महराजगंज मुख्यालय रोड पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला महराजगंज मुख्यालय रोड पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला महराजगंज। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय रोड स्थित तहसील मोड़ पर चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रतीकात्मक पुतला लेने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता और पुलिस के बीच पुतले को लेकर खींचतान की स्थिति बन गई। राजू कुमार गुप्ता के अनुसार, इसी दौरान उनके पैर में मोच आ गई। इसके बाद पुलिस प्रतीकात्मक पुतले को अपने साथ ले गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता महत्वपूर्ण विषय हैं। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने की बात कही। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय सिंह, आलोक प्रसाद, शारद सिंह उर्फ बाबलू, सदामोहन उपाध्याय, शारदेंदु पांडेय, नूर आलम, विधि चंद्रजीत भारती, विराज वीर, शेषमणि गुप्ता, जितेंद्र यादव, सद्दाम अंसारी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि मतदाताओं का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था में मजबूत बना रहे।

- महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त महराजगंज में सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापा, दवाओं के सैंपल और दस्तावेज जब्त महराजगंज। जिला अस्पताल के सामने मंगलवार देर शाम ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सात मेडिकल स्टोरों पर एक साथ छापेमारी की। नशीली दवाओं के कथित भंडारण व बिक्री, संदिग्ध दवाओं और बिलिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई। छापेमारी की खबर से आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने इंदु फार्मा, विकास फार्मा, दिव्य फार्मा, ओम प्रगति फार्मा, प्रगति फार्मा, गीतांजलि मेडिकल और अनुष्का मेडिकल स्टोर की जांच की। अधिकारियों ने दुकानों में मौजूद दवाओं के स्टॉक का मिलान खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड से किया। इस दौरान अलग-अलग दवाओं के सैंपल लिए गए। साथ ही बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी अभिलेख जांच के लिए कब्जे में लिए गए। कार्रवाई के दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम और ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार मौजूद रहे। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि ड्रग विभाग के अधिकारियों ने दवाओं और दस्तावेजों की जांच की। देर शाम तक चली कार्रवाई से जिला अस्पताल के आसपास काफी हलचल रही। बताया गया कि महराजगंज शहर में कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम आगे की जांच के लिए कोई अन्य क्षेत्र की ओर रवाना हुई। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार परेड का निरीक्षण, सीओ निचलौल ने परखा अनुशासन महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिसकर्मियों में अनुशासन और शारीरिक दक्षता बनाए रखने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड बुधवार को सुबह पुलिस लाइन परिसर में हुई। सीओ निचलौल ने परेड की सलामी ली और टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक दक्षता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन और साफ-सफाई को विशेष रूप से चेक किया गया। सीओ रविन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे और अनुशासित तरीके से ड्यूटी करें। पुलिस विभाग की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखना प्रत्येक जवान की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और जनता से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जवानों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता, ईमानदारी और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि नियमित परेड और अभ्यास से पुलिस बल में एकजुटता और कार्यक्षमता बढ़ती है। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी है। परेड के बाद अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर और बैरक का भी निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के रखरखाव और उनकी साफ-सफाई के संबंध में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि भविष्य में भी इस तरह की परेड और निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।1
- बागी बलिया के आकाश गुप्ता का मिशन 800+, जनपदों का भ्रमण कर रहे पूरे भारत बागी बलिया के आकाश गुप्ता का मिशन 800+, जनपदों का भ्रमण कर रहे पूरे भारत बलिया। बागी बलिया जनपद के ग्राम पोस्ट जागीर बडसरी निवासी आकाश गुप्ता जी ने देशभर के जनपदों का भ्रमण करने के उद्देश्य से ‘मिशन 800+’ की शुरुआत की है। आकाश गुप्ता 28 अगस्त को अपने इस अभियान पर निकले हैं। उनका लक्ष्य सम्पूर्ण भारत के 800 से अधिक जनपदों का भ्रमण करना है। इस दौरान वह अलग-अलग जनपदों में पहुंचकर वहां की संस्कृति, ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों और स्थानीय लोगों से परिचित हो रहे हैं। आकाश गुप्ता के इस अनोखे अभियान को लेकर क्षेत्र में भी उत्सुकता है। उनका कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों को करीब से जानना और भारत की विविधता को अनुभव करना है। लंबी यात्रा के बावजूद वह अपने मिशन को पूरा करने के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह सफर देश के विभिन्न जनपदों से होते हुए आगे बढ़ रहा है। उनका ‘मिशन 800+’ युवाओं के लिए यात्रा, अनुभव और देश को करीब से जानने की प्रेरणा भी बन रहा है।1
- सेवा सेतु शिविर में लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, 15 लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड सदर परिसर में ‘सेवा सेतु’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और सूचना विभाग की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें मिल रहे योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसी उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। ‘सेवा सेतु’ का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में इस तरह के शिविर एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में मुख्यमंत्री आवास योजना, पंचायत कल्याण कोष, सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ओडीओपी, एनआरएलएम और पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। कार्यक्रम में 15 लोगों ने नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प लिया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अंगदान को पुनीत कार्य बताते हुए लोगों से इसके लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने ब्लॉक परिसर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।1
- महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप महराजगंज में सात और नौतनवा में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा, हड़कंप1
- करोड़ों खर्च के बाद भी पहली बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो जाते हैं बांध, जल शक्ति मंत्री से पूछा सवाल ### करोड़ों खर्च के बाद भी पहली बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो जाते हैं बांध, जल शक्ति मंत्री से पूछा सवाल **तमकुहीराज।** कुशीनगर के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से बाढ़ और बांधों की स्थिति को लेकर सवाल किया गया। सवाल यह था कि आखिर हर साल बांधों की मरम्मत और सुरक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद पहली ही बाढ़ में बांधों के क्षतिग्रस्त होने की नौबत क्यों आ जाती है? क्षेत्र में बाढ़ के दौरान बांधों पर दबाव बढ़ने और कई स्थानों पर क्षति की स्थिति सामने आने के बाद निर्माण कार्यों और मरम्मत की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि बांधों पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं तो उनकी मजबूती और सुरक्षा ऐसी होनी चाहिए कि वे बाढ़ के दबाव को झेल सकें। इसी मुद्दे को लेकर जल शक्ति मंत्री से पूछा गया कि क्या बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच होती है? यदि जांच होती है तो बार-बार बांध क्षतिग्रस्त होने के लिए जिम्मेदार कौन है? **बड़ा सवाल यह भी है कि हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी बांध पहली ही बाढ़ में क्षतिग्रस्त कैसे हो जाते हैं? क्या इसके पीछे सिर्फ प्राकृतिक दबाव है या फिर निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच जरूरी है?** मामले की निष्पक्ष जांच से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- गोपालगंज पकहाँ में गंडक नदी का बांध टूटा, इलाके में बढ़ा बाढ़ का खतरा गोपालगंज -* गोपालगंज जिले के पकहाँ में बुधवार सुबह गंडक नदी के तेज दबाव के कारण बांध टूटने की सूचना सामने आई है। बांध टूटने के बाद नदी का पानी तेजी से आसपास के इलाकों की ओर फैलने की आशंका है। स्थानीय स्तर पर लोगों में चिंता का माहौल है। गंडक नदी में इन दिनों जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और गोपालगंज समेत कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।1