मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह विकास खंड का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न **चम्बल गौरब आजादी के अग्रज अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल जी के100वे बलिदान दिवस के समारोह के लिए विशेष महत्व** अंबाह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड अंबाह का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागार अंबाह में किया गया जिसमे सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेंद सिंह सिसोदिया,जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर , वरिष्ठ समाज सेवी शैलेश सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष - अमर शहीद सम्मान सेवा संघ) उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रामकेश सिंह सिकरवार द्वारा किया गया प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों तथा तीन नगर विकास प्रस्फुटन समिति को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना जिसमे बोर्ड लगाना दीवाल लेखन वृक्षारोपण साफ सफाई वाचनालय, संस्कार केंद्र पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही मुरैना के गौरव अमर शहीद पंडित राम प्रसाद तोमर (बिस्मिल) जी के 100वे आगामी बलिदान दिवस के लिए भव्यता के मुख्य बिंदु रखे गए जिसे आगामी माह में रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसके लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की कार्यक्रम में, सी एम इंटर्नशिप सुमन देशलहरा,भीकम सिंह तोमर,नरेंद्र कुमार ओझा तथा सुरेन्द्र कुमार छारी वह सुशील कुमार छारी उपस्थित रहे ।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह विकास खंड का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न **चम्बल गौरब आजादी के अग्रज अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल जी के100वे बलिदान दिवस के समारोह के लिए विशेष महत्व** अंबाह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड अंबाह का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागार अंबाह में किया गया जिसमे सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र
पर माल्यार्पण कर उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेंद सिंह सिसोदिया,जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर , वरिष्ठ समाज सेवी शैलेश सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष - अमर शहीद सम्मान सेवा संघ) उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रामकेश सिंह सिकरवार द्वारा किया
गया प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों तथा तीन नगर विकास प्रस्फुटन समिति को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना जिसमे बोर्ड लगाना दीवाल लेखन वृक्षारोपण साफ सफाई वाचनालय, संस्कार केंद्र पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही मुरैना के गौरव अमर शहीद पंडित राम प्रसाद तोमर (बिस्मिल)
जी के 100वे आगामी बलिदान दिवस के लिए भव्यता के मुख्य बिंदु रखे गए जिसे आगामी माह में रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसके लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की कार्यक्रम में, सी एम इंटर्नशिप सुमन देशलहरा,भीकम सिंह तोमर,नरेंद्र कुमार ओझा तथा सुरेन्द्र कुमार छारी वह सुशील कुमार छारी उपस्थित रहे ।
- मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह मुरैना, 28 जुलाई 2026। मंगलवार सुबह मुरैना जिले में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद जब लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया और अच्छी पैदावार की उम्मीद व्यक्त की। बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश से वातावरण में ताजगी आ गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में बारिश का यह दौर लोगों के लिए राहत और खुशी लेकर आया।1
- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह विकास खंड का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न **चम्बल गौरब आजादी के अग्रज अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल जी के100वे बलिदान दिवस के समारोह के लिए विशेष महत्व** अंबाह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड अंबाह का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागार अंबाह में किया गया जिसमे सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेंद सिंह सिसोदिया,जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर , वरिष्ठ समाज सेवी शैलेश सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष - अमर शहीद सम्मान सेवा संघ) उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रामकेश सिंह सिकरवार द्वारा किया गया प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों तथा तीन नगर विकास प्रस्फुटन समिति को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना जिसमे बोर्ड लगाना दीवाल लेखन वृक्षारोपण साफ सफाई वाचनालय, संस्कार केंद्र पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही मुरैना के गौरव अमर शहीद पंडित राम प्रसाद तोमर (बिस्मिल) जी के 100वे आगामी बलिदान दिवस के लिए भव्यता के मुख्य बिंदु रखे गए जिसे आगामी माह में रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसके लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की कार्यक्रम में, सी एम इंटर्नशिप सुमन देशलहरा,भीकम सिंह तोमर,नरेंद्र कुमार ओझा तथा सुरेन्द्र कुमार छारी वह सुशील कुमार छारी उपस्थित रहे ।4
- hamare ya gau char jamin bhum masin dubra Tut rhi hai badi masin dubra1
- पोरसा में दूध डेयरियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 6 दूध के नमूने लिए मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान जारी, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई पोरसा। मुरैना जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश के निर्देश तथा कलेक्टर मुरैना के मार्गदर्शन में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह परिहार ने पोरसा क्षेत्र की दूध डेयरियों एवं चिलिंग सेंटरों का निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सिद्ध कृपा डेयरी (भिंड रोड) से मिश्रित दूध का एक नमूना, शिवा डेयरी से दो नमूने, श्री श्याम जी डेयरी से दो नमूने तथा ग्राम भदावली निवासी दूध विक्रेता श्यामू सिंह राजावत से एक नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 6 दूध के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि सभी नमूनों को मानक परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विभाग की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला एवं मैजिक बॉक्स के माध्यम से मौके पर ही दूध की प्राथमिक जांच भी की गई। साथ ही दूध विक्रेताओं को मिलावट की पहचान करने के सामान्य तरीके बताए गए तथा पंपलेट वितरित कर खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।2
- पोरसा में हर बुधवार रहेगा साप्ताहिक अवकाश📢,,,,,,,,,,,,, 🛑 नगर पालिका ने मुनादी कर व्यापारियों और नागरिकों को किया जागरूक। ✅ अब प्रत्येक बुधवार नगर की सभी दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखना अनिवार्य होगा। ⚠️ नियम का उल्लंघन करने पर गुमास्ता अधिनियम के तहत जुर्माना एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 🙏 नगर पालिका ने सभी व्यापारियों से नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है2
- राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय की बदहाल स्थिति, 100 बेड की मान्यता पर सिर्फ 30-40 बेड से चल रहा काम राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय कागजों में 100 बेड का है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। स्टाफ, संसाधन और व्यवस्थाओं की कोई कमी नहीं है इसके बावजूद भी यहां सिर्फ 30 से 40 बेड पर ही मरीज भर्ती हो पा रहे हैं। मानसून और बीमारियों के सीजन में भी अस्पताल की हालत बदतर बनी हुई है। अस्पताल में ओपीडी में रोजाना 600-800 मरीज आ रहे हैं, लेकिन । वार्ड में बेड तो लगे हैं, लेकिन उन पर चादर, ऑक्सीजन और मॉनिटर जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। रात में इमरजेंसी में एक ही डॉक्टर और 1-2 नर्स से काम चलाया जा रहा है। उप जिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ टीकाराम त्यागी ने कहा, "हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को सुविधा मिले। जो मशीनें खराब हैं उनके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। डॉ टीकाराम त्यागी ने कहा, "मामले की जानकारी ली जाएगी। जहां कमी है उसे जल्द पूरा किया जाएगा राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय की बदहाल स्थिति, 100 बेड की मान्यता पर सिर्फ 30-40 बेड से चल रहा काम राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय कागजों में 100 बेड का है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। स्टाफ, संसाधन और व्यवस्थाओं की कोई कमी नहीं है इसके बावजूद भी यहां सिर्फ 30 से 40 बेड पर ही मरीज भर्ती हो पा रहे हैं। मानसून और बीमारियों के सीजन में भी अस्पताल की हालत बदतर बनी हुई है। अस्पताल में ओपीडी में रोजाना 600-800 मरीज आ रहे हैं, लेकिन । वार्ड में बेड तो लगे हैं, लेकिन उन पर चादर, ऑक्सीजन और मॉनिटर जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। रात में इमरजेंसी में एक ही डॉक्टर और 1-2 नर्स से काम चलाया जा रहा है। उप जिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ टीकाराम त्यागी ने कहा, "हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को सुविधा मिले। जो मशीनें खराब हैं उनके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। डॉ टीकाराम त्यागी ने कहा, "मामले की जानकारी ली जाएगी। जहां कमी है उसे जल्द पूरा किया जाएगा1
- किसानों की खाद की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सोपा ज्ञापन अम्बाह ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें किसानों के लिए खाद्य आपूर्ति को जल्द से जल्द दूर कराया जाए, नहर सुविधा की व्यवस्था जल्द कराई जाए और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती की कार्रवाई को तुरंत नियंत्रित किया जाए और बिजली विभाग द्वारा बिल में की जड़ी मनमानी को रोका जाए । यह सभी कारण ज्ञापन में लिखकर मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन अंबाह के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया । इस मौके पर :- जय राजोरिया, महावीर समाधिया, उदय सिंह ,एजेंट पूर्व सरपंच, दुर्गा प्रसाद शर्मा, बृजेश शर्मा, विवेक सखवार, फरेंद्र गुर्जर, विनय गहलोत,छोटू शर्मा, पुष्पेंद्र समाधिया, गौतम सखवार, कुलदीप निषद कोक सिंह कुशवाहा शिवनारायण सखवार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे2
- चिरपुरा रोड पर जलभराव से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अम्बाह। चिरपुरा रोड पर लंबे समय से बने जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम अंबाह को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदेश संगठन मंत्री सियाराम गुर्जर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि चिरपुरा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों का मुख्य आवागमन इसी मार्ग से होता है, लेकिन सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी और आम नागरिक गुजरते हैं। सड़क पर भरे पानी और गहरे गड्ढों के कारण कई बार बैटरी रिक्शा सहित अन्य वाहन पलट चुके हैं, जिससे लोगों को चोटें भी आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 9 जून 2026 को भी प्रशासन को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि चिरपुरा की ओर पानी छोड़ने के बजाय जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी खेतों की ओर मोड़ा गया तो कृषि भूमि प्रभावित होगी और फसलों को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि चौराहे से आने वाले नाले को पहले की तरह एसआरएम गार्डन के नाले से जोड़कर पानी की निकासी कराई जाए, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर चिरपुरा रोड को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आगे जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1