Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर के एसपी ऑफिस जनसुनवाई में एक नवविवाहित युवती ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है, लेकिन उसके रिश्तेदार इस शादी से नाराज़ हैं और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे है! ग्वालियर के एसपी ऑफिस जनसुनवाई में एक नवविवाहित युवती ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है, लेकिन उसके रिश्तेदार इस शादी से नाराज़ हैं और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे है!
एक देश एक आवाज़ NEWS
ग्वालियर के एसपी ऑफिस जनसुनवाई में एक नवविवाहित युवती ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है, लेकिन उसके रिश्तेदार इस शादी से नाराज़ हैं और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे है! ग्वालियर के एसपी ऑफिस जनसुनवाई में एक नवविवाहित युवती ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपने रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है, लेकिन उसके रिश्तेदार इस शादी से नाराज़ हैं और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे है!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया चुनाव बहिष्कार को लेकर लगभग पांच प्रत्याशियों ने कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन! दतिया चुनाव बहिष्कार को लेकर लगभग पांच प्रत्याशियों ने कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन!1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बसई में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों के कल्याण पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओं से किसानों को काफी लाभ होगा। चौहान ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- चरम रोगी बना रहे है सब्जी के बढ़ते भाव, सर खुजाते हुए ग्राहक कहता है बड़े भाव बढ़ गए है अब सब्जी के बढ़ते भाव मौसम की मार है से है या मनमर्जी की हद पार से है, पता नहीं1
- जौरा शहर के न्यू आवास कॉलोनी में ट्रांसफार्मर को लेकर चल रहे आंदोलन को आश्वासन के बाद किया बंद। जौरा शहर की न्यू आवास कॉलोनी के पास रखा हुआ ट्रांसफार्मर फुंका जाने के कारण स्थानीय लोग आंदोलन पर बैठे आंदोलन को समर्थन देने के लिए गए राहुल रविंद्र सिकरवार सभी को लेकर बिजली घर पहुंचा जहां पर जेई से बात कर ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही गई जेई ने 10 परसेंट पैसे जमा करो या नए कनेक्शन की रसीद काटाओ इसके बाद 2 घंटे में बदल जाएगा ट्रांसफार्मर आश्वासन के बाद आंदोलन हुआ बंद।1
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें - कलेक्टर समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न दैनिक पुष्पांजलि टुडे कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता जल्द मिले और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन करानें के निर्देश दिये।बैठक में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस से संबंधित विभागों के बिन्दुओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने बिन्दुओं पर अद्यतन जानकारी रखें तथा प्राप्त निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने समस्त विभाग अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की न्यायालयीन प्रकरण का जबाव दावा समय पर प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित जिला अधिकारी की जवाबदेही होगी।1
- जौरा शहर की न्यू आवास कॉलोनी पर ट्रांसफार्मर न बदलने के कारण क्रोधित सभी लोग उतरे सड़कों पर। जौरा शहर की न्यू आवास कॉलोनी में रखा हुआ ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पहले से फुका हुआ पड़ा है दो माह से सभी लोग दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन बावजूद उसके भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो सभी लोग क्रोधित होकर उतरे सड़कों पर और भूक हड़ताल पर ट्रांसफार्मर के पास ही टेंट लगाकर बैठे।1
- मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह मुरैना, 28 जुलाई 2026। मंगलवार सुबह मुरैना जिले में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद जब लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया और अच्छी पैदावार की उम्मीद व्यक्त की। बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश से वातावरण में ताजगी आ गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में बारिश का यह दौर लोगों के लिए राहत और खुशी लेकर आया।1
- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह विकास खंड का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न **चम्बल गौरब आजादी के अग्रज अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल जी के100वे बलिदान दिवस के समारोह के लिए विशेष महत्व** अंबाह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड अंबाह का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागार अंबाह में किया गया जिसमे सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेंद सिंह सिसोदिया,जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर , वरिष्ठ समाज सेवी शैलेश सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष - अमर शहीद सम्मान सेवा संघ) उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रामकेश सिंह सिकरवार द्वारा किया गया प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों तथा तीन नगर विकास प्रस्फुटन समिति को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना जिसमे बोर्ड लगाना दीवाल लेखन वृक्षारोपण साफ सफाई वाचनालय, संस्कार केंद्र पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही मुरैना के गौरव अमर शहीद पंडित राम प्रसाद तोमर (बिस्मिल) जी के 100वे आगामी बलिदान दिवस के लिए भव्यता के मुख्य बिंदु रखे गए जिसे आगामी माह में रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसके लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की कार्यक्रम में, सी एम इंटर्नशिप सुमन देशलहरा,भीकम सिंह तोमर,नरेंद्र कुमार ओझा तथा सुरेन्द्र कुमार छारी वह सुशील कुमार छारी उपस्थित रहे ।4
- थाना गोहद चौराहा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में 15 माह से फरार 5000/- रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहडी हेड फतेहपुर के पास दिनांक 05 अप्रेल 2025 को रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर पांच आरोपीगणों ने एक राय होकर जयवीर गुर्जर की मारपीट की एंव जान से मारने की नियत से पीठ में गोली मार दी।उक्त अपराध में चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था एंव एक आरोपी फरार चल रहा था उक्त आरोपी के विरुध्द भिंड पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया। उक्त फरार आरोपी को आज मंगलवार लगभग 5 बजे मुखविर सूचना पर कनीपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया एंव एक 315 बोर का कट्टा व एक खाली खोखा जप्त किया गया।1