महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय आदित्य नाथ गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने गया था। पकौड़ी खाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 📍 स्थान: निचलौल, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)
महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय आदित्य नाथ गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने गया था। पकौड़ी खाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 📍 स्थान: निचलौल, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)
- महराजगंज ब्रेकिंग | रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर से किसान-ग्रामीण चिंतित 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | रोहिन नदी के बढ़ते जलस्तर से किसान-ग्रामीण चिंतित 🌧️ तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद रोहिन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सदर ब्लॉक क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। 📍 त्रिमुहानी घाट पुल पर लगे वाटर लेवल मॉनिटरिंग यंत्र और मीटर में दर्ज आंकड़े नदी के बढ़ते जलस्तर की तस्वीर बयां कर रहे हैं। किसानों अशोक, साधूशरण, मंतोष, राम हरख सिंह, किशोर प्रसाद, सुरेश, अंश बाबू, मनोहर लाल समेत अन्य किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि बारिश और नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। ⚠️ ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और संभावित जलभराव/बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाने की मांग की है। #PublicMaharajganj #Maharajganj #RohinRiver #महराजगंज #रोहिन_नदी #BreakingNews #UPNews #MaharajganjNews #RainAlert #FloodAlert #FarmersNews #NewsUpdate1
- पनियरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज - पति समेत तीन गिरफ्तार महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के खैचा बड़ा टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर बड़ा टोला से जुड़ा है। निवासी हेवंती देवी पत्नी स्व. रामराजा प्रसाद ने पनियरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पंकजलता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व खैचा बड़ा टोला निवासी इन्द्रेश पुत्र रामशरन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति इन्द्रेश, सास रीता और ससुर रामशरन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। तहरीर में मृतका की जेठानी बन्दनी पर भी प्रताड़ना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। मृतका की मां के अनुसार 25 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। महिला की मां ने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति इन्द्रेश, सास रीता, ससुर रामशरन और जेठानी बन्दनी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।2
- पेड़ गिरने से दों लोगों की हुई,, #maharaganj #weather #SDM #CMYogiAdityanath #vairalvideo #NewsUpdate #highlight #vairalreels #paniyra1
- सिसवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा शिविर | एक जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं | Siswa News महराजगंज के सिसवा बाजार में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच, आधार व राशन कार्ड सुधार, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कृषि सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं में पंजीकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।1
- महराजगंज में कांग्रेस का हंगामा! पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला महराजगंज में कांग्रेस का हंगामा! पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला1
- महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज में बिजली संकट पर AAP का प्रदर्शन | निचलौल तहसील पर हंगामा, DM के नाम सौंपा ज्ञापन महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में आज आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम महराजगंज के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता, व्यापारी और किसान परेशान हैं। वहीं लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों के घरेलू और व्यावसायिक उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में ईश्वर चंद्र पटेल, दशरथ प्रजापति, रामनिवास गौड़, बृजलाल, अमरनाथ गौड़, शाह फैसल, इदरीश अली, नसरुद्दीन, रामानंद, अजय, शिवकुमार, अनिरुद्ध, नरेश, इसहाक अली, ओमकार मिश्रा, रहमत अली, राजेन्द्र भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विषम परिस्थितियों के बावजूद पहुंचे हजारो लोग 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विषम परिस्थितियों के बावजूद पहुंचे हजारो लोग 📍 फरेंदा। अंबेडकर तिराहे के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 🌧️ विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 🎙️ राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया। वहीं आयोजकों ने सेवा संकल्प अभियान के जरिए समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने की बात कही। 📸 फरेंदा में कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी चर्चा में रही। Public maharajganj #PublicMaharajganj #Maharajganj #Farrenda #Farenda #SevaSankalpAbhiyan #ChaudharyShivendraSingh #RajeshJaiswal #PMModi #NarendraModi #MaharajganjNews #UPNews #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #ViralNews #Anganwadi #जनसेवा #जनकल्याण #फरेंदा #महराजगंज1
- रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, DM ने जर्दी-डोमरा बांध का किया निरीक्षण महराजगंज।* लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जिले में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जर्दी-डोमरा बांध और रोहिणी नदी क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। रोहिणी नदी में पानी बढ़ने के कारण डीएम मौके पर बांध तक नहीं पहुंच सके और बाढ़ चौकी से ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बांध के संवेदनशील हिस्सों की नियमित जांच की जाए। जहां भी रेनकट या कटान की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराया जाए। बाढ़ की स्थिति बनने पर राहत और बचाव के लिए टीमें तैयार रहें। वहीं भारी बारिश के बाद जर्दी-डोमरा बांध पर रेनकट और क्षतिग्रस्त हिस्सों को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा तो बांध को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने संवेदनशील हिस्सों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रशासन ने सिंचाई विभाग को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जलस्तर में आगे बढ़ोतरी के अनुसार आवश्यक कदम उठाने की तैयारी है।2
- महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम सभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम सभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे फिंगर लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया गया। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद कोटेदार कथित तौर पर अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया और शिकायतकर्ताओं के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसका उपचार कराया गया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह पूरा मामला महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित कजरी ग्राम सभा का बताया जा रहा है। नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस और संबंधित विभाग की आधिकारिक कार्रवाई या बयान आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।1