गोरखपुर में IIT की तैयारी कर रहे छात्र की नाले में मिली लाश, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा सेखपुरवा गांव के पास सोमवार दोपहर नाले में पांच दिन से लापता 17 वर्षीय छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रिंस निषाद के रूप में हुई है। पानी में कई दिन रहने से शव सड़ गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया निवासी नंदकिशोर निषाद का परिवार बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा-मोहरीपुर में किराए के मकान में रहता है। नंदकिशोर की पत्नी लछमीना देवी, बेटा प्रिंस और बेटी शालिनी साथ रहते हैं। प्रिंस बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग संस्थान से आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 23 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे प्रिंस कोचिंग में होने वाली परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने तलाश शुरू की और कोचिंग में संपर्क किया तो पता चला कि वह परीक्षा देने पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद नंदकिशोर ने चिलुआताल थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने प्रिंस के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो अंतिम लोकेशन पीपीगंज में मिली, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सोमवार को नाले में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने पुलिस पर तलाश में गंभीरता न बरतने और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

- गोरखपुर में IIT की तैयारी कर रहे छात्र की नाले में मिली लाश, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा सेखपुरवा गांव के पास सोमवार दोपहर नाले में पांच दिन से लापता 17 वर्षीय छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रिंस निषाद के रूप में हुई है। पानी में कई दिन रहने से शव सड़ गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया निवासी नंदकिशोर निषाद का परिवार बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा-मोहरीपुर में किराए के मकान में रहता है। नंदकिशोर की पत्नी लछमीना देवी, बेटा प्रिंस और बेटी शालिनी साथ रहते हैं। प्रिंस बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग संस्थान से आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 23 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे प्रिंस कोचिंग में होने वाली परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने तलाश शुरू की और कोचिंग में संपर्क किया तो पता चला कि वह परीक्षा देने पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद नंदकिशोर ने चिलुआताल थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने प्रिंस के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो अंतिम लोकेशन पीपीगंज में मिली, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। सोमवार को नाले में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने पुलिस पर तलाश में गंभीरता न बरतने और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।1
- गोरखपुर ब्रेकिंग | गायब किशोर का शव महेसरा पुल के नीचे मिला गोरखपुर के चिलुआताल 🚨 गोरखपुर ब्रेकिंग | गायब किशोर का शव महेसरा पुल के नीचे मिला गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में 23 सितंबर से लापता चल रहे 17 वर्षीय प्रिन्स निषाद का शव महेसरा पुल के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। प्रिन्स मोहरीपुर चौराहे के पास किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। 23 सितंबर की सुबह वह बेतियाहाता स्थित मोमेंटम इंस्टीट्यूट में कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन न तो कोचिंग पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। परिजनों ने काफी तलाश के बाद चिलुआताल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। अब उसका शव महेसरा पुल के नीचे मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। #Gorakhpur #Chiluatal #Moharipur #Mahesra #BreakingNews #GorakhpurNews #UPNews #NewsUpdate #PublicMaharajganj1
- महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज: पकौड़ी खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत! मुंह से निकला झाग, मचा हड़कंप | Nichlaul News महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय आदित्य नाथ गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने गया था। पकौड़ी खाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 📍 स्थान: निचलौल, महराजगंज (उत्तर प्रदेश)1
- चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने छीना मुख्य चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पुतला; नेता-पुलिस में हुई खींचतान1
- महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक मासूम बच्चे को गोद में उठाकर चॉकलेट दी, जिससे बाढ़ के मुश्किल माहौल में बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ के पानी में निकलने वाले जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।1
- कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग? फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची? #maharaganj1
- महराजगंज में कपड़े की दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी महराजगंज नगर के निचलौल रोड स्थित दुर्गा मंदिर के सामने मंगलवार को कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास की दुकानों में भी आग फैलने का खतरा बढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के दुकानदार अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर हटाने में जुट गए। कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। आग से दुकान में रखा सामान प्रभावित होने की बात सामने आई है। हालांकि आग लगने का कारण और वास्तविक नुकसान का आकलन दमकल की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।1
- महराजगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला | Raju Gupta के पैर में मोच महराजगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना प्रतीकात्मक पुतला | Raju Gupta के पैर में मोच1