मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार को माननीय उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान और मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. मनोज गोयल ने किया। थाना देहात के सामने आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान चारपहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट पहनने तथा स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान करीब 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क भी वसूला गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक रत्ना जैन, थाना देहात का पुलिस बल तथा न्यायालय का स्टाफ मौजूद रहा।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार को माननीय उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान और मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. मनोज गोयल ने किया। थाना देहात के सामने आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान चारपहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट पहनने तथा स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान करीब 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क भी वसूला गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक रत्ना जैन, थाना देहात का पुलिस बल तथा न्यायालय का स्टाफ मौजूद रहा।
- पोरसा के मुक्तिधाम स्थित भगवान महाकाल मंदिर में इस वर्ष अच्छी वर्षा, भरपूर फसल एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भगवान महाकाल का भव्य औषधि महाअभिषेक संपन्न हुआ। यह आयोजन श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यह विशेष आयोजन डॉ. अनिल गुप्ता के तत्वावधान में आयोजित किया गया। गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचद्रव्य—दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर—के साथ विभिन्न औषधियों से विधिवत महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ के बीच सम्पन्न हुए इस दिव्य अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान महाकाल के औषधि अभिषेक से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, रोग एवं कष्टों से मुक्ति मिलती है, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है तथा संतान सुख एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी आस्था के साथ क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा हो, किसानों की फसल लहलहाए और जन-जन का जीवन खुशहाल बने, इस उद्देश्य से इंद्रदेव को प्रसन्न करने की कामना भी की गई। आयोजन के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की उन्नति, किसानों की समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। यह धार्मिक आयोजन केवल आस्था का केंद्र नहीं बना, बल्कि समाज में सेवा, श्रद्धा, एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश भी दे गया। महाकाल के आशीर्वाद से संपन्न इस भव्य महाअभिषेक ने पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण निर्मित कर दिया।1
- लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार *लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार* *लहार मे किसानों ने बिद्युत बिभाग के अधिकारी महोदय के छुए पैर फिर भी नहीं रेंगी अधिकारियो के कानो मे जूँ* आज कल लहार क्षेत्र मे लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती जारी है जिससे क्षेत्र मे आम नागरिकों से लेकर किसान सभी मे हाहा कार मची हुई है जिसको लेकर किसान लगातार बिधुत बिभाग के चक़्कर काटकर परेशान होते नजर आ रहे है यहाँ आपको बता दें की अभी किसानों की धान की फ़सल की पौध लग रही है और भीसड गर्मी की वजह से खेतो को पानी की अति आवश्यकता है पर लाइट का हाल बुरा है यहाँ किसान को समस्या समाधान के नाम पर सिर्फ लोड सेटिंग या फिर लाइन फॉल्ट का बहाना मिलता है और *किसान बेचारे अधिकारियो को दंडवत प्रणाम करके बिजली के लिए गुजारिश करते है* फिर भी उन्हें अधिकारियो का ऐटिटूड झेलना पड़ता है और जबाब मे लोड सेटिंग या लाइन फॉल्ट का बहाना या जल्दी ही समस्या का समाधान होगा झूटी आसा दिलासा देकर चलता कर दिया जाता है *ताजे मामले के अनुसार आज आलमपुर मे छात्रों ने बिधुत बिभाग के खराब रवैये के चलते धरना किया हुआ है* और *लहार मे ग्राम टोला,भटपुरा,मेहरा,नानपुरा एवं छिवाउली* के किसान अपना जमावड़ा लगाए हुए है अब देखना ये है की उनकी समस्या का समाधान होता है या केवल झूठी दिलासा से ही मन भरने को मजबूर होना पड़ेगा। *सुनिए क्या बोले अधिकारी* किसान आये थे उनसे उनकी समस्या के बारे मे लम्बी चर्चा भी हुई है जल्दी ही टीम वर्क करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा ।। *राजेश तन्वर डिवीजन इंचार्ज बिधुत बिभाग लहार*1
- सितंबर में अंबाह करेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन, तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे पत्रकार रेस्ट हाउस में हुई बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सम्मेलन की रूपरेखा पर मंथन, करीब 50 पत्रकार रहे मौजूद अम्बाह श्रमजीवी पत्रकार संघ, ब्लॉक इकाई अंबाह की रविवार को रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित बैठक में सितंबर माह में प्रस्तावित संभागीय सम्मेलन को लेकर तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया गया। करीब 50 पत्रकारों की मौजूदगी में सम्मेलन के आयोजन स्थल, मुख्य अतिथियों, व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के बंटवारे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से सम्मेलन को चंबल संभाग का यादगार पत्रकार आयोजन बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आकाश शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के मुद्दों को प्रभावी मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला महासचिव रामपाल तोमर और जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने, पुराने सदस्यों के नवीनीकरण, संगठन के विस्तार तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की सबसे बड़ी ताकत है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने और सभी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने सुझाव रखते हुए सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में अंबाह इकाई के महासचिव अशफाक खान ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, जगपाल तोमर, दिनेश गुप्ता, मलखान परमार, सतेंद्र राजावत, धर्मेंद्र तोमर, ओंकार गुर्जर, जसवंत राजावत, आशीष तोमर, पंकज जैन, धीरेन्द्र तोमर, हेमंत छारी रामकिशन कुशवाह, गिर्राज सिंह, मोनू तोमर, अपनेश तोमर, बंटी श्रीवास, रामगोपाल राजावत, इशाक अहमद, रोहित शर्मा, पीयूष लोहिया, ऋषिकेश कुशवाह सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।4
- मुरैना जिले के अम्बाह स्थित कुशवाहा धर्मशाला में कुशवाहा समाज और कुशवाहा संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद विधानसभा के विधायक छोटेलाल वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक छोटेलाल वर्मा मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान सोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मुख्यमंत्री मंच से भाषण दे रहे हैं, जबकि विधायक सोए हुए हैं। यह वीडियो लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया है।1
- मुरैना के पोरसा में नशे के इंजेक्शन बेचने और एक युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सर्वेश राठौर पिछले लगभग चार वर्षों से टरविन (नशीले) इंजेक्शन का आदी था। वह पोरसा स्थित एक मेडिकल स्टोर से आरोपी सुनील अग्रवाल एवं राजकुमार अग्रवाल से इंजेक्शन खरीदता था। नशे की लत के चलते उस पर करीब 30 हजार रुपये की उधारी हो गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लगातार उधारी की रकम को लेकर मृतक पर दबाव बनाते थे तथा उसे अपमानित और प्रताड़ित करते थे। घटना वाले दिन भी उधारी नहीं चुकाने पर आरोपियों ने इंजेक्शन देने से इनकार कर उसे अपमानित किया, जिससे आहत होकर सर्वेश ने आत्महत्या कर ली। मामले में एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पोरसा में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक मुरैना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी अंबाह के मार्गदर्शन में थाना पोरसा पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।2
- मध्य प्रदेश के मुरैना में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी और हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने रामनगर क्षेत्र स्थित दीक्षित वाली गली में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि उसके खिलाफ पहले से 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की भी तैयारी कर रही है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी फरार बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।2