKumarGupta #NewsUpdate #ViralNews1
- पनियरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज - पति समेत तीन गिरफ्तार महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के खैचा बड़ा टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर बड़ा टोला से जुड़ा है। निवासी हेवंती देवी पत्नी स्व. रामराजा प्रसाद ने पनियरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पंकजलता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व खैचा बड़ा टोला निवासी इन्द्रेश पुत्र रामशरन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति इन्द्रेश, सास रीता और ससुर रामशरन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। तहरीर में मृतका की जेठानी बन्दनी पर भी प्रताड़ना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। मृतका की मां के अनुसार 25 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। महिला की मां ने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति इन्द्रेश, सास रीता, ससुर रामशरन और जेठानी बन्दनी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।2
- अगर आप इस रोड पर जा रहें हैं तो हों जाए सावधान? फरेंदा -धानी मार्ग पर बड़ी दुर्घटना की आशंका? सड़क के किनारे हाइटेंशन तार पर लटक रहा? खजूर का विशालकाय पेड़,कभी भी हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना? बिजली विभाग के अधिकारी ने हटाने का दिया आश्वासन? #maharaganj #phrendha #dhani #rod #NewsUpdate #CMYogiAdityanath #SDM #vairalreels #vairalvideo #highlight #weather अगर आप इस रोड पर जा रहें हैं तो हों जाए सावधान? फरेंदा -धानी मार्ग पर बड़ी दुर्घटना की आशंका? सड़क के किनारे हाइटेंशन तार पर लटक रहा? खजूर का विशालकाय पेड़,कभी भी हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना? बिजली विभाग के अधिकारी ने हटाने का दिया आश्वासन? #maharaganj #phrendha #dhani #rod #NewsUpdate #CMYogiAdityanath #SDM #vairalreels #vairalvideo #highlight #weather1
- सिसवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा शिविर | एक जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं | Siswa News महराजगंज के सिसवा बाजार में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच, आधार व राशन कार्ड सुधार, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कृषि सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं में पंजीकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।1
- महराजगंज में कांग्रेस का हंगामा! पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला महराजगंज में कांग्रेस का हंगामा! पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला1
- पडरौना मे लाल बंदरो का आतंक घरो से निकलना मुशीकल राह गिर हो रहे है परेशान पडरौना मे लाल बंदरो का आतंक घरो से निकलना मुशीकल राह गिर हो रहे है परेशान लाल बंदरो से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा4
- महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में आज आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम महराजगंज के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता, व्यापारी और किसान परेशान हैं। वहीं लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों के घरेलू और व्यावसायिक उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में ईश्वर चंद्र पटेल, दशरथ प्रजापति, रामनिवास गौड़, बृजलाल, अमरनाथ गौड़, शाह फैसल, इदरीश अली, नसरुद्दीन, रामानंद, अजय, शिवकुमार, अनिरुद्ध, नरेश, इसहाक अली, ओमकार मिश्रा, रहमत अली, राजेन्द्र भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- महराजगंज ब्रेकिंग | रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर से किसान-ग्रामीण चिंतित 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर से किसान-ग्रामीण चिंतित 🌧️ तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद रोहिन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सदर ब्लॉक क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। 📍 त्रिमुहानी घाट पुल पर लगे वाटर लेवल मॉनिटरिंग यंत्र और मीटर में दर्ज आंकड़े नदी के बढ़ते जलस्तर की तस्वीर बयां कर रहे हैं। किसानों अशोक, साधूशरण, मंतोष, राम हरख सिंह, किशोर प्रसाद, सुरेश, अंश बाबू, मनोहर लाल समेत अन्य किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि बारिश और नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। ⚠️ ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और संभावित जलभराव/बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाने की मांग की है। #PublicMaharajganj #Maharajganj #RohinRiver #महराजगंज #रोहिन_नदी #BreakingNews #UPNews #MaharajganjNews #RainAlert #FloodAlert #FarmersNews #NewsUpdate1
- रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, DM ने जर्दी-डोमरा बांध का किया निरीक्षण महराजगंज।* लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जिले में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जर्दी-डोमरा बांध और रोहिणी नदी क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। रोहिणी नदी में पानी बढ़ने के कारण डीएम मौके पर बांध तक नहीं पहुंच सके और बाढ़ चौकी से ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बांध के संवेदनशील हिस्सों की नियमित जांच की जाए। जहां भी रेनकट या कटान की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराया जाए। बाढ़ की स्थिति बनने पर राहत और बचाव के लिए टीमें तैयार रहें। वहीं भारी बारिश के बाद जर्दी-डोमरा बांध पर रेनकट और क्षतिग्रस्त हिस्सों को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा तो बांध को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने संवेदनशील हिस्सों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रशासन ने सिंचाई विभाग को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जलस्तर में आगे बढ़ोतरी के अनुसार आवश्यक कदम उठाने की तैयारी है।2