मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में आज दिनांक 27.07.2026 को एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार चलाया गया। अभियान का नेतृत्व माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल ने किया। इस अभियान के दौरान मोबाइल कोर्ट द्वारा चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों की सुरक्षा संबंधी मानकों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान लगभग 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, थाना देहात का पुलिस स्टाफ तथा न्यायालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में आज दिनांक 27.07.2026 को एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार चलाया गया। अभियान का नेतृत्व माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल ने किया। इस अभियान के दौरान मोबाइल कोर्ट द्वारा चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों की सुरक्षा संबंधी मानकों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान लगभग 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, थाना देहात का पुलिस स्टाफ तथा न्यायालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक बयानबाजी और सियासी वार लगातार तेज होते जा रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि हार के डर से भाजपा अब पैसों और पुलिस-प्रशासन के प्रभाव का इस्तेमाल करके चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में जुटी है। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव में कथित तौर पर प्रति वोट ₹50,000 तक की बोली लगाए जाने की चर्चाएं हैं। इसके साथ ही यह दावा भी किया गया है कि भाजपा को अपनी हार का इतना खौफ है कि उसने अपने ही लोगों से दूरी बना ली है। हालांकि, कांग्रेस द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चुनावी माहौल के बीच दोनों प्रमुख राजनीतिक दल एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। दतिया उपचुनाव में मतदाताओं के बीच प्रचार अभियान अपने चरम पर है और अब यह देखना होगा कि जनता इन राजनीतिक दावों और आरोपों के बीच किस पर अपना भरोसा जताती है।1
- भिंड में सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में शहर और देहात थाना क्षेत्र में एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा और मोटरयान अधिनियम के नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किया गया। कार्रवाई के दौरान 67 प्रकरण दर्ज किए गए और वाहन चालकों से कुल 1 लाख 96 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान स्कूल बसों, काली फिल्म लगी कारों, अवैध हूटर, बिना हेलमेट, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच में 11 स्कूल बसों में परमिट शर्तों का उल्लंघन पाया गया, जिनमें पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे बंद होना, महिला अटेंडेंट का नहीं होना, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र नहीं होने जैसी कमियां शामिल थीं। संबंधित स्कूल बसों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई और मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। देहात क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो पर अवैध हूटर लगा मिला, जिसे मौके पर हटवाकर चालान किया गया। वहीं दूसरी स्कॉर्पियो पर अवैध काली फिल्म लगी मिलने पर फिल्म उतरवाकर जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान तीन काली फिल्म लगी कारों के चालक पुलिस के रुकने के संकेत के बावजूद वाहन भगा ले गए। इनमें एक बिना नंबर की थार, एक पुलिस अंकित नंबर प्लेट वाली कार और एक तहसीलदार की प्लेट लगी कार शामिल बताई गई है। इन वाहनों के चालकों की पहचान कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य लोगों को मोटरयान अधिनियम के नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।1
- भिंड जिले के अटेर स्थित मसूरी में पुलिस द्वारा 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने नशा न करने की शपथ ली। 'नशे से दूरी है ज़रूरी' का संदेश देते हुए भिंड पुलिस ने खेल और संवाद के जरिए ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस अभियान की शुरुआत एक रस्साकसी प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसके बाद प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया गया। भिंड पुलिस का यह नशामुक्ति अभियान गाँव-गाँव तक पहुँच रहा है और इसके जरिए अब तक 6 लाख से अधिक लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया जा चुका है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने *🔸केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने... मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया।1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बसई में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों के कल्याण पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओं से किसानों को काफी लाभ होगा। चौहान ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- दतिया विधानसभा के उपचुनाव के दौरान आज उदगवां में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी के समर्थन में एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में श्री घनश्याम सिंह जी ने जनता को संबोधित किया और अपने चुनावी वादे तथा विकास के एजेंडे पर चर्चा की। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस समर्थक शामिल हुए। इस सभा का उद्देश्य घनश्याम सिंह जी के लिए मतदाताओं का समर्थन जुटाना था।1
- आम रास्ता भूखंड क्रमांक 90,127 पर कब्जा कर रोक आम रास्ता *शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा आने-जाने बालों के लिए रास्ता हुआ अवरुद्ध* *गोरमी तहसील के अंतर्गत आने वाले बालूपुरा ग्राम पंचायत का मामला* *आम रास्ता भूखंड क्रमांक 90,127 पर कब्जा कर रोक आम रास्ता* *कई बार हुआ सीमांकन पर फिर भी नहीं कब्जा धारीयों ने छोड़ा कब्जा* *दैनिक उदय समाचार /गोरमी* गोरमी : तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बालूपुरा में आम रास्ता न होने से स्थानी जनों को काफी परेशानी हो रही है हम आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय जैन बताते हैं कि बालूपुरा से बंबा की ओर जाने वाला आम रास्ता क्रमांक 90,127 पर स्थानीय लोगों ने अपने स्वयं के वैसे सरपंच की सहमति से मिट्टी डलवाकर रोड का निर्माण कराया था जिसको लेकर गवर्नमेंट तहसीलदार मनीष दुबे के नेतृत्व में सीमांकन की कार्रवाई भी की गई थी, सीमांकन होने के उपरांत ही इस पर मिट्टी डालकर कच्ची रोड का निर्माण कराया गया लेकिन स्थानी कुछ दबंगों द्वारा अपने प्राचीन बने हुए मिट्टी के टीले इत्यादि को बढ़ाकर फिर से इस रोड को तोड़ने का काम किया जा रहा है, इस संबंध में लगातार गोरमी तहसीलदार जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत तक शिकायत की जा रही है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है स्थानीय जन बताते हैं कि इस घटना को लेकर के लगातार गोरमी थाना प्रभारी को भी जानकारी दी जा रही है एवं तहसीलदार बा एसडीओपी महोदय मेहगांव व एसपी महोदय भिंड को भी इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, पर इस और कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है, स्थानी जनों का कहना है कि यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो किसी दिन यहां बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती है जिसके लिए जिम्मेदार समस्त प्रशासनिक अधिकारी होंगे1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के चुनाव प्रचार को नई मजबूती मिली है। टीकमगढ़ से पहुंचे वरिष्ठ नेता हिरदेश कुमार कुशवाह ने दामोदर सिंह यादव के समर्थन में जनसंपर्क किया और मतदाताओं से केतली के चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और आज़ाद समाज पार्टी ने अपनी चुनावी ताकत का प्रदर्शन किया। अब देखना होगा कि यह समर्थन चुनावी परिणामों पर कितना असर डालता है। दतिया में दामोदर सिंह यादव को मिला यह बड़ा समर्थन, टीकमगढ़ से हिरदेश कुमार कुशवाह ने प्रचार की कमान संभाली है।1
- ग्वालियर जिले के पिछोर तिराहे पर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार क्रमांक MP 07 ZE 8396 में अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों से एक कट्टा सहित तीन जिंदा राउंड और एक 12 बोर की बंदूक सहित 24 जिंदा राउंड बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान आशिक खान उर्फ गुच्ची खान और भोला खान निवासी डबरा के रूप में हुई है। सिटी पुलिस ने कार सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दतिया उपचुनाव से पहले की गई है, जहां सीएम मोहन यादव की सुरक्षा को लेकर दतिया सहित ग्वालियर जिले की सीमा पर बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।4