महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में आज आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम महराजगंज के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता, व्यापारी और किसान परेशान हैं। वहीं लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों के घरेलू और व्यावसायिक उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में ईश्वर चंद्र पटेल, दशरथ प्रजापति, रामनिवास गौड़, बृजलाल, अमरनाथ गौड़, शाह फैसल, इदरीश अली, नसरुद्दीन, रामानंद, अजय, शिवकुमार, अनिरुद्ध, नरेश, इसहाक अली, ओमकार मिश्रा, रहमत अली, राजेन्द्र भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में आज आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम महराजगंज के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता, व्यापारी और किसान परेशान हैं। वहीं लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों के घरेलू और व्यावसायिक उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में ईश्वर चंद्र पटेल, दशरथ प्रजापति, रामनिवास गौड़, बृजलाल, अमरनाथ गौड़, शाह फैसल, इदरीश अली, नसरुद्दीन, रामानंद, अजय, शिवकुमार, अनिरुद्ध, नरेश, इसहाक अली, ओमकार मिश्रा, रहमत अली, राजेन्द्र भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय आदित्य नाथ गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने गया था। पकौड़ी खाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 📍 स्थान: निचलौल, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)1
- महराजगंज ब्रेकिंग | ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 📍 जिला मुख्यालय रोड, तहसील मोड़ पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खींचतान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता और पुलिस के बीच खींचतान हो गई। कांग्रेस के मुताबिक, इसी दौरान उनके पैर में मोच आ गई। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 🔴 महराजगंज में प्रदर्शन के दौरान पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की चर्चा में रही। Public maharajganj #Maharajganj #PublicMaharajganj #BreakingNews #Congress #VoteChori #UPNews #MaharajganjNews #CongressProtest #AjayRai #VijaySingh #RajuKumarGupta #NewsUpdate #ViralNews1
- चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने छीना मुख्य चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पुतला; नेता-पुलिस में हुई खींचतान1
- पनियरा में तीन बाइकों की जोरदार टक्कर, चार युवक गंभीर घायल -मेडिकल कॉलेज रेफर महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी-पनियरा मार्ग पर सोमवार शाम साढ़े पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। कुआचांप स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तीन बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार जंगल बड़हरा निवासी 23 वर्षीय अमित पुत्र हीरालाल और 33 वर्षीय अमरजीत पुत्र स्व. बांकेलाल बाइक से मुजुरी की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दो अन्य बाइकों से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल निवासी 24 वर्षीय अच्छेलाल पुत्र सुरेश सवार था, जबकि तीसरी बाइक पर मुजुरी निवासी 24 वर्षीय गोलू पुत्र कतवारू था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और पेट्रोल पंप के पास अचानक आमने-सामने आ गईं। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया। पीएचसी पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक मासूम बच्चे को गोद में उठाकर चॉकलेट दी, जिससे बाढ़ के मुश्किल माहौल में बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ के पानी में निकलने वाले जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।1
- महराजगंज मुख्यालय रोड पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला महराजगंज मुख्यालय रोड पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला महराजगंज। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय रोड स्थित तहसील मोड़ पर चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रतीकात्मक पुतला लेने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता और पुलिस के बीच पुतले को लेकर खींचतान की स्थिति बन गई। राजू कुमार गुप्ता के अनुसार, इसी दौरान उनके पैर में मोच आ गई। इसके बाद पुलिस प्रतीकात्मक पुतले को अपने साथ ले गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता महत्वपूर्ण विषय हैं। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने की बात कही। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय सिंह, आलोक प्रसाद, शारद सिंह उर्फ बाबलू, सदामोहन उपाध्याय, शारदेंदु पांडेय, नूर आलम, विधि चंद्रजीत भारती, विराज वीर, शेषमणि गुप्ता, जितेंद्र यादव, सद्दाम अंसारी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि मतदाताओं का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था में मजबूत बना रहे।1
- अगर आप इस रोड पर जा रहें हैं तो हों जाए सावधान? फरेंदा -धानी मार्ग पर बड़ी दुर्घटना की आशंका? सड़क के किनारे हाइटेंशन तार पर लटक रहा? खजूर का विशालकाय पेड़,कभी भी हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना? बिजली विभाग के अधिकारी ने हटाने का दिया आश्वासन? #maharaganj #phrendha #dhani #rod #NewsUpdate #CMYogiAdityanath #SDM #vairalreels #vairalvideo #highlight #weather अगर आप इस रोड पर जा रहें हैं तो हों जाए सावधान? फरेंदा -धानी मार्ग पर बड़ी दुर्घटना की आशंका? सड़क के किनारे हाइटेंशन तार पर लटक रहा? खजूर का विशालकाय पेड़,कभी भी हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना? बिजली विभाग के अधिकारी ने हटाने का दिया आश्वासन? #maharaganj #phrendha #dhani #rod #NewsUpdate #CMYogiAdityanath #SDM #vairalreels #vairalvideo #highlight #weather1
- महराजगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला | Raju Gupta के पैर में मोच महराजगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला | Raju Gupta के पैर में मोच1