लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार *लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती किसान परेशान चारों तरफ मची हाहाकार* *लहार मे किसानों ने बिद्युत बिभाग के अधिकारी महोदय के छुए पैर फिर भी नहीं रेंगी अधिकारियो के कानो मे जूँ* आज कल लहार क्षेत्र मे लोड सेटिंग के नाम पर घंटो कटौती जारी है जिससे क्षेत्र मे आम नागरिकों से लेकर किसान सभी मे हाहा कार मची हुई है जिसको लेकर किसान लगातार बिधुत बिभाग के चक़्कर काटकर परेशान होते नजर आ रहे है यहाँ आपको बता दें की अभी किसानों की धान की फ़सल की पौध लग रही है और भीसड गर्मी की वजह से खेतो को पानी की अति आवश्यकता है पर लाइट का हाल बुरा है यहाँ किसान को समस्या समाधान के नाम पर सिर्फ लोड सेटिंग या फिर लाइन फॉल्ट का बहाना मिलता है और *किसान बेचारे अधिकारियो को दंडवत प्रणाम करके बिजली के लिए गुजारिश करते है* फिर भी उन्हें अधिकारियो का ऐटिटूड झेलना पड़ता है और जबाब मे लोड सेटिंग या लाइन फॉल्ट का बहाना या जल्दी ही समस्या का समाधान होगा झूटी आसा दिलासा देकर चलता कर दिया जाता है *ताजे मामले के अनुसार आज आलमपुर मे छात्रों ने बिधुत बिभाग के खराब रवैये के चलते धरना किया हुआ है* और *लहार मे ग्राम टोला,भटपुरा,मेहरा,नानपुरा एवं छिवाउली* के किसान अपना जमावड़ा लगाए हुए है अब देखना ये है की उनकी समस्या का समाधान होता है या केवल झूठी दिलासा से ही मन भरने को मजबूर होना पड़ेगा। *सुनिए क्या बोले अधिकारी* किसान आये थे उनसे उनकी समस्या के बारे मे लम्बी चर्चा भी हुई है जल्दी ही टीम वर्क करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा ।। *राजेश तन्वर डिवीजन इंचार्ज बिधुत बिभाग लहार*

- मुरैना के पोरसा में नशे के इंजेक्शन बेचने और एक युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सर्वेश राठौर पिछले लगभग चार वर्षों से टरविन (नशीले) इंजेक्शन का आदी था। वह पोरसा स्थित एक मेडिकल स्टोर से आरोपी सुनील अग्रवाल एवं राजकुमार अग्रवाल से इंजेक्शन खरीदता था। नशे की लत के चलते उस पर करीब 30 हजार रुपये की उधारी हो गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लगातार उधारी की रकम को लेकर मृतक पर दबाव बनाते थे तथा उसे अपमानित और प्रताड़ित करते थे। घटना वाले दिन भी उधारी नहीं चुकाने पर आरोपियों ने इंजेक्शन देने से इनकार कर उसे अपमानित किया, जिससे आहत होकर सर्वेश ने आत्महत्या कर ली। मामले में एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पोरसा में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक मुरैना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी अंबाह के मार्गदर्शन में थाना पोरसा पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।2
- भिंड में सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में शहर और देहात थाना क्षेत्र में एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा और मोटरयान अधिनियम के नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किया गया। कार्रवाई के दौरान 67 प्रकरण दर्ज किए गए और वाहन चालकों से कुल 1 लाख 96 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान स्कूल बसों, काली फिल्म लगी कारों, अवैध हूटर, बिना हेलमेट, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच में 11 स्कूल बसों में परमिट शर्तों का उल्लंघन पाया गया, जिनमें पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे बंद होना, महिला अटेंडेंट का नहीं होना, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र नहीं होने जैसी कमियां शामिल थीं। संबंधित स्कूल बसों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई और मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। देहात क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो पर अवैध हूटर लगा मिला, जिसे मौके पर हटवाकर चालान किया गया। वहीं दूसरी स्कॉर्पियो पर अवैध काली फिल्म लगी मिलने पर फिल्म उतरवाकर जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान तीन काली फिल्म लगी कारों के चालक पुलिस के रुकने के संकेत के बावजूद वाहन भगा ले गए। इनमें एक बिना नंबर की थार, एक पुलिस अंकित नंबर प्लेट वाली कार और एक तहसीलदार की प्लेट लगी कार शामिल बताई गई है। इन वाहनों के चालकों की पहचान कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य लोगों को मोटरयान अधिनियम के नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।1
- मुरैना जिले के अम्बाह स्थित कुशवाहा धर्मशाला में कुशवाहा समाज और कुशवाहा संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।1
- मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में आज दिनांक 27.07.2026 को एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार चलाया गया। अभियान का नेतृत्व माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल ने किया। इस अभियान के दौरान मोबाइल कोर्ट द्वारा चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों की सुरक्षा संबंधी मानकों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान लगभग 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, थाना देहात का पुलिस स्टाफ तथा न्यायालय का स्टाफ उपस्थित रहा।1
- आम रास्ता भूखंड क्रमांक 90,127 पर कब्जा कर रोक आम रास्ता *शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा आने-जाने बालों के लिए रास्ता हुआ अवरुद्ध* *गोरमी तहसील के अंतर्गत आने वाले बालूपुरा ग्राम पंचायत का मामला* *आम रास्ता भूखंड क्रमांक 90,127 पर कब्जा कर रोक आम रास्ता* *कई बार हुआ सीमांकन पर फिर भी नहीं कब्जा धारीयों ने छोड़ा कब्जा* *दैनिक उदय समाचार /गोरमी* गोरमी : तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बालूपुरा में आम रास्ता न होने से स्थानी जनों को काफी परेशानी हो रही है हम आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय जैन बताते हैं कि बालूपुरा से बंबा की ओर जाने वाला आम रास्ता क्रमांक 90,127 पर स्थानीय लोगों ने अपने स्वयं के वैसे सरपंच की सहमति से मिट्टी डलवाकर रोड का निर्माण कराया था जिसको लेकर गवर्नमेंट तहसीलदार मनीष दुबे के नेतृत्व में सीमांकन की कार्रवाई भी की गई थी, सीमांकन होने के उपरांत ही इस पर मिट्टी डालकर कच्ची रोड का निर्माण कराया गया लेकिन स्थानी कुछ दबंगों द्वारा अपने प्राचीन बने हुए मिट्टी के टीले इत्यादि को बढ़ाकर फिर से इस रोड को तोड़ने का काम किया जा रहा है, इस संबंध में लगातार गोरमी तहसीलदार जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत तक शिकायत की जा रही है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है स्थानीय जन बताते हैं कि इस घटना को लेकर के लगातार गोरमी थाना प्रभारी को भी जानकारी दी जा रही है एवं तहसीलदार बा एसडीओपी महोदय मेहगांव व एसपी महोदय भिंड को भी इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, पर इस और कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है, स्थानी जनों का कहना है कि यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो किसी दिन यहां बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती है जिसके लिए जिम्मेदार समस्त प्रशासनिक अधिकारी होंगे1
- मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सोमवार को माननीय उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान और मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. मनोज गोयल ने किया। थाना देहात के सामने आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान चारपहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट पहनने तथा स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान करीब 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क भी वसूला गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक रत्ना जैन, थाना देहात का पुलिस बल तथा न्यायालय का स्टाफ मौजूद रहा।3
- नोएडा सेक्टर-27 से सामने आए एक वीडियो ने सोया चाप की तैयारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि लोगों की पसंदीदा डिश किस तरह तैयार की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और खाने-पीने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बहस छिड़ गई है। वीडियो में दिख रहा है कि सोया चाप किस तरह से बनाया जा रहा है। यह देखकर लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। बहस इस बात पर छिड़ गई है कि क्या हम वाकई सुरक्षित और स्वच्छ भोजन खा रहे हैं।1