आपदा से निपटने के लिए 200 स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सिद्धार्थनगर जिले में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एसडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 100 आपदा मित्र, 100 स्वयं सहायता समूह की समूह सखियों के साथ स्वास्थ्य, पशुपालन, राजस्व, पंचायत, अग्निशमन, पुलिस, नगर पालिका, नगर पंचायत और कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जिला आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की टीम तैयार करना है, जो किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन के पहुंचने से पहले प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) के रूप में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सकें।प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ एवं मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को आपदा से पहले की तैयारी, आपदा के दौरान बचाव एवं आपदा के बाद राहत कार्य, भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, सूखा, लू, खाद्य सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीक, बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस), सीपीआर, हैमलिच मैन्यूवर, अस्थायी शेल्टर निर्माण, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करना, प्लास्टिक की बोतलों एवं केले के तने से अस्थायी नाव बनाना तथा आपदा के समय संचार एवं समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका की व्यावहारिक जानकारी दी। समापन अवसर पर प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षित आपदा मित्र और समूह सखियां अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की प्रथम प्रतिक्रिया टीम के रूप में कार्य करते हुए प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग देंगी। प्रशिक्षण समाप्ति से पहले प्रतिभागियों का बेसिक मूल्यांकन भी कराया गया। कार्यक्रम में जिला आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह, मास्टर ट्रेनर मनोज यादव, रोशन लाल एवं सुनील कुमार सहित आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा आपदा के समय तत्परता से जनसेवा का संकल्प दिलाया गया।
आपदा से निपटने के लिए 200 स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सिद्धार्थनगर जिले में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एसडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 100 आपदा मित्र, 100 स्वयं सहायता समूह की समूह सखियों के साथ स्वास्थ्य, पशुपालन, राजस्व, पंचायत, अग्निशमन, पुलिस, नगर पालिका, नगर पंचायत और कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।जिलाधिकारी
शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जिला आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की टीम तैयार करना है, जो किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन के पहुंचने से पहले प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) के रूप में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सकें।प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ एवं मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को आपदा से पहले की तैयारी, आपदा के दौरान बचाव एवं
आपदा के बाद राहत कार्य, भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, सूखा, लू, खाद्य सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की तकनीक, बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस), सीपीआर, हैमलिच मैन्यूवर, अस्थायी शेल्टर निर्माण, स्थानीय संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करना, प्लास्टिक की बोतलों एवं केले के तने से अस्थायी नाव बनाना तथा आपदा के समय संचार एवं समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका की व्यावहारिक जानकारी दी। समापन अवसर पर प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षित आपदा मित्र और समूह सखियां अपने-अपने क्षेत्रों में
आपदा प्रबंधन की प्रथम प्रतिक्रिया टीम के रूप में कार्य करते हुए प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग देंगी। प्रशिक्षण समाप्ति से पहले प्रतिभागियों का बेसिक मूल्यांकन भी कराया गया। कार्यक्रम में जिला आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह, मास्टर ट्रेनर मनोज यादव, रोशन लाल एवं सुनील कुमार सहित आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा आपदा के समय तत्परता से जनसेवा का संकल्प दिलाया गया।
- "MOST IMPORTANT"! 👉🏾‼️अति आवश्यक ‼️ शीघ्र अतिशीघ्र शौचालय का निर्माण करवाया जाय! यह समस्या बखिरा उर्फ बाघनगर की है। ➡️ बखिरा उर्फ़ बाघ नगर, ब्लॉक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना मगहर पूर्व,मत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । 👉🏾 बखिरा उर्फ बाघनगर - मुख्य सड़क मेहदावल से खलीलाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित है । बखिरा उर्फ बाघनगर में भगवान शिव जी का प्राचीन कालीन मंदिर है। जिसे बागेश्वर नाथ ( भगेशरनाथ) जी के नाम से जाना जाता है । इस मंदिर के किनारे प्राचीन काल में स्नान करने के लिए पोखरा बनवाया गया था जिसका नवीनीकरण नगर निगम / नगर परिषद/ नगर पंचायत के अंतर्गत नवीनीकरण किया गया है जो अति सुंदर है । सप्ताह में दो बार बाजार लगता है, शनिवार और मंगलवार को बड़े पैमाने पर बाजार लगता है । दूर-दूर से व्यापारी यहां पर आते हैं । सड़क के दोनों तरफ सघन आबादी है । इसके अलावा बखिरा में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को मंदिर में भगवान शिव जी को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है । दूर- दूर से भक्त जन आते हैं । इसके अलावा मंदिर के पोखरा पर दुर्गा पूजा , गणपति, गणेश उत्सव तथा छठ पूजा जैसे विशाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जता है । 👉🏾 इन आयोजनों को देखने के लिए दूर - दूर से निवासी आते हैं तथा स्थानिय नीवासियों का तो जमघट लगा ही रहता है। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को / स्त्री या पुरुष को शौचालय अथवा पेसाब करने की स्थित बनती है तो उन्हें खुले में काफी दुर जाकर शौच अथवा पेशाब करने की स्थिति उत्पनन हो जाति है ...... तो कहीं भी, जानवर जैसा खड़े होकर पुरुष मूतने लगता है। ➡️ क्या अगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह अच्छा लगता है ⁉️ ➡️ क्या पंचायत के अंदर काम करने वाले अधिकारी यह नहीं देखते ⁉️ ➡️ या उन्हें इसका भान नहीं है की यहां पर शौचालय होना चाहिए ❓ ऐसे हालात को देखते हुऎ, भीड़ को देखते हुऎ, बाजार / मार्केट ,गाड़ियों के आवागमन को देखते हुऎ , पोखरा पर कम से कम 20 व्यक्तियों का एक शौचालय और 15 से 20 लोगों का एक साथ पेशाब करने के लिए मूत्रालय का होना अति अवशयक है । 👉🏾 बखिरा की जनता की मांग है तथा छठ पूजा और गणेश उत्सव में आने वाले लोगों की यह शिकायतें हैं ⁉️ तो नगर पंचायत / नगर परिषद / नगर विकास प्राधिकारण बखिरा को शीघ्र अतिशीघ्र संज्ञान में लेना चाहिए ❗ 🔥 तटकाल शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए❗ विशेष ;- केवल दीवारों पर स्लोगन लिखने से नगर स्वच्छ और साफ ,कचरा मुक्त नहीं हो सकता⁉️1
- मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें.... मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें....1
- समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न बनी रणनीति बेलहर,संतकबीरनगर । समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने हेतु सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठकें आयोजित कीं। ये बैठकें शनिवार को बेलहर विकास खंड क्षेत्र के बेलवा सेगर चौराहा, मनैतापुर, सियाकटाई और मंझरिया पठान में हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना था। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव ने किया। बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों, असहायों और पिछड़े वर्ग की उपेक्षा कर रही है। पांडेय ने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने अयोध्या में कथित चंदा चोरी के मुद्दे का भी जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जयराम पांडेय ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठकों को पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, अनवारूल हक, प्रिया पाठक, इसहाक अंसारी, श्याम जी यादव और भावी जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड संख्या-7 राधेश्याम यादव सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आग्रह किया। इस दौरान रियाज अहमद, अमित सिंह, उमाशंकर चौधरी, अमर सिंह यादव, राधेश्याम यादव, उमेश कुमार निषाद और संदीप कुमार यादव आर सी कन्नौजिया जैसे कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।4
- प्राइवेट टीचर की बहू ने रची ऐसी साजिश की थाली भी रो पड़ी फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा का पूरा मामला, #Maharajganj #police #phrendha #murder #case #arrest प्राइवेट टीचर की बहू ने रची ऐसी साजिश की थाली भी रो पड़ी फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा का पूरा मामला, #Maharajganj #police #phrendha #murder #case #arrest1
- उप जिलाधिकारी बांसी तहसील की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न। आज दिनाक 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासन के आदेश के क्रम में बांसी तहसिल सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसिल समाधान दिवस का आयोजन हुआ इस समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए हैं जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तुरंत कराया गया बाक़ी मामलों में टीम गठित कर आगे कार्रवाई जारी रहेगी ।1
- बीमार पत्नी इलाज के दौरान जब मर गई तब उसके पति और सास ने सड़क के किनारे फेंक दिया। जनपद सिद्धार्थ नगर के कोतवाली बांसी के बहबोल में सड़क किनारे मृतक पत्नी को पति और उसकी सास नें सड़क किनारे फेका वारदात CCTV कैमरे में रिकार्ड। मौक़े पर स्थानीय पुलीस द्वारा डेड बॉडी को कस्टडी में लेकर पंचनामे के लिए भेज दीया गया है।1