चिरपुरा रोड पर जलभराव से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अम्बाह। चिरपुरा रोड पर लंबे समय से बने जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम अंबाह को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदेश संगठन मंत्री सियाराम गुर्जर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि चिरपुरा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों का मुख्य आवागमन इसी मार्ग से होता है, लेकिन सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी और आम नागरिक गुजरते हैं। सड़क पर भरे पानी और गहरे गड्ढों के कारण कई बार बैटरी रिक्शा सहित अन्य वाहन पलट चुके हैं, जिससे लोगों को चोटें भी आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 9 जून 2026 को भी प्रशासन को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि चिरपुरा की ओर पानी छोड़ने के बजाय जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी खेतों की ओर मोड़ा गया तो कृषि भूमि प्रभावित होगी और फसलों को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि चौराहे से आने वाले नाले को पहले की तरह एसआरएम गार्डन के नाले से जोड़कर पानी की निकासी कराई जाए, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर चिरपुरा रोड को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आगे जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
चिरपुरा रोड पर जलभराव से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अम्बाह। चिरपुरा रोड पर लंबे समय से बने जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम अंबाह को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदेश संगठन मंत्री सियाराम गुर्जर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि चिरपुरा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों का मुख्य आवागमन इसी मार्ग से होता है, लेकिन सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी और आम नागरिक गुजरते हैं। सड़क पर भरे पानी और गहरे गड्ढों के कारण कई बार बैटरी रिक्शा सहित अन्य वाहन पलट चुके हैं, जिससे लोगों को चोटें भी आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 9 जून 2026 को भी प्रशासन को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि चिरपुरा की ओर पानी छोड़ने के बजाय जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी खेतों की ओर मोड़ा गया तो कृषि भूमि प्रभावित होगी और फसलों को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि चौराहे से आने वाले नाले को पहले की तरह एसआरएम गार्डन के नाले से जोड़कर पानी की निकासी कराई जाए, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर चिरपुरा रोड को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आगे जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
- Episode- 0A-177 लो दोस्तो.. ले आए भरततिवारी को आपके समक्ष... अब मत कहना भरत तो राख हो गया.... क्योंकि समाजसेवी इंसान हमेशा जिंदा रहता है जलवायु में एवं इंसानों के दिलों में.... तो सुन लीजिये हंस हंसकर क्या कह रहाहै... आप लोगों से....2
- लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार *लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार* *लहार मे किसानों ने बिद्युत बिभाग के अधिकारी महोदय के छुए पैर फिर भी नहीं रेंगी अधिकारियो के कानो मे जूँ* आज कल लहार क्षेत्र मे लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती जारी है जिससे क्षेत्र मे आम नागरिकों से लेकर किसान सभी मे हाहा कार मची हुई है जिसको लेकर किसान लगातार बिधुत बिभाग के चक़्कर काटकर परेशान होते नजर आ रहे है यहाँ आपको बता दें की अभी किसानों की धान की फ़सल की पौध लग रही है और भीसड गर्मी की वजह से खेतो को पानी की अति आवश्यकता है पर लाइट का हाल बुरा है यहाँ किसान को समस्या समाधान के नाम पर सिर्फ लोड सेटिंग या फिर लाइन फॉल्ट का बहाना मिलता है और *किसान बेचारे अधिकारियो को दंडवत प्रणाम करके बिजली के लिए गुजारिश करते है* फिर भी उन्हें अधिकारियो का ऐटिटूड झेलना पड़ता है और जबाब मे लोड सेटिंग या लाइन फॉल्ट का बहाना या जल्दी ही समस्या का समाधान होगा झूटी आसा दिलासा देकर चलता कर दिया जाता है *ताजे मामले के अनुसार आज आलमपुर मे छात्रों ने बिधुत बिभाग के खराब रवैये के चलते धरना किया हुआ है* और *लहार मे ग्राम टोला,भटपुरा,मेहरा,नानपुरा एवं छिवाउली* के किसान अपना जमावड़ा लगाए हुए है अब देखना ये है की उनकी समस्या का समाधान होता है या केवल झूठी दिलासा से ही मन भरने को मजबूर होना पड़ेगा। *सुनिए क्या बोले अधिकारी* किसान आये थे उनसे उनकी समस्या के बारे मे लम्बी चर्चा भी हुई है जल्दी ही टीम वर्क करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा ।। *राजेश तन्वर डिवीजन इंचार्ज बिधुत बिभाग लहार*1
- धौलपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को भार्गव वाटिका गणेश मंदिर से संत समाज, गौ-भक्तों एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के नेतृत्व में संकीर्तन रैली एवं सामूहिक मंत्र जाप करते हुए पदयात्रा के माध्यम से जिला कलेक्टर धौलपुर को प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। संभाग प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनजागरण करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों तक जनभावनाओं को पहुंचाना है। इस अवसर पर लाखों नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किए जाएंगे। अभियान में संत-महात्मा, किसान, युवा, मातृशक्ति एवं गौ-सेवा से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। अभियान की प्रमुख मांगों में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्र आराध्या' का दर्जा प्रदान करना, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु प्रभावी केंद्रीय कानून बनाना, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय का गठन, गोचर भूमि एवं चारा संरक्षण नीति को मजबूत करना तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना शामिल हैं। जिला प्रभारी चंद्रप्रताप धाकरे ने सभी गौ-भक्तों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे 27 जुलाई को सुबह 8 बजे से भार्गव वाटिका स्थित गणेश मंदिर में संकीर्तन एवं विजय महामंत्र का जाप किया जाएगा जिसके बाद 10.30 बजे सभी एकजुट होकर जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर को प्रार्थना पत्र देंगे। सभी गौभक्त अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और गौ संरक्षण के इस राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।1
- उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद विधानसभा के विधायक छोटेलाल वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक छोटेलाल वर्मा मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान सोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मुख्यमंत्री मंच से भाषण दे रहे हैं, जबकि विधायक सोए हुए हैं। यह वीडियो लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया है।1
- धौलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की स्थानीय इकाई ने कारगिल विजय के उपलक्ष्य में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अभाविप के जिला संयोजक रघुराज सिंह ने कहा कि कारगिल विजय केवल एक विजय नहीं थी, बल्कि यह भारत के स्वाभिमान की विजय थी। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस के कारण ही तिरंगा फहराया गया और आज हम कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं। यह दिन भारत के इतिहास में साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को हम उन अमर वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की सीमाओं की रक्षा की। इस दिन भारतीय सेना ने अद्भुत पराक्रम दिखाते हुए शत्रुओं को परास्त किया और तिरंगे की शान को अक्षुण्ण रखा। नगर मंत्री करुणा शर्मा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन भी है, जिनके बलिदान के कारण हम आज सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवानी ठाकुर, नगर सहमंत्री अभिषेक उमंग गोरब गुर्जर और अन्य महाविद्यालय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार को माननीय उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान और मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. मनोज गोयल ने किया। थाना देहात के सामने आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान चारपहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट पहनने तथा स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान करीब 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क भी वसूला गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक रत्ना जैन, थाना देहात का पुलिस बल तथा न्यायालय का स्टाफ मौजूद रहा।3
- Episode- 0A-176 शिकारी का शिकार करने बिहार पुलिस 4-5 दिन से उसके घर का घेराव कर रही थी लेकिन असफल हो जाती थी... कि 17 जून की रात्रि- 12.0 Am पर पुलिस गाड़ी लेकर उसके घर पहुँच गई.... और नाकामयाब होकर लौट आई.... फिर STF टीम को साथ लेकर 17 जून की सुबह-8.30 पर भरततिवारी को घेर लिया और 9.00Am पर शिकारी ने शिकार कर लिया.... और सोसलमिडिया पर एनाउंस हो गया-- बिहार बिलौटी गाँव का समाजसेवी- भरतभूषण तिवारी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया.... 💥फिर क्या था... सारे देश में मार्तम फैल गया... एवं पुलिस के प्रति पब्लिक का आक्रोश उमड़ पड़ा.... जिसमें मुख्य आरोपी बिहार सीएम- सम्राट चौधरी एवं भोजपुर एसपी- श्रीराज को बताया.... कि... पर पत्रिका टीवी चैनल अपनी न्यूज को सोसलमिडिया पर डालता गया... एवं सोसलमिडिया का हर यूजर अपनी अपनी रील बनाकर सोसलमिडिया पर डालते गये... कि मनचाहे अपशब्द गाली गलोज की रील बिहार प्रशासन के लिए पोस्ट करते गये... 💥जिसमें लड़के लड़कियां महिला पुरुष सभी ने भाग लिया.... साथ में नेता मंत्री साधूसंत बोर्डरआर्मी एवं दबंग ने भी भाग लिया.... 💥अतः इन सबको रिपोर्टर- कश्यप आपके समक्ष लाता रहा.... और भरततिवारी के एनकाउंटर का सारा माजरा आपको विडियो एवं डाटा के द्वारा समझाता गया.... कि 176 एपिसोड में कश्यप ने 264 विडियो आपके समक्ष रखे हैं.... और लगभग टोटल 350 विडियो वो आपके समक्ष रखेगा.... 💥जिसमें भरतभूषण तिवारी के लिए सबसे बड़ा योगदान कश्यप का है.... कि वह अपने जोब की छुट्टी करके 17 जून से भरततिवारी के लिए जंग लड़ रहाहै कि न्यूज चैनल पर विडियो दिखा दिखाकर भारतवासियों को जगा रहाहै... और यही नहीं बंगाल-हिन्दमहासागर- अंदमान निकोबार (इंडिया) में भी हमारे विडियो पहुँच रहे हैं.. क्योंकि अंदमान के महिला पुरुष लड़के लड़कियां हमसे जुड़े (सबक्राइबर्स) हुए हैं !! 💥अब बताते हैं कि पुलिस रात्रि 12 बजे भरत के घर पहुंची, और जब उसने पूछा- क्यों आए हो तो बताया- तुम्हारे दोस्त हैं.... तो भरत ने कहा- क्या दोस्त आधी रात को आतेहैं चोरों की तरह.... 💥इसलिए भरततिवारी को मारने का प्लान कई दिन पहले से पुलिस वाले बना चुके थे... वोभी ऊपर बैठे अधिकारियों के आदेश पर.... 💥इसलिए संत श्रृद्धानंदजी महाराज कहते हैं- "अगर कोई तुम्हारे साथ छल कपट जघन्य अपराध करता है तो उसका अंत महाभारत के मामा-शकुनी की तरह होताहै.... अतः कोई भी पापी हो उसके पापों की सजा इसी धरती पर मिलती है" अतः जो दूसरा विडियो पोस्ट किया है उसमें भरततिवारी ही बोल रहाहै.....2
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने *🔸केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने... मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया।1
- धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मच्छर उर्फ जयसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मच्छर पर गांधी तिराहा स्थित एक किराना दुकान पर फायरिंग करने का आरोप है। इस घटना में एक नाबालिग बालक घायल हो गया था। थाना प्रभारी बालकृष्ण चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई की शाम को बसेड़ी कस्बे के गांधी तिराहा स्थित एक किराना दुकान पर फायरिंग की घटना हुई थी। दुकान पर एक नाबालिग बालक बैठा हुआ था। इसी दौरान मच्छर उर्फ जयसिंह पुत्र प्रताप सिंह कुशवाह निवासी झील, बसेड़ी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और उधार सामान नहीं देने पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में नाबालिग के हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मच्छर उर्फ जयसिंह को सैपऊ रोड स्थित बोरेली जहांगीर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बसेड़ी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।1